UGC NET June 2024 : जल्द जारी हो सकती है यूजीसी नेट एग्जाम के लिए सिटी स्लिप, ये है लेटेस्ट अपडेट 

1 minute read
UGC NET June 2024

UGC NET June 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 12 अगस्त 2024 को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2024 सेशन के लिए सिटी स्लिप जारी कर सकता है। 21 अगस्त 2024 को होने जा रहे एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in  पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप में एग्जाम सेंटर के बारे में पूरी जानकारी दी गई होगी, जिससे छात्रों को आने जाने में किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

UGC NET June 2024 : इस दिन जारी हो सकता है एडमिट कार्ड 

UGC NET June 2024 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडमिट कार्ड एग्जाम से करीब एक हफ्ता पहले जारी हो सकता है। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किए जाएंगे और उससे पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 12 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

UGC NET June 2024 : इस दिन आयोजित होगी परीक्षा 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून 2024 री-एग्जाम का आयोजन देशभर में अलॉटेड एग्जाम सेंटर्स पर 21 अगस्त 2024 से 4 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एनटीए की ओर से 12 अगस्त 2024 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले यह परीक्षा 18 जून 2024 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक मामलों के चलते 19 जून 2024 को इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद एनटीए ने घोषणा की थी कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (12 August) : स्कूल असेंबली के लिए 12 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

UGC NET June 2024 : ऐसे कर सकेंगे सिटी स्लिप डाउनलोड 

यूजीसी नेट जून 2024 के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बारे में यहाँ बताया गया है 

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर उपलब्ध सिटी स्लिप लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करें।
  • अपना यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर संभाल कर रख लें। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*