UGC NET December Result 2024 : कुछ ही देर में जारी होगा UGC NET का परिणाम, इस लिंक से करें चेक

1 minute read
UGC NET December Result 2024

देश की सबसे मुख्य परीक्षाओं में से एक यूजीसी नेट दिसंबर सत्र 2023 की परीक्षा 6 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। ऐसे में अब उम्मीदवार यूजीसी नेट के परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 18 जनवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के परिणाम जारी कर देगा। इसी के साथ यूजीसी नेट की अंतिम उत्तर कुंजी 2023 भी आज जारी की जाएगी। इससे पहले यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम बीते दिन यानी 17 जनवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं किया गया। ऐसे में संभावनाएं जताई जारी है कि आज किसी भी समय परिणाम जारी हो सकते हैं।

वहीं उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर देख सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप अपना परिणाम कैसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आपको यहाँ रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें : UGC NET December 2023

UGC NET December Result 2024 : ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

UGC NET Result 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवार निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहाँ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉग इन डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही परिणाम आपके स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

उम्मीद है आपको UGC NET December Result 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*