JAC 9th, 11th Result 2024: झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं के रिजल्ट जारी, क्लास 9वीं में 98.39% और 11वीं में 98.48% पास 

1 minute read
JAC 9th, 11th Result 2024

JAC 9th, 11th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची ने आज, 17 मई को JAC Class 9, 11 Result 2024 जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड क्लास की IX और XI एग्जाम – 2024 दी थी, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें की इस वर्ष जेएसी 9वीं परीक्षाओं के लिए कुल पास प्रतिशत 98.39% रहा है और वहीं क्लास 11वीं के लिए 98.48 पास प्रतिशत है।

इस बार झारखंड बोर्ड 9वीं परीक्षा के लिए 4,79,878 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें से 4,71,201 ने परीक्षा पास हुए। वहीं इस वर्ष  करें झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा की तो कुल 3,85,742 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था और 3,73,960 स्टूडेंट ने एग्जाम पास किया हैं।

JAC 9th, 11th Result 2024: कैसे करें अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड 

  • स्टेप 1: झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर “क्लास IX एग्जाम के रिजल्ट – 2024” और “क्लास XI एग्जाम के रिजल्ट – 2024” का लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: नई विंडो पर मांगी गई- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्टेप 4: अब जेएसी कक्षा 9 या कक्षा 11 रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर होगा, उसे डाउनलोड करें।
  • स्टेप 5:  आगे की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर उसे सुरक्षित रख लें।

कक्षा 9 का टॉपर जिला कोडरमा रहा 

जेएसी कक्षा 9 में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाला जिला कोडरमा है। कुल पास प्रतिशत 99.73% है। लड़कों का पास प्रतिशत 99.67% और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.75% है।

क्लास 9वीं पास प्रतिशत

  • लड़को का पास प्रतिशत : 98.33%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत : 98.44%

क्लास 11वीं पास प्रतिशत

  • लड़को का पास प्रतिशत : 98.31%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत : 98.63%

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को JAC 9th, 11th Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*