IIT दिल्ली के स्कूल ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी में MPP कोर्स के पहले बैच में ही स्टूडेंट्स को मिले बड़े जॉब ऑफर्स

1 minute read

IIT दिल्ली के स्कूल ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी के द्वारा पहली बार शुरू किए गए मास्टर्स ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी (MPP) कोर्स के पहले बैच में ही स्टूडेंट्स को बड़ी संख्या में प्लेसमेंट ऑफर्स मिले हैं। अधिकतर स्टूडेंट्स ने थिंक टैंक्स और रिसर्च ऑर्गनाइजेशंस की तरफ से जॉब ऑफर स्वीकारना पसंद किया। IIT दिल्ली के मास्टर्स ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी के इंट्रीग्रेटेड कोर्स से 18 स्टूडेंट्स को सफलतापूर्वक प्लेसमेंट मिला है।

27 विभिन्न संस्थानों में स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट 

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह के अवसर पर रखे गए इस स्टूडेंट प्लेसमेंट प्रोग्राम में कुल 27 विभिन्न संस्थानों और कंपनियों ने भाग लिया। IIT दिल्ली के पब्लिक पॉलिसी कोर्स के 47% स्टूडेंट्स को थिंक टैंक्स और रिसर्च ऑर्गनाइजेशंस में प्लेसमेंट मिला है।  

कंसल्टिंग और सरकारी क्षेत्र में भी स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट 

थिंक टैंक्स और रिसर्च ऑर्गनाइजेशंस के अलावा स्टूडेंट्स ने सरकारी संस्थानों और दूसरे क्षेत्रों में भी जाना पसंद किया। कुल 16% स्टूडेंट्स को सरकारी संस्थानों की तरफ से जॉब ऑफर की गईं। इसके अलावा 21% स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट कंसल्टिंग फर्म्स में हुआ। इसके साथ ही 16% स्टूडेंट्स को अन्य अलग अलग क्षेत्रों के संस्थानों में प्लेसमेंट प्राप्त हुआ।

स्कूल ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी के बारे में 

स्कूल ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। यह पब्लिक पॉलिसी से सम्बंधित भारत की पहली अकादमिक ईकाई है। इसके अंतर्गत भविष्य की पीढ़ी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जन कल्याण के विषयों पर शोध किया जाता है।  

IIT दिल्ली के स्कूल ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी के प्रमुख प्रोफ़ेसर संजीवा प्रसाद ने MPP के पहले बैच के सफल प्लेसमेंट कार्यक्रम और स्टूडेंट्स की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने इसे IIT दिल्ली के लिए एक गर्व का विषय बताया।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*