पिछले 3 वर्षों में IIT जम्मू में सालाना पैकेज हुआ INR 53 लाख, जॉब ऑफर्स भी 3 गुना

1 minute read

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जम्मू में प्लेसमेंट में हाईएस्ट CTC में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। हालाँकि, एवरेज CTC में कमी देखने को मिली है।

आईआईटी जम्मू की स्थापना सेन्ट्रल बजट 2014-15 के समय की गई थी, और इसका उद्घाटन 6 अगस्त 2016 को किया गया था। आईआईटी जम्मू ने आईआईटी दिल्ली द्वारा प्रदान किए गए इनिशियल गाइडेंस के साथ, पलौरा, जम्मू में परिसर में छात्रों के पहले बैच का स्वागत किया।

IIT Jammu mein badha salana package INR 53 lakh

बैच की संख्या में भी आया उछाल

आईआईटी जम्मू का बैच शुरुआती वर्षों में 79 से बढ़कर 2022-23 में 253 हो गया है। रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या भी 2019-20 में 78 से बढ़कर 2020-21 में 103, 2021-22 में 153 और 2022-23 में 222 हो गई है।

रिक्रूटर्स भी 6 गुना बढ़े

शुरुआती वर्ष में प्लेसमेंट सीज़न के लिए केवल 39 कंपनियों ने कैंपस का दौरा किया, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर 2020-21 में 91, 2021-22 में 118 और 2022-23 में 129 तक पहुंच गई। हालांकि, प्रस्तावों की संख्या में लगातार वृद्धि नहीं हो रही है – 2019-20 में 61 से 2020-21 में 95 और 2021-22 में 230 तक, 2022-23 में यह संख्या घटकर 224 हो गई।

2019-20 में एवरेज CTC INR 12.28 लाख प्रति वर्ष थी, जो 2020-21 में घटकर INR 11.36 लाख प्रति वर्ष हो गई। हालाँकि, 2021-22 में एवरेज CTC रूप से बढ़कर INR 19.34 लाख प्रति वर्ष हो गई, लेकिन 2022-23 में एक बार फिर घटकर INR 17 लाख प्रति वर्ष हो गई।

2022-23 में इतना रहा सालाना पैकेज

हाईएस्ट CTC को देखा जाए तो 2019-20 में हाईएस्ट पैकेज INR 40 लाख प्रति वर्ष था, जो 2020-21 में गिरकर INR 32 लाख प्रति वर्ष हो गया था। 2021-22 में यह INR 52 लाख प्रति वर्ष हो गया और फिर 2022-23 में INR 53 लाख सालाना रहा।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*