Jungle Ka Paryayvachi Shabd: जंगल का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Jungle Ka Paryayvachi Shabd

Jungle Ka Paryayvachi Shabd: जंगल का पर्यायवाची शब्द वन, अख्य, कानन, गहन, अरण्य, झाड़ी आदि होता है। बता दें कि “जंगल” शब्द का प्रयोग घने पेड़ों, झाड़ियों और वन्य जीवों से भरे प्राकृतिक क्षेत्र को दर्शाने के लिए किया जाता है। यह पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक स्थान है, जहां विभिन्न जीव-जन्तु रहते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बना रहता है। जंगल हमारे लिए ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत हैं, जो हमारी जलवायु को नियंत्रित रखते हैं और जैव विविधता को संजोए रखते हैं। बताना चाहेंगे कि हिंदी भाषा में जंगल के कई पर्यायवाची शब्द होते हैं, जो इसकी विभिन्न विशेषताओं और संदर्भों को दर्शाते हैं। इसलिए इस लेख में आपके लिए जंगल का पर्यायवाची शब्द (Jungle Ka Paryayvachi Shabd) की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द

जंगल का पर्यायवाची शब्द – Jungle Ka Paryayvachi Shabd

जंगल का पर्यायवाची शब्द (Jungle Ka Paryayvachi Shabd) – वन, अख्य, कानन, गहन, अरण्य, झाड़ी आदि होते हैं। जंगल के अन्य पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं –

  • वन
  • अख्य
  • कानन
  • गहन
  • अरण्य
  • झाड़ी
  • सहारा
  • अभ्यारण्य
  • बीहड़
  • विटप
  • कांतार
  • विपिन

यह भी पढ़ें: आकाश का पर्यायवाची शब्द

जंगल के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग

जंगल के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग कुछ इस प्रकार है –

  1. राकेश ने सपने में एक विशाल वन को देखा।
  2. रवि शहर से दूर कांतार की ओर निकल पड़ा।
  3. मानव जीवन को सुखद बनाने के लिए ही प्रकृति ने विटप की स्थापना की है।
  4. राजा ने अभ्यारण्य में आखेट खेला।
  5. धीरज ने कानन में हाथियों का एक झुण्ड देखा।
  6. ऋषि-मुनि प्राचीनकाल में अरण्य में तपस्या किया करते थे।
  7. पक्षियों की चहचहाहट से पूरा कानन गुंजायमान हो उठा।
  8. वह शिकारी गहरे विपिन में चला गया।
  9. हिमालय के गिरि क्षेत्र में कई जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं।
  10. यह उद्यान सुंदर फूलों और वृक्षों से भरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: राजा का पर्यायवाची शब्द

‘ज’ वर्ण से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द

‘ज’ वर्ण से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं –

  1. जल का पर्यायवाची शब्द – नीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय,अंबु, अंभ, रस, आब, वारि ।
  2. जगत का पर्यायवाची शब्द – संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन
  3. जगत का पर्यायवाची शब्द – विश्व, दुनिया, जगती, संसार, भव, जग, जहान्, लोक।
  4. जहर का पर्यायवाची शब्द – हलाहल, विष, गरल, कालकूट, गर।
  5. जीवन का पर्यायवाची शब्द – जिंदगी, प्राण, जीविका, वायु, पुत्र, जल, जान, हयात।

यह भी पढ़ें: पानी का पर्यायवाची शब्द

FAQs

जंगल का पर्यायवाची शब्द क्या है?

जंगल के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जैसे वन, अरण्य, कानन, विपिन, उपवन, गिरि, विपुल, विहार और अटवी।

हिंदी साहित्य में जंगल को किन-किन नामों से दर्शाया गया है?

हिंदी साहित्य में जंगल के लिए “अरण्य”, “दंडकारण्य”, “विपिन” और “वन” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। उदाहरण के लिए, रामायण में “दंडकारण्य” शब्द का प्रयोग भगवान राम के वनवास के संदर्भ में हुआ है।

जंगल और वन में क्या अंतर है?

