TN NEET UG 2023 Counselling Round 1: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, एडमिशन के लिए इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 

1 minute read

TN NEET UG 2023 Counselling Round 1: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (DMER) तमिलनाडु ने 6 अगस्त को TN NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स DMER की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net पर जाकर काउंसलिंग राउंड-1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

तमिलनाडु MBBS सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैंडिडेट्स द्वारा भरे गए विकल्पों, NEET UG स्कोर, स्टेट मेरिट रैंक, रिजर्वेशन और अथॉरिटी द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर घोषित किया गया है।

आपको बता दें कि TN NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें 7 से 11 अगस्त के बीच सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फीस और बॉन्ड के साथ अपने अलॉटेड इंस्टिट्यूट या कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। आइए जानते हैं TN NEET UG 2023 Counselling Round 1 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी। 

इन स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक 

यहां कैंडिडेट्स को TN NEET UG 2023 Counselling Round 1 का रिजल्ट चेक करने के कुछ स्टेप्स बताएं जा रहे है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. सबसे पहले DMER की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net  पर जाएं। 
  2. इसके बाद “रिजल्ट लिंक” को ओपन करें। 
  3. अब अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल डिटेल्स फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  4. इसके बाद कॉउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 
  5. अब आप रिजल्ट चेक व डाउनलोड करके इसकी हार्डकॉपी रिफ्रेंस के तौर पर संभाल कर रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – WB NEET UG 2023 Counselling Round 1

कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को TN NEET UG 2023 Counselling Round 1 रिजल्ट की जानकारी के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरूरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को TN NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*