राजस्थान के जिले कब बने? 

1 minute read
राजस्थान के जिले कब बने? 

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का इतिहास गौरवशाली घटनाओं से भरा पड़ा है। इसे अलावा राजस्थान की राजनीती भी देश के राजनीति जगत में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। राजस्थान की राजनीति, भूगोल और इतिहास से सम्बंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न राज्य स्तर की भर्ती परीक्षाओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर की सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाओं में भी बड़े स्तर पर पूछे जाते हैं। यहाँ राजस्थान के जिले कब बने इस बारे में बताया जा रह है। 

यह भी पढ़ें : राजस्थान की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है? 

राजस्थान के जिलों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य 

  • राजस्थान राज्य संवैधानिक रूप से 26 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया था।  
  • राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवंम्बर 1956 को आया। इस समय राजस्थान में कुल 26 जिले थे।
  • 1 नवंम्बर, 1956 में अजमेर राजस्थान का 26वां जिला बना।  
  • 15 अप्रैल, 1982 में धौलपुर राजस्थान का 27वां जिला बना। यह भरतपुर जिले से अलग करके बनाया गया था।  
  • 10 अप्रैल, 1991 को कोटा जिले से अलग करके बांरा नया जिला बनाया गया।  
  • 10 अप्रैल,1991 में जयपुर से अलग करके दौसा जिला बनाया गया।  
  •  राजसंमद, 10 अप्रैल, 1991, यह उदयपुर से अलग होकर 30वां जिला बना। 
  • हनुमानगढ़,12 जुलाई, 1994, यह श्री गंगानगर से अलग होकर 31वां जिला बना। 
  • करौली माधोपुर से अलग होकर 19 जुलाई 1997 में 32वां जिला बना।  
  • 33 वां जिला-प्रतापगढ़-26 जनवरी,2008, यह तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना।
  • 17 मार्च 2023 को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने नये 19  जिले और 3 संभाग बनाए जाने की घोषणा की।  
  • अब राजस्थान में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है और साथ ही संभाग की संख्या 7 से बढ़कर के 10 हो गए हैं।  
  • अब जयपुर एवं जोधपुर नाम से अब कोई जिले नहीं है।  क्योंकि जोधपुर को पूर्व और पश्चिम में बांट दिया गया है. इसी प्रकार  जयपुर को भी दो भागों में बांटकर दिया गया है, नया नाम जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण जयपुर है।  
  • इस प्रकार 33 जिलों में से, अगर जयपुर व जोधपुर को हटा दिया जाए तो 31 जिले बचते हैं। पुराने 31 जिले और 19 नए जिले मिलकर कुल 50 जिले होते है।  
  • राजस्थान में पहले से ही 33 जिले थे, जिसमें से 2 जिलों को बांट कर के चार नए जिले बनाए गए हैं। 
  • नए जिलों की सूची में आपूनगढ़, बालोत्रा, ब्यावर, दीग, दिदवाना-कुचमान, डूडू, गंगापुर सिटी, कोटपुतली-बेहरौड़, खैरथल-तिजारा, नीम का थाना, फलोदी, स्लम्बर, सांचोर और शाहपुरा शामिल हैं। 
  • इन नए जिलों के साथ ही अब राज्य में 10 डिवीजन्स होंगी, जिनमें बांसवाड़ा, पाली और सीकर भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : पूर्वी राजस्थान के जिले 

राजस्थान के पांच सबसे बड़े जिले 

राजस्थान के पांच सबसे बड़े जिले इस प्रकार हैं : 

  • जैसलमेर 
  • बाड़मेर 
  • बीकानेर 
  • जोधपुर 
  • नागौर 

राजस्थान के पांच सबसे छोटे जिले 

राजस्थान के पांच सबसे छोटे जिले इस प्रकार हैं : 

  • धौलपुर 
  • दौसा 
  • डूंगरपुर 
  • प्रतापगढ़ 
  • राजसमंद 

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको राजस्थान के जिले कब बने इस बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*