देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एनरोलमेंट रेशियो में सबसे आगे चंडीगढ़,बाकी केंद्र शासित प्रदेश भी रहे राज्यों से आगे 

1 minute read
desh mein ucch shiksha ke shetr mein enrolment ratio mein sabse aage

देश में ऑल इंडिया सर्वे फॉर हायर एजुकेशन 2021 – 22 की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक़ हायर एजुकेशन के फील्ड में सबसे अधिक एनरोलमेंट रेशियो केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के नाम रहा है। चंडीगढ़ में यह प्रतिशत इसके पिछले नामांकन रिकॉर्ड वर्ष 2020 – 21 से कम रहा है। चंडीगढ़ का कुल एनरोलमेंट रेशियो  64.8 रहा है।  

चंडीगढ़ महिला स्टूडेंट्स के एनरोलमेंट रेशियो  में भी आगे 

देश में उच्च शिक्षा में एनरोलमेंट रेशियो में कुल अनुपात के साथ साथ महिला स्टूडेंट्स के नामांकन में भी देश में लगातार दूसरी बार सबसे आगे रहा है। चंडीगढ़ में महिलाओं का उच्च शिक्षा में एनरोलमेंट रेशियो 75.4  रहा है। हालाँकि पिछले साल की तुलना में यह थोड़ा घटा है। वर्ष 2020 – 21 में उच्च शिक्षा में महिला स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट रेशियो 77 रहा था। 

चंडीगढ़ में उच्च शिक्षा में पुरुष छात्रों के एनरोलमेंट रेशियो की बात की जाए तो यह 56.8 रहा है, जो कि पिछले वर्ष की ऑल इंडिया सर्वे फॉर हायर एजुकेशन की रिपोर्ट में 57.8 रहा था।  

दूसरे केंद्र शासित राज्यों में भी एनरोलमेंट रेशियो में महिला स्टूडेंट्स आगे 

चंडीगढ़ के अलावा भारत के दूसरे केंद्र शासित प्रदेशों में भी महिला स्टूडेंट्स का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एनरोलमेंट रेशियो देश के बाकी राज्यों से बेहतर रहा है। केंद्र शासित राज्यों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिला स्टूडेंट्स का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो  75.4 रहा है। 

क्या होता है ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो ? 

ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो  (जीईआर) 18 से 23 वर्ष की आयु के बीच की जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में उच्च शिक्षा में नामांकित हुए छात्रों की संख्या को मापता है। इसमें महिला स्टूडेंट्स और पुरुष स्टूडेंट्स दोनों का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो अलग अलग जारी किया जाता है। यह प्रतिवर्ष ऑल इंडिया सर्वे फॉर हायर एजुकेशन नाम की संस्था के द्वारा जारी किया जाता है। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*