CBSE Board Exam 2024 : 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सर्कुलर जारी, मार्किंग के लिए यहां देखें महत्वपूर्ण सूचना

1 minute read
CBSE Board Exams 2024: CBSE ne practical exams me subject-wise marks distribution ke liye Important notice release kiya hai

CBSE Board Exam 2024 के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट परीक्षाओं 2024 के लिए अंकों के विभाजन (bifurcation of marks) के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जारी सर्कुलर के मुताबिक, CBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2024 से शुरू होंगी और थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि कई बार स्कूल प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट के संबंध में अंक अपलोड करते समय गलतियां करते हैं। इसलिए इस बार (CBSE Board Exam 2024) प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी परीक्षाओं में स्कूलों की सहायता के लिए 10वीं और 12वीं की सब्जेक्ट लिस्ट मार्किंग के हिबास से दी गई है। 

स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में सब्जेक्ट वाइज मार्किंग PDF के माध्यम से चेक कर सकते हैं। 

CBSE सब्जेक्ट वाइज मार्किंग PDF 

जारी नोटिस में दी गई हैं ये जानकारियां

CBSE की ओर से सर्कुलर में क्लास, सब्जेक्ट कोड, सब्जेक्ट नेम, थ्योरी एग्जाम के लिए अधिकतम अंक, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अधिकतम अंक, प्रोजेक्ट असेसमेंट के लिए अधिकतम अंक, इंटर्नल असेसमेंट के लिए अधिकतम अंक, प्रैक्टिकल आंसर-बुक दिया जाएगा या नहीं और थ्योरी परीक्षा के दौरान किसी तरह के आंसर-बुक का प्रयोग किया जाएगा या नहीं जैसी जानकारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- अब हिंदी के साथ दूसरी भाषाओं में भी पढ़ेंगे CBSE स्कूल के स्टूडेंट, जानें बोर्ड के सर्कुलर में क्या नया?

2024 में इस समय होंगी परीक्षाएं

प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए CBSE बोर्ड परीक्षाएं 2024 फरवरी/मार्च/अप्रैल 2024 में आयोजित की जाएंगी। डेटशीट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी कर सकते हैं।

CBSE बोर्ड के बारे में

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) भारत में पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है, जिसका कंट्रोल और मैनेजमेंट भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इसकी स्थापना 1929 में की गई थी और इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*