HBSE 2024:हरियाणा बोर्ड ने 12वीं के लिए जारी किए बोर्ड एडमिट कार्ड,ऐसे करें डाउनलोड 

1 minute read
HBSE 2024: haryana board ne 12vi ke liye jaari kiye admit card

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हरियाणा बोर्ड के कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

2 अप्रैल तक चलेंगे बोर्ड एग्जाम 

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिनांक 27 फरवरी 2024 से लेकर 2 अप्रैल 2024 के बीच कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराएगा। स्टूडेंट्स को एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए हरियाणा बोर्ड के दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। 

यह भी पढ़ें : MP Board 2024:परीक्षा ख़त्म होने से पहले आ गई एमपी बोर्ड की रिज़ल्ट डेट 

इस वेबसाइट से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर हरियाणा बोर्ड का कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 

यहाँ हरियाणा बोर्ड का 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • स्टेप 1 : सबसे पहले हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।  
  • स्टेप 2 : क्विक लिंक सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन और घोषणा देखें।  
  • स्टेप 3 : सीनियर सेकंडरी स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 4 : अब एक नया पेज खुलेगा।  
  • स्टेप 5 : सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें। 
  • स्टेप 6 : अब हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।  
  • स्टेप 7 : स्टूडेंट्स भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकलवाकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। 

आशा है कि आपको HBSE बोर्ड एग्जाम के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*