रिलायंस फाउंडेशन ने निकालीं 5,000 UG स्कॉलरशिप्स, चयनित कैंडिडेट्स को मिलेगी INR 2 लाख तक की राशि

1 minute read
Indian medical graduates ab in deshon me kar sakenge practice

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने अकादमिक ईयर 2023-24 के लिए 5,000 UG स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए आवेदन शुरू किए हैं। यह स्कोलरशिप्स स्पढ़ाई के लिए सभी ब्रांच के पहले वर्ष के रेग्युलर UG छात्रों के लिए खुली हैं। आवेदन 15 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप का उद्देश्य युवाओं की हायर एजुकेशन तक पहुंच को मजबूत करना और उन्हें सफल प्रोफेशन बनने और अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाना है। यह छात्रवृत्ति INR 2 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

फाइनेंशियल एड के साथ-साथ छात्रवृत्तियाँ एलुमनाई नेटवर्क और ओवरऑल विकास के अवसर भी प्रदान करती हैं। प्रोग्राम लड़कियों और दिव्यांग कैंडिडेट्स के आवेदनों को भरपूर प्रोत्साहित करता है।

छात्रवृत्ति के लिए चयन एबिलिटी-कम-मीन्स के आधार पर होगा। आवेदकों का असेसमेंट उनके अकादमिक परफॉरमेंस, वित्तीय आवश्यकता और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़ के आधार पर किया जाएगा।

1996 में शुरू हुई थी यह स्कॉलरशिप

1996 से, धीरूभाई अंबानी स्कॉलरशिप और रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप के माध्यम से, रिलायंस ने 18,000 से अधिक युवाओं के लिए UG स्कॉलरशिप का समर्थन किया है।

पिछले वर्ष कितनी थी महिला व दिव्यांग कैंडिडेट्स की संख्या?

रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2022-23 को भारत के लगभग सभी राज्यों से लगभग एक लाख आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 5,000 स्कॉलर्स का चयन योग्यता परीक्षा में योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इनमें से 51% छात्र महिलाएं थीं और 97 स्कॉलर्स दिव्यांग थे। चयनित विद्वान 1,630 एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस से थे जो पढ़ाई की सभी स्ट्रीम्स से फुलटाइम UG कोर्स कर रहे थे।

यदि आप UG पहले वर्ष के छात्र हैं और रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, तो रिलायंस फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.reliancefoundation.org/scholarships विजिट कर सकते हैं।

ये है स्कॉलरशिप के लिए योग्यता

  • कैंडिडेट ने किसी भी स्ट्रीम से 12वीं न्यूनतम 60% अंकों से उत्तीर्ण की हो।
  • रेग्युलर फुलटाइम UG डिग्री के पहले वर्ष में कैंडिडेट का एनरोलमेंट अनिवार्य है।
  • पारिवारिक आय सालाना INR 15 लाख से कम हो।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*