JoSAA Counselling 2023 : छठे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

JoSAA Counselling 2023 के छठे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट 27 जुलाई को जारी कर दी गई है। कैंडिडेट्स अपना सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

JoSAA द्वारा जिन कैंडिडेट्स को सीटें आवंटित की गई हैं, वह संबंधित इंस्टिट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिशन के लिए आगे का प्रोसेस जान सकते हैं। इन स्टूडेंट्स को निर्धारित डेट तक एडमिशन के लिए फीस सबमिट करनी होगी। 

डायरेक्ट लिंक- JoSAA Counselling 2023 6th Round Result

JoSAA की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक फीस सबमिट के लिए 29 जुलाई से 31 जुलाई की शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। इंस्टिट्यूट्स की रिपोर्टिंग, एडमिशन प्रोसेस और आगे के स्पेशल राउंड की डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

बता दें कि JoSAA Counselling के हर राउंड के बाद ऑथोरिटी कट-ऑफ स्कोर जारी करती है। JoSAA Counselling 2023 के आधार पर ही कैंडिडेट्स को टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों में सीट अलाॅटमेंट की जाएंगी। इस बार JoSAA Counselling 2023 के लिए 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 1 करोड़ से ज्यादा च्वॉइसेज फिल की हैं। 

JoSAA Counselling 2023
कैंडिडेट्स JoSAA Counselling 2023 में छठे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2023 : इस सीट अलाॅटमेंट लिस्ट आने के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग, यहां जानें कब तक होगी?

JoSAA Counselling 2023 : सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • अब व्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन डिटेल सेव कर सबमिट कर दें।
  • JoSAA सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • सीट आंवटन रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
JoSAA Counselling 2023

JoSAA Counselling 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट इस प्रकार हैः

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासिंग सर्टिफिकेट
  • जेईई मेन रैंक कार्ड
  • जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि।

JEE Advanced AAT 2023 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

JEE Advanced AAT 2023 Result चेक करने के लिए नीचे स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadvanced.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जेईई एडवांस एएटी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अब रिजल्ट को चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • कैंडिडेट्स एक हार्ड कॉपी अपने पास प्रिंट कर रख लें।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस क्वैश्चन पेपर रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*