JEE Mains 2024 Session 2 Paper 2 Answer Key : जेईई मेन दूसरे सेशन के पेपर 2 की आंसर-की पर आपत्ति का आज आखिरी दिन, यहां देखें सभी डिटेल्स

1 minute read
JEE Mains 2024 Session 2 Paper 2 Answer Key

JEE Mains 2024 Session 2 Paper 2 Answer Key : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन्स 2024 सेशन 2 पेपर 2 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसमें पेपर 2A (B. Arch), पेपर 2B (B. Planning) और दोनों पेपर संयुक्त (B. Arch और B. Planning) शामिल हैं। इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकेंगे और यदि जरूरी होगा तो आपत्तियां उठा सकेंगे। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, प्रोविजनल आंसर-की क्वेश्चन पेपर्स और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्सेस के साथ वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देखी जा सकती है। 

कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आज यानि 1 मई तक ही आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 पेपर 2 आंसर की कैसे चेक करें?

कैंडिडेट्स इन स्टेप्स के माध्यम से JEE Mains 2024 Session 2 Paper 2 Answer Key चेक कर सकते हैंः

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, “जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (मेन) 2024 सेशन 2 (अप्रैल 2024) पेपर 2ए (बी आर्क), पेपर 2बी  (बी. प्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बी. आर्क और बी. प्लानिंग दोनों) के लिए आंसर-की में आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट का प्रदर्शन” पर क्लिक करें।
  • अब आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब जेईई मेन्स सेशन 2 पेपर 2 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • पीडीएफ को रिव्यू करें और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
  • अगर आपको कोई आपत्ति हो तो उसे दर्ज करें। 
  • आपत्ति दर्ज होने के बाद आप फाइनल प्रिंटआउट ले सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगी इतनी फीस

कैंडिडेट्स को बता दें कि ऑब्जेक्शन उठाने के लिए उन्हें प्रति प्रश्न INR 200 फीस देनी होगी जो कि नॉन रिफंडेबल होगी। अगर कैंडिडेट्स की आपत्तियां सही होती हैं तो आंसर-की में सुधार किया जाएगा और इसके बाद कैंडिडेट्स के रिस्पॉन्सेस पर अप्लाई किया जाएगा। साथ ही रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की के साथ रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Mains 2024 Session 2 Paper 2 Answer Key के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*