कालीबंगा राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

1 minute read
कालीबंगा राजस्थान के किस जिले में स्थित है

कालीबंगा राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ जिले का एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थान है। यहाँ सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण अवशेष पाए गए हैं। यह सिंधु घाटी सभ्यता का एक छोटा शहर हुआ करता था। यह 400 ईसा पूर्व से भी अधिक प्राचीन नगर है। 

कालीबंगा के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य 

कालीबंगा के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं:

  • यह नगर ‘सरस्वती नदी’ के तट पर स्थित है।  
  • यहाँ मिली तांबे की काली चूड़ियों के कारण ही इस स्थान को ‘कालीबंगा’ कहा गया।
  • इस सभ्यता में नगर सुनियोजित ढंग से बसाये गए थे। यहाँ एक टीले से जुते हुए खेत के अवशेष मिले हैं जिससे पता चलता है कि यहाँ के लोग खेती के ज्ञान से अवगत थे।  
  • यहाँ के उत्खनन में लघु पाषाण उपकरण, मणिक्य, मिट्टी के मनके, शंख, कांच व मिट्टी की चूड़ियां, खिलौना, गाड़ी के पहिए, बैल की खण्डित मृण्मूर्ति, सिलबट्टे आदि के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
  • इस युग में पत्थर व ताँबे दोनों प्रकार के उपकरण प्रचलित थे, परंतु पत्थर के उपकरणों का प्रयोग अधिक होता था। 
  • यहाँ से तांबे के धातु से बने हथियार मिले हैं। इससे पता चलता है कि वे लोग हथियारों से और तांबे की धातु से परिचित थे।  
  • यहाँ से शैलखड़ी की मुहरें और मिट्टी की छोटी मुहरें मिली हैं। मिट्टी की मुहरों पर सरकंडे की आकृति छपी मिली है।  
  • यहां से प्राप्त मुहरें ‘मेसोपोटामिया’ की मुहरों से मिलती हैं।
  • यहाँ पर प्राप्त पत्थर से बने बाट से पता चलता है कि यहाँ के लोग तौलने के लिए बाट का उपयोग किया करते थे।
  • ऐसा माना जाता है कि यहाँ अंत्येष्ठी संस्कार की तीन विधियां प्रचलित थीं: पूर्व समाधीकरण, आंशिक समाधिकरण और दाह संस्कार। 
  • यहाँ वैज्ञानिकों को भूकंप के आने के प्रमाण मिले हैं। इससे पता चलता है कि संभवत: भूकंप के कारण ही कालीबंगा के प्राचीन नगर का विनाश हो गया होगा और यह महान संस्कृति समाप्त हो गई होगी।
  • राजस्थान सरकार द्वारा कालीबंगा में उत्खनन से मिले अवशेषों को संरक्षित करने के लिए एक अलग म्यूज़ियम का निर्माण करवाया गया है।  

कालीबंगा में प्राप्त टीले 

कालीबंगा में वर्तमान समय में तीन टीले प्राप्त हुए हैं :-

  • KLB1 – पश्चिम में छोटा 
  • KLB2 – मध्य में बड़ा 
  • KLB3 – पूर्व में सबसे छोटा 

कालीबंगा से मिली पुरातत्व सामग्रियां 

यहाँ कालीबंगा से मिली पुरातत्व सामग्रियों की सूची दी जा रही हैं :-

  • ताँबे के औजार व मूर्तियाँ 
  • अंकित मुहरें
  • ताँबे या मिट्टी की बनी मूर्तियाँ, पशु-पक्षी व मानव कृतियाँ
  • तोलने के बाट
  • बर्तन
  • आभूषण
  • नगर नियोजन
  • कृषि-कार्य संबंधी अवशेष
  • खिलौने
  • धर्म संबंधी अवशेष
  • दुर्ग (किला)

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको कालीबंगा राजस्थान के किस जिले में स्थित है? इसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*