जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाई : जानिए जोधपुर शहर की प्रसिद्ध मिठाई के बारे में 

1 minute read
जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाई

राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े महानगर जोधपुर की पहचान यहाँ के विशेष पकवान से भी जानी जाती है। जोधपुर के लोगों को खावण नाम से भी जाना जाता है। खावण नाम जोधपुर के लोगों को उनके खाने पीने के शौक़ीन होने के कारण ही पड़ा है।  जोधपुर शहर की सबसे प्रसिद्द मिठाई फीणी होती है। यहाँ फीणी के बारे में बताया जा रहा है। 

फीणी के बारे में 

फीणी मिठाई को सर्दी के में अधिक खाना पसंद करते हैं। इसलिए फीणी सर्दियां आते ही फीणी मिठाई की मांग भी बढ़ जाती है। फीणी मिठाई को परोसने का तरीका भी अद्भुत ही होता है।  एक कटोरी में दूध डाला जाता है और अलग प्लेट में साबुत फीणी डालकर रखा जाता है। इसे दूध में अपनी सुविधानुसार डाल कर चम्मच से खाया जाता है।  फीणी मैदा और शुद्ध घी से तैयार की जाती है। इसके लिए जमा हुआ घी बेहतर होता है। 

कैसे बनती है फीणी मिठाई 

यहाँ फीणी मिठाई के बारे में बताया जा रहा है : 

  •  सबसे पहले मैदे का गोल बनाया जाता है। 
  • उस मैदे के गोल को कुछ समय के लिए घी के अंदर रख दिया जाता है। 
  • फीणी तेज़ सर्दी हो तभी बनती है नहीं तो फीणी तैयार नहीं होती है।  
  • इसे खुले आसमान के नीचे तेज़ सर्दी में घी में डुबोकर रख दिया जाता है। 
  • इसके रेशे हाथों से बनाए जाते हैं।  
  • इसके बाद फीणी और उसके गोल लोए तैयार किए जाते हैं। 
  • फिर उसको घी में जैसे ही डालते हैं तो वह तार-तार अलग हो जाती है। 
  • अब आपकी फीणी मिठाई बनकर तैयार है।  

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाई विषय के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*