Chandan Ka Paryayvachi Shabd | चंदन का पर्यायवाची शब्द क्या है साथ ही जानिए चंदन शब्द का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
चंदन का पर्यायवाची

चंदन का पर्यायवाची शब्द “गंधसार, गंधराज और संदल” आदि होता है। चंदन एक ऐसा वृक्ष है जिसकी लकड़ी को घिसकर तिलक के रूप में माथे पर लगाया जाता है, चंदन को सुगंध और शीतलता प्रदान करने वाले पौधे के रूप में भी जाना जाता है। इस पोस्ट में आपको चंदन की परिभाषा और चंदन का पर्यायवाची शब्द के बारे में पता चलेगा, जो आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे। चंदन का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं-

  • गंधसार
  • श्रीखण्ड
  • मंगल्य
  • हरिगंध
  • दिव्यगंध
  • दारूसार
  • गंधराज
  • संदल
  • मलय
  • मलयज
  • सार-गंध
  • महागंध
  • गंधर्वसार इत्यादि।

चंदन का पर्यायवाची शब्द का वाक्यों में प्रयोग

चंदन का पर्यायवाची शब्द का वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित है-

  • चंदन है भारत देश की माटी, तपोभूमि यहाँ का हर ग्राम है।
  • गंधसार की भाँति आपका जीवन खुशियों से सुगंधित होता रहे।
  • प्रकृति की गोद में संदल की खुशबू से वन महकता रहा।
  • मलयज है माटी अपनी मातृभूमि भारत की।
  • महागंध सी महक को निज जीवन में उतार कर देखो, परमानंद की प्राप्ति होती है।

च वर्ण से पर्यायवाची शब्द

च वर्ण से पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार है-

  • चाँदनी का पर्यायवाची – चंद्रिका, कौमुदी, हिमकर, अमृतद्रव, उजियारी, ज्योत्स्न्ना, चन्द्रमरीचि, कलानिधि।
  • चर्म का पर्यायवाची – खाल, चमड़ी, त्वचा, त्वक्।
  • चाँदी का पर्यायवाची– जातरूप, रजत, रुपक, रूपा, कलधौत, रूप्य, खर्जूर।
  • चूहा का पर्यायवाची – खंजक, इन्दुर, मूषक, आखु, गणेशवाहन, मूसा।
  • चोर का पर्यायवाची– तस्कर, रजनीचर, मोषक, कुंभिल, साहसिक,दस्यु ।
  • चोटी का पर्यायवाची – श्रृंग, कूट, शिखा, शिखर, शीर्ष, चूड़ा।
  • चंद्रमा का पर्यायवाची– सुधाकर, शशांक, रजनीपति ,निशानाथ ,सुधांशु।
  • चमक का पर्यायवाची – ज्योति, प्रभा ,शोभा ,छवि, आभा।
  • चाँद का पर्यायवाची– चन्द्र, चन्द्रमा, शशि, सोम, विधु, राकेश, शशांक, मयंक, रजनीश, महाताब, तारकेश्वर।
  • चिड़िया का पर्यायवाची – पक्षी, विहंग, विहग, पखेरू, परिंदा, खग, शकुंत, अंडज, पतंग, द्विज।

संबंधित आर्टिकल

पत्र का पर्यायवाची शब्दपेट का पर्यायवाची शब्द
नमस्कार का पर्यायवाची शब्दधरा का पर्यायवाची शब्द
माता का पर्यायवाची शब्दप्यार का पर्यायवाची शब्द
स्त्री का पर्यायवाची शब्दप्रज्ञा का पर्यायवाची शब्द
क्षुब्ध का पर्यायवाची शब्दअसरदार का पर्यायवाची शब्द
मानव का पर्यायवाची शब्दब्राह्मण का पर्यायवाची शब्द
अलंकार का पर्यायवाची शब्ददीपक का पर्यायवाची शब्द
शक्ति का पर्यायवाची शब्दहनुमान का पर्यायवाची शब्द
शाश्वत का पर्यायवाची शब्दतत्पर का पर्यायवाची शब्द
अवनति का पर्यायवाची शब्दईश्वर का पर्यायवाची शब्द 
निंदा का पर्यायवाची शब्दनिष्ठा का पर्यायवाची शब्द
भय का पर्यायवाची शब्द प्रथा का पर्यायवाची शब्द 
नियम का पर्यायवाची शब्दआँचल का पर्यायवाची शब्द 
डकैती का पर्यायवाची शब्दपाश का पर्यायवाची शब्द
खर का पर्यायवाची शब्दखोटा का पर्यायवाची शब्द

यह भी पढ़ें:

अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*