“जंगल” शब्द आमतौर पर घने और जंगली स्थानों के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि “वन” अधिक साहित्यिक और आधिकारिक शब्द है, जिसका प्रयोग संस्कृतनिष्ठ हिंदी में किया जाता है।

अरण्य शब्द का क्या अर्थ है और यह जंगल का पर्यायवाची क्यों माना जाता है?

“अरण्य” का अर्थ घना और विस्तृत जंगल होता है, जो मनुष्यों की बस्ती से दूर स्थित प्राकृतिक क्षेत्र को दर्शाता है। यह शब्द संस्कृत भाषा से आया है।

क्या ‘उपवन’ भी जंगल का पर्यायवाची शब्द माना जाता है?

“उपवन” का अर्थ छोटा बगीचा या वन क्षेत्र होता है, लेकिन यह घने जंगल की बजाय हरित उद्यान को अधिक दर्शाता है। इसलिए इसे जंगल का पर्यायवाची कम और वन से संबंधित शब्द अधिक माना जाता है।

कानन शब्द का प्रयोग कहाँ किया जाता है?

“कानन” एक काव्यात्मक शब्द है, जिसका प्रयोग हिंदी साहित्य और कविताओं में प्राकृतिक सुंदरता वाले जंगल या वन के लिए किया जाता है।

अंग्रेजी में जंगल के कौन-कौन से समानार्थी शब्द हैं?

अंग्रेजी में जंगल के लिए Forest, Jungle, Woods, Wilderness, Rainforest आदि शब्द प्रयुक्त होते हैं।

जंगल शब्द के स्थान पर बच्चों को कौन-से सरल शब्द सिखाए जा सकते हैं?

बच्चों को “वन”, “बाग”, “बगीचा”, और “कानन” जैसे सरल और रुचिकर शब्द सिखाए जा सकते हैं, ताकि वे भाषा को आसानी से समझ सकें।

वन का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

वन का पर्यायवाची शब्द – जंगल , कानन, विपिन, अरण्य, कांतार, बीहड़, गहन, विटप होता है।

जंगल और अरण्य का पर्यायवाची शब्द क्या है?

जंगल और अरण्य का पर्यायवाची शब्द है – वन, कानन, अटवी, विपिन, कांतार, बीहड़, गहन, विटप।

संबंधित आर्टिकल

मुनि का पर्यायवाची शब्दवाकिफ का पर्यायवाची शब्द
अंकुर का पर्यायवाची शब्दअनिष्ट का पर्यायवाची शब्द
असभ्य का पर्यायवाची शब्दआकुल का पर्यायवाची शब्द
आश्रय का पर्यायवाची शब्दआवश्यक का पर्यायवाची शब्द
उत्सव का पर्यायवाची शब्दउत्कृष्ट का पर्यायवाची शब्द
उपयुक्त का पर्यायवाची शब्दउग्र का पर्यायवाची शब्द
उल्लू का पर्यायवाची शब्दऊष्मा का पर्यायवाची शब्द
ओज का पर्यायवाची शब्दहनुमान का पर्यायवाची शब्द
कल्पवृक्ष का पर्यायवाची शब्दकृत्रिम का पर्यायवाची शब्द
कलंक का पर्यायवाची शब्दकिंचित का पर्यायवाची शब्द 
खंड का पर्यायवाची शब्दनिष्ठा का पर्यायवाची शब्द
जिह्वा का पर्यायवाची शब्द प्रथा का पर्यायवाची शब्द 
नियम का पर्यायवाची शब्दआँचल का पर्यायवाची शब्द 
डकैती का पर्यायवाची शब्दपाश का पर्यायवाची शब्द
खर का पर्यायवाची शब्दखोटा का पर्यायवाची शब्द
चंदन का पर्यायवाची शब्दखमध्य का पर्यायवाची शब्द
कर्तव्य का पर्यायवाची शब्दउपदेश का पर्यायवाची शब्द
जिह्वा का पर्यायवाची शब्दद्रौपदी का पर्यायवाची शब्द
नदी के पर्यायवाची शब्दहिमालय का पर्यायवाची शब्द 
कनक का पर्यायवाची क्या है?पथ का पर्यायवाची शब्द
कमल का पर्यायवाची शब्दघर का पर्यायवाची शब्द

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको जंगल का पर्यायवाची शब्द (Jungle Ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*