SEBA Board Result 2023 : असम बोर्ड ने किया 10वीं का रिज़ल्ट जारी, जानें डिटेल्स

1 minute read
assam board result 2023 class10

मई का महीना बोर्ड रिज़ल्ट्स का महीना माना जाता है।  एक के बाद एक बोर्ड्स बारी बारी से अपने रिज़ल्ट्स जारी कर रहे हैं।  इसी क्रम में अब असम बोर्ड ने भी 10वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिया है।  SEBA के द्वारा आज यानि 22 .5 .2023 को सुबह 10 बजे असम बोर्ड 10वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है।  

SEBA Board Result 2023 : ऐसा रहा असम बोर्ड 10वीं का रिज़ल्ट 

असम बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 4,15,324 स्टूडेंट्स एग्जाम देने बैठे थे जिसमें से कुल 3,01,880 स्टूडेंट्स पास हुए है।  पास प्रतिशत की बात करें तो इस बार असम बोर्ड 10वीं  में कुल विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 72.69 रहा है।  

SEBA Board Result 2023 : लड़कियों से आगे निकले लडके 

असम बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 में अगर पास प्रतिशत की बात की जाए तो   इस बार लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।  इस बार असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 70.96% रहा है वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 74.71 प्रतिशत रहा है।  

SEBA Board Result 2023 : इन आधिकारिक वेबसाइट्स से करें असम बोर्ड 10वीं का रिज़ल्ट  डाउनलोड 

यहाँ SEBA 10वीं का बोर्ड रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स के लिंक्स दिए जा रहे हैं : 

स्टूडेंट्स असम बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिज़ल्ट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक आज 22. 5. 2022 सुबह 10 बजे से एक्टिव कर दिए गए हैं।  

SEBA Board Result 2023 : ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ असम बोर्ड 10वीं  का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • स्टेप 1 :  सबसे पहले SEBA की ऑफिशियल वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाएं।  
  • स्टेप 2  : अब 10वीं के बोर्ड रिज़ल्ट वाले लिंक को क्लिक करें।  
  • स्टेप 3  : अब आवश्यक क्रेडेंशियल्स इंसर्ट करें।  
  • स्टेप 4  : अब आपकी स्क्रीन पर असम बोर्ड 10वीं  का रिज़ल्ट दिखने लगेगा।  
  • स्टेप 5  : अब रिज़ल्ट को डाउनलोड करके अपने कम्प्यूटर में सेव  कर लें।  
  • स्टेप 6   : भविष्य के लिए रिज़ल्ट का प्रिंटआउट निकाल  करके रख लें।  
ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*