स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 19 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 19 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 19 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- दुनियाभर में 19 अप्रैल को ‘विश्व लिवर दिवस’ (World Liver Day 2026) मनाया जाएगा। इस अवसर पर लिवर संबंधी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया जाता है।
- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार 19 अप्रैल से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर रहेंगे। बता दें कि पड़ोसी देश की यह उनकी पहली यात्रा होगी।
- मौसम विभाग (IMD) ने 19 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
- केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इससे लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा और उनकी सैलरी व पेंशन बढ़ जाएगी।
- ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत समुद्री बीमा पूल बनाने की मंजूरी दी है। इसके लिए 12,980 करोड़ रुपये का एक गारंटी फंड बनाया जाएगा। यह फंड समुद्री जोखिमों से बचाव करेगा और जहाजों को बीमा सुरक्षा देगा।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 19 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- ऑस्ट्रेलिया और जापान ने युद्धपोत आपूर्ति के लिए 7 अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत जापान, ऑस्ट्रेलिया की नौसेना को तीन उन्नत मोगामी-श्रेणी के मल्टी रोल फ्रिगेट की आपूर्ति करेगा। इसके अलावा 8 युद्धपोत ऑस्ट्रेलिया में बनाए जाएंगे।
- नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने गगन थापा के नेतृत्व वाले गुट को आधिकारिक नेपाली कांग्रेस के रूप में मान्यता दी है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाले गुट की चुनौती को खारिज कर दिया है।
- अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है।
- बांग्लादेश के एक मानवाधिकार संगठन ने सरकार से अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को हानिकारक बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है।
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 19 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- टिपरा मोथा पार्टी (TMP) के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने त्रिपुरा के राज्यपाल से मुलाकात कर जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में विधनसभा चुनाव से पहले निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद पांच बूथ स्तरीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 19 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T-20 महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 19 अप्रैल को डर्बन में खेला जाएगा।
- IPL 2026 का 28वां मुकाबला 19 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
- IPL 2026 का 29वां मुकाबला 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मोहाली के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- बास्केटबॉल के महान खिलाड़ी ऑस्कर श्मिट का निधन हो गया है। वे 68 वर्ष के थे और ब्राजील के सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से UP LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर संस्कृत और कॉमर्स मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL Tier-II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी की ओर से सीएचएसएल परीक्षा के जरिए कुल 3131 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
आशा है कि आपको 19 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!