GSEB Board 10th Result 2024 : गुजरात बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 82.56% रहा पास प्रतिशत

1 minute read
Gujarat Board 10th Result

GSEB Board 10th Result 2024 : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज, 11 मई को जीएसईबी एसएससी परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब रिजल्ट को जीएसईबी वेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं।

इस वर्ष का पास प्रतिशत पिछले वर्ष के 64.62% से अधिक है। यह 2011 में बनाए गए 71.06% और 2007 में 70.65% के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देता है। इस बार लड़कों का पास प्रतिशत 79.12% और लड़कियों का पास प्रतिशत 86.69% रहा है। इस परीक्षा में कुल 70,6370 रेगुलर स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 69,9598 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 577556 परीक्षार्थी सर्टिफिकेट के लिए क्वालिफाई हुए, रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 82.56 फीसदी घोषित हुआ है.

इस बार गुजरात बोर्ड में Top 5 अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले 

  • गांधीनगर : 87.22%
  • सूरत: 86.75%
  • नर्मदा: 86.54%
  • बनासकांठा: 86.23%
  • मेहसाणा: 86.03%

इस बार नियमित छात्रों का मिडियम वाइस पास प्रतिशत

  • गुजराती: 81.17%
  • हिंदी: 75.90%
  • मराठी: 77.99%
  • अंग्रेजी: 92.52%
  • उर्दू: 81%
  • सिंधी: 88%
  • उड़िया: 92.41%

जिलेवार पास प्रतिशत

गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट गांधीनगर जिले में सबसे अधिक 87.22% पास हुए, इसके बाद सूरत (86.75%), नर्मदा (86.54%), बनासकांठा (86.23%) और मेहसाणा (86.03%) रहे। सबसे कम पास प्रतिशत पोरबंदर में 74.57% रहा है। 

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को GSEB Board 10th Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*