GK Questions for Class 4 in Hindi: कक्षा 4 के लिए महत्वपूर्ण जीके प्रश्न

1 minute read
GK Questions for Class 4

GK Questions for Class 4 in Hindi: छात्रों को लिए सामान्य ज्ञान का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है, खासकर कम उम्र में, ताकि वे मजबूत बुनियादी समझ विकसित कर सकें। यह न केवल उनकी बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी देकर आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। सामान्य ज्ञान का अभ्यास करने से बच्चों की सामान्य जागरूकता में वृद्धि होगी और वे भविष्य के लिए एक ठोस आधार बना सकेंगे। इस ब्लॉग में कक्षा 4 के छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (GK Questions for Class 4 in Hindi) के प्रश्न दिए गए हैं। ये प्रश्न विभिन्न विषयों जैसे इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, राजनीति और करंट अफेयर्स से संबंधित हैं।

कक्षा 4 के लिए सामान्य ज्ञान के 50+ प्रश्न

कक्षा 4 के लिए सामान्य ज्ञान के 50+ प्रश्न (GK Questions for Class 4 in Hindi) इस प्रकार हैं:

  1. अंग्रेजी वर्णमाला में कितने अक्षर होते हैं?
    उत्तर: 26
  2. जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है?
    उत्तर: 11 जुलाई को
  3. प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस किस दिन मनाते हैं?
    उत्तर: 22 अप्रैल को
  4. शिक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाते हैं?
    उत्तर: 5 सितंबर को
  5. भारत में केसर का सर्वाधिक उत्पादन कहां होता है?
    उत्तर: जम्मू कश्मीर में
  6. प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस किस दिन मनाया जाता है?
    उत्तर: 30 जनवरी को
  7. किस जानवर का पसीना गुलाबी रंग का होता है?
    उत्तर: दरियाई घोड़ा
  8. भारत में सूर्य सबसे पहले किस राज्य में निकलता है?
    उत्तर: अरुