JSSC Exam Calendar 2024 : जेएसएससी ने जारी किया भर्ती परीक्षा का कैलेंडर, ऐसे करें चेक

1 minute read

JSSC Exam Calendar 2024 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर 2024 जारी करने के साथ साथ JSSC द्वारा ने यह भी जानकारी दी गई है कि जल्द ही जेएसएससी की ओर से चयन प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (29 June) : स्कूल असेंबली के लिए 29 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

JSSC Exam Calendar 2024 : ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा कैलेंडर

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर ‘विभिन्न परीक्षाओं के लिए संभावित तिथियों की घोषणा के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने JSSC परीक्षा कैलेंडर 2024 प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड कर, सेव कर लें।

जानें कब होंगी परीक्षाएं?

जारी किये गए कैलेंडर के मुताबिक, जेएसएससी द्वारा अगस्त महीने में झारखंड नगरपालिका सर्विस कैडर संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसके बाद झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजित होंगी।

JSSC Exam Calendar 2024 डायरेक्ट लिंक

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*