UPSC Preliminary Examination 2023: जानिये कब होगा एडमिट कार्ड जारी

1 minute read

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एक ऐसी संस्था है जो भारत सरकार के लिए आधिकारियों की भर्ती करती हैं। इस परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम वर्ष 32 वर्ष होनी चाहिए। लाखों छात्र हर वर्ष इस परीक्षा में अपने एक अलग उद्देश्य के साथ बैठते हैं। इस वर्ष भी परीक्षा का आयोजन राष्ट्र स्तर पर किया जा रहा है जिसकी जानकारी आपको इस एग्जाम अपडेट्स में मिलेगी।

UPSC (Preliminary) Examination 2023 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ की आवश्यकता पड़ेगी। जिसमें आपकी जन्मतिथि के साथ आपको अपनी आईडी लॉग इन करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस वर्ष UPSC प्री की एग्जाम डेट रविवार के दिन 28 मई 2023 को होगी।

जानिये कब होगा एडमिट कार्ड जारी

अनुमान लगाया जा रहा है कि UPSC प्री परीक्षा की तैयारियों में लगे अभ्यार्थियों के लिए हाल फ़िलहाल में ही परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किये जा सकते हैं। हालाँकि पिछले वर्ष इस परीक्षा का UPSC प्री एग्जाम का एडमिट कार्ड 10 मई 2022 को जारी किया गया था। निम्नलिखित तालिका के माध्यम से आप मुख्य तारीखों के बारें में जान सकते हैं-

नोटिफिकेशन की तिथि  1 फरवरी 2023 
आवेदन करने की अंतिम तिथि21 फरवरी 2023 
परीक्षा की तिथि 28 मई 2023 
परीक्षा का समय एक दिन 
नोट: अनुमान है कि UPSC प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी किया जायेगा।

UPSC प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स:

UPSC प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर एडमिट कार्ड पाने के लिए e-admit card पर क्लिक करें।
  • इसके बाद e-admit card for various examinations of UPSC पर क्लिक करें।
  • इंस्ट्रक्शन को ध्यान से पढ़कर yes पर क्लिक करें।
  • By Registration ID पर क्लिक करके अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी को डालें।
  • फिर अंत में डाउनलोड पर क्लिक करें और अपने पास सबूत के तौर पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अवश्य रखें।

इसी प्रकार की अन्य अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*