JoSAA Counselling 2023 : दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इस तरह कर सकते हैं चेक

1 minute read
JEE Mains Advanced 2023

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने 27 जून को IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की है। कैंडिडेट्स JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर JoSAA Counselling 2023 मॉक सीट अलॉटमेंट 2 लिस्ट देख सकते हैं।

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट इस प्रकार हैः

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासिंग सर्टिफिकेट
  • जेईई मेन रैंक कार्ड
  • जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि।

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन

JoSAA Counselling 2023
कैंडिडेट्स JoSAA Counselling 2023 की सेकेंड माॅक सीट अलाॅटमेंट लिस्ट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

JoSAA Counselling 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

JoSAA Counselling 2023 : 30 जून को जारी होगी राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 

JoSAA Counselling 2023 प्रोसेस शुरू हो चुका है और इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कैंडिडेट्स द्वारा भरे गए चॉइस फिलिंग के बाद पहला मॉक सीट आवंटन 25 जून को होगा और दूसरे राउंड का मॉक सीट आवंटन 27 जून को रिलीज होगा। राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून को जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2023 : IIT-NIT का पहला मॉक सीट अलॉटमेंट जारी, 1.55 लाख स्टूडेंट्स ने सबमिट की च्वाइस

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*