MPPSC PCS Prelims 2023 : पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, युवाओं के पास है एक और मौका 

1 minute read
MPPSC PCS Prelims 2023

MPPSC PCS Prelims Exam 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (MPPSC PCS Prelims Exam 2023) के लिए 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चली थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते आयोग द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए MPPSC Official Website के माध्यम से 08 नवंबर 2023 तक आवेदन के सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक MPPSC PCS Prelims Exam 2023 के लिए आवेदन नहीं किया या करने से चुक गए हैं, उनके पास एक और मौका सामने है।  

आवेदन करने से पहले कैंडिडेट इस ब्लॉग में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। Sarkari Naukri MPPSC Exam के लिए आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों आदि की पूरी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई है, उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

MPPSC Exam 2023 के लिए पदों का विवरण

MPPSC 2023 Exam कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा  (MPPSC PCS Prelims Exam 2023)227

MPPSC 2023 Exam के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

MPPSC Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि22 सितंबर 2023
ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2023
ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि (Extended)08 नवंबर 2023 (12 बजे तक)
एडमिट कार्ड जारी होने कि संभावित तिथि8 दिसंबर 2023 तक  
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

MPPSC PCS Prelims Exam 2023 Notification PDF Link Download

MPPSC PCS Prelims Exam Date 

मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023, 17 दिसंबर को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।  

  • पहली शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। 
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। 

शैक्षणिक योग्यता

MPPSC Exam 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार है-

इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए इस उम्मीदवार ब्लॉग में दी गई MPPSC Exam 2023 की नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

आयु सीमा 

MPPSC 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार होगा। 

  • न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा : 33 व 40 वर्ष पदानुसार 

MPPSC Exam Apply Online जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले MPPSC Recruitment 2023 की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर दिए गए Apply Online—SSE 2023 Application Form लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

MPPSC Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*