Lakshadweep Ki Rajdhani Kya Hai: लक्षद्वीप की राजधानी क्या है?

1 minute read
Lakshadweep Ki Rajdhani Kya Hai

Lakshadweep Ki Rajdhani: लक्षद्वीप एक द्वीप समूह है, जिसमें कुल 36 द्वीप शामिल हैं। मलयालम और संस्कृत में लक्षद्वीप का नाम ‘एक लाख द्वीप’ है। बता दें कि 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है। वहीं लक्षद्वीप की राजधानी का नाम ‘कवरत्ती’ (Kavaratti) है, जो इस केंद्रशासित प्रदेश का प्रमुख शहर भी है। लक्षद्वीप केरल के कोच्चि से क़रीब 440 किलोमीटर दूर है। यह द्वीप कोच्चि से नियमित उड़ानों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। वहीं अगत्ती द्वीप से कवरत्ती द्वीप तक हेलीकाप्टर ट्रांसफर पूरे वर्ष उपलब्ध है। आइए अब इस लेख में लक्षद्वीप की राजधानी (Lakshadweep Ki Rajdhani Kya Hai) के बारे में संक्षिप्त में जानते हैं। 

स्थापना 1 नवंबर, 1956
लक्षद्वीप की राजधानीकवरत्ती (Kavaratti)
सबसे बड़ा शहरएंड्रोट
मुख्य भाषा मलयालम, अंग्रेजी 
कुल द्वीप 36 
क्षेत्रफल 32.69 वर्ग किमी

लक्षद्वीप की राजधानी – Lakshadweep Ki Rajdhani Kya Hai

कवरत्ती (Kavaratti) भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है। यह द्वीप केरल के कोच्चि से 404 किमी (218 समुद्री मील) की दूरी पर है और यह पश्चिम में ‘अगाती द्वीप’ (Agatti Island) और पूर्व में ‘एंड्रोट द्वीप’ (Andrott Island) के बीच स्थित है। कवरत्ती की जलवायु केरल की जलवायु परिस्थितियों के समान है। मार्च से मई साल की सबसे गर्म अवधि है। जबकि मॉनसून यहां 15 मई से 15 सितंबर तक प्रचलित है। बता दें कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार Lakshadweep Ki Rajdhani कवरट्टी की जनसंख्या 11,221 थी। वहीं साक्षरता दर 88.29 के आसपास थी। 

लक्षद्वीप में कितने द्वीप है?

लक्षद्वीप एक द्वीप समूह है, जिसमें कुल 36 द्वीप शामिल हैं। यहाँ लक्षद्वीप की राजधानी (Lakshadweep Ki Rajdhani) की जानकारी के साथ ही यहाँ के प्रमुख द्वीपों के बारे में बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • कवरत्ती
  • अगाती
  • अमीनी
  • एंड्रोट
  • कलपेनी
  • किल्तान
  • कड़मठ
  • चेतलात
  • बंगाराम
  • बित्रा
  • मिनीकॉय

लक्षद्वीप के बारे में बताएं

लक्षद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं:-

  • भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश ‘लक्षद्वीप’ (Lakshadweep) एक द्वीपसमूह है। 
  • लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप शामिल हैं।
  • मलयालम और संस्कृत में लक्षद्वीप का अर्थ है ‘एक लाख द्वीप’। 
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लक्षद्वीप की कुल जनसंख्या 64,473 है। 
  • लक्षद्वीप का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.69 वर्ग किमी है। 
  • लक्षद्वीप में मुख्य रूप से मलयालम और इंग्लिश भाषा बोली जाती है। 

भारत के नक्शे में लक्षद्वीप कहां है?

लक्षद्वीप का मानचित्र इस प्रकार है:-

Image Source – lakshadweep.gov.in

FAQs 

लक्षद्वीप कहां स्थित है?

लक्षद्वीप केरल के तटीय शहर कोच्चि से 440 किमी दूर, अरब सागर में स्थित हैं।

लक्षद्वीप में कितने द्वीप है?

लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं। 

लक्षद्वीप किस सागर में स्थित है?

लक्षद्वीप अरब सागर (Arabian Sea) में स्थित है। 

लक्षद्वीप की भाषा क्या है?

लक्षद्वीप में मुख्य रूप से मलयालम और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है। 

लक्षद्वीप की स्थापना कब हुई थी?

लक्षद्वीप की स्थापना 1 नवंबर, 1956 को हुई थी। 

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में लक्षद्वीप की राजधानी (Lakshadweep Ki Rajdhani Kya Hai) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*