Mahashivratri Quiz in Hindi : महाशिवरात्रि प्रश्नोत्तरी से परखें अपने ज्ञान को

1 minute read
Mahashivratri in Hindi GK

Mahashivratri Quiz in Hindi : महा शिवरात्री हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे भारत में लाखों भक्तों द्वारा मंदिर व अन्य जगहों पर कई अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। 

पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि को भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था। रात के समय भगवान शिव की बारात के रूप में शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। भगवान शिव सभी प्राणियों और जीवों के देवता माने जाते हैं। इसलिए भगवान शिव के भक्त विभिन्न जीवों और पशुओं आदि का रूप धारण कर मस्ती में चलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव की शादी में भयंकर जहरीले जीव जैसे सांप और बिच्छू आदि भी गए थे। इसलिए भगवान शिव के भक्त उनकी भक्ति में इस प्रकार का रूप धारण करते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, महा शिवरात्रि हर साल फाल्गुन या माघ महीने के कृष्ण पक्ष के चौदहवें दिन मनाई जाती है। इस वर्ष, यह दिन ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 8 मार्च, 2024, शुक्रवार को पड़ता है।

चलिए जानते हैं इनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्रों के बारे में 


प्रश्न 1 : 2024 में महाशिवरात्रि व्रत कब है?

उत्तर : महाशिवरात्रि 8 मार्च दिन को मनाया जाएगा।


प्रश्न 2 : एक साल में कितने शिवरात्रि होती हैं?

उतर : वर्ष में 12 बार होती हैं। 


प्रश्न 3 : शिवरात्रि व्रत कब तोड़ना चाहिए?

उत्तर :शिवरात्रि व्रत सूर्योदय के बीच और चतुर्दशी तिथि समाप्त होने से पहले। 


प्रश्न 4 : शिवरात्रि के 2 प्रकार कौन से हैं?

उत्तर :महा शिवरात्रि साल में एक बार आती है और मासिक शिवरात्रि जो प्रत्येक माह में अति है। 


प्रश्न 5 : शिव का विवाह किससे हुआ है?

उत्तर : भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ। 


प्रश्न 6 : शिवरात्रि और महा शिवरात्रि में क्या अंतर है?

उत्तर : शिवरात्रि हर महीने होती है, महाशिवरात्रि साल में एक बार मनाई जाती है।


प्रश्न 7 : शिवरात्रि का सही अर्थ क्या है?

उत्तर : शिव की रात अर्थ होता है।


प्रश्न 8 : शिव का पहला पुत्र कौन है?

उत्तर : भगवान कार्तिकेय शिव के पहले पुत्र हैं।


प्रश्न 9 : कार्तिकेय की सवारी कौन सा पक्षी है?

उत्तर : मोर कार्तिकेय की सवारी है। 


प्रश्न 10 : कौन से हिंदू देवता तीन आयामी भाला “त्रिशूल” धारण करते हैं?

उत्तर : भगवान शिव।  


प्रश्न 11 : शिव के किस रूप को जीव-जंतुओं के भगवान के रूप में जाना जाता है – जो हमारी पाशविक भावनाओं को नियंत्रित करता है?

उत्तर : पशुपति भगवान के रूप में जाना जाता है। 


प्रश्न 12 : भगवान शिव को किस रूप में समय का देवता कहा जाता है?

उत्तर : महाकाल के रूप में।


प्रश्न 13 : भगवान शिव के किस अवतार को काल के देवता के रूप में भी जानते है?

उत्तर : महाकाल देवता के रूप में। 


प्रश्न 14 : भगवान भोलेनाथ ने समुद्र मंथन जब विष का पिया था, तब उनको क्या कहा जाता है?

उत्तर : भगवान  नीलकंठ।


प्रश्न 15 : सभी शिव मंदिरों में शिवलिंग के ठीक सामने किसकी मूर्ति स्थापित होती है?

उत्तर : नंदी भगवान की। 


प्रश्न 16 : भगवान शिव का निवास स्थान किसे कहा गया है?

उत्तर : कैलाश पर्वत को कहा गया है। 


प्रश्न 17 : भगवान भोलेनाथ की कौन सी पत्नी अग्नि में जलकर भस्म हो गई थीं?

उत्तर : माता सती। 


प्रश्न 18 : माता पार्वती और भगवान शिव की पत्नी किसकी पुत्री थी ?

उत्तर : पर्वत राजा हिमाचल और रानी मैना की पुत्री थी। 


प्रश्न 19 : गणेश भगवान का एक दांत युद्ध में किसने तोड़ा था ?

उत्तर : परशु के प्रहार से उनका एक दांत टूट गया।


प्रश्न 20 : समुद्र मंथन में जब शिव ने विष का पान किया, तो उनके गले का रंग किस रंग में बदल गया?

उत्तर : नीले रंग में। 


प्रश्न 21 : भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली अवतार कौन सा है?

उत्तर : रूद्र सबसे शक्तिशाली अवतार है।


प्रश्न 22 : हनुमान शिव के कौनसे अवतार है?

उत्तर : 11वां अवतार भगवान शिव का माना जाता है।


प्रश्न 24 : शिव के 8 रूप कौन से हैं?

उत्तर : रुद्र, उग्र, भीम, शर्व, भव, पशुपति, ईशान और महादेव के रूप हैं।


प्रश्न 25 : भगवान शिव का पहला अवतार कौन था?

उत्तर : महाकाल पहला अवतार था।


प्रश्न 26 : भगवान शिव की तीसरी आंख का नाम क्या है?

उत्तर : त्र्यंबकेश्वर कहते है। 


आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Mahashivratri Quiz in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*