JAC 10th Result 2024: 4,18,623 छात्रों ने दी थी परीक्षा, 2,05,110 छात्रों ने पाई फर्स्ट डिवीज़न

1 minute read
JAC 10th Result 2024 2 lakh se upar students ne paai first divsion

आज यानि 19 अप्रैल को झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र और उनके अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com विजिट कर के रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष 90.39 % छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

झारखंड बोर्ड क्लास 10 का ओवरव्यू

ओवरव्यू डाटा
रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र4,21,678
एग्जाम में उपस्थित छात्र4,18,623
उत्तीर्ण छात्र3,78,398
1st डिवीज़न के साथ उत्तीर्ण छात्र 2,05,110
2nd डिवीज़न के साथ उत्तीर्ण छात्र 153733
3rd डिवीज़न के साथ उत्तीर्ण छात्र 19555
मेल छात्र1,77,849
फीमेल छात्र2,00,549
फीमेल छात्र पास पर्सेंटेज91%
मेल छात्र पास पर्सेंटेज89.70%
ओवरॉल पास पर्सेंटेज90.39%

छात्र अपना रिजल्ट चेक रोल नंबर और रोल कोड भरके चेक कर सकतें हैं। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 54% छात्र फर्स्ट आए हैं। दूसरी ओर 1 लाख 53 हजार /33 छात्र सेकंड डिवीजन हासिल करने में सफल हुए हैं। वहीं 19,555 छात्र थर्ड डिवीजन से सफल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines in Hindi (19 April) : स्कूल असेंबली के लिए 19 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

JAC 10th Result 2024 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले छात्र jacresults.com विजिट करें।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JAC 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नबंर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • प्रोविजनल मार्कशीट को डाउनलोड कर उसे सेव कर सकते हैं।
  • डाउनलोड करने के बाद उसी मार्कशीट का प्रिंटआउट भी भविष्य के उपयोग के लिए निकाल लें।

4 लाख से ऊपर छात्रों ने दिया था झारखंड बोर्ड एग्जाम

झारखंड बोर्ड परीक्षा प्रदेश भर में 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। एग्जाम का आयोजन सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक था। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। इस वर्ष 4 लाख से ऊपर छात्रों ने झारखंड बोर्ड एग्जाम दिया था।

2023 में कितना रहा था पास प्रतिशत

पीछे वर्ष यानि 2023 में 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चली थी। इसमें कुल 4,33,718 स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। उनमें से 4,27,294 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट 23 मई को जारी किया गया था। इसमें कुल 95.38 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे। 66.23 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी, 31.05 फीसदी द्वितीय श्रेणी और 2.37 प्रतिशत तृतीय श्रेणी में पास हुए थे।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*