Rajasthan Ke Tyohar: ये हैं राजस्थान के प्रमुख त्योहार

1 minute read
Rajasthan Ke Tyohar

राजस्थान यानी राजपूतों का देश, जो भारत के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है और बहुत ही खूबसूरत एवं प्रमुख भी है। इस खूबसूरत राज्य की राजधानी जयपुर है जिसे गुलाबी नगरी या पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 1 नवम्बर, 1956 में स्थापित किये गए इस राज्य से जुड़े प्रश्न विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। इस कड़ी में हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राजस्थान में कितने त्योहार मनाये जाते हैं? तो आईये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से :

Rajasthan Ke Tyohar कौन कौन से हैं?

भारत त्यौहारों का देश है। यहाँ पूरे वर्षभर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्यौहार मनाये जाते हैं। इसी तरह राजस्थान भी अपने त्यौहार और मेलो के लिए पूरे भारत में मशहूर है। इस लेख में हम आपको राजस्थान के कुछ प्रमुख त्योहारों के बारे में बताएंगे जिसे आपको अपने जीवन में एक बार जरूर अनुभव करना चाहिए।

  1. गणगौर – यह त्योहार राजस्थान के सबसे खास त्योहारों में से एक है जिसमें स्त्रियाँ (कुवारी कन्या से लेकर विवाहित स्त्री ) शिव-पार्वती की पूजा करती है। इस त्यौहार के दौरान, अविवाहित महिलाएँ एक अच्छे वर और विवाहित महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती है। यह त्यौहार लगभग 18 दिन तक चलता है।
  2. शीतला अष्टमी – शीतला अष्टमी पर माता शीतला की पूजा की जाती है और शीतला माता को ठंडा भोग चढ़ाया जाता है। मान्यता के अनुसार, समस्त भोजन सप्तमी की संध्या को बनाकर रखा जाता है और अगले दिन माता को भोग लगाया जाता है और उसे ही प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शीतला माता को बासी भोजन काफी प्रिय है।
  3. तीज त्यौहार – यह राजस्थान का एक और प्रसिद्ध त्यौहार है, जोभगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। यह मुख्य रूप से महिला लोक द्वारा मनाया जाता जिसमें वह पारंपरिक गीत और नृत्य का आनंद लेती है। इसके अलावा इस अवसर पर तीज माता की मूर्ति को सजाय जाता है और शहर के महल से शाही जुलूस में निकाला जाता है।
  4. ब्रज होली – यह भी राजस्थान के सबसे भव्य त्योहारों में से एक है जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। 2 दिनों तक मनाया जाने वाला ये त्योहार होली से कुछ दिन पहले मनाया जाता है जिसमें आकर्षण रंगों की बौछार, लोक संगीत और रासलीला नृत्य शामिल है।
  5. मेवाड़ महोत्सव – यह त्योहार राजस्थान के प्राचीन त्योहारों में से एक है जिसे वसंत ऋतु के स्वागत के लिए मनाया जाता है। इसमें आप खरीदारी के साथ सामाजिक अवसरों, प्रदर्शनों, संगीत समारोहों आदि का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान पूरे शहर को चमकदार रोशनी से सजाया जाता है।

आशा है कि आपको Rajasthan Ke Tyohar के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही राजस्थान जीके से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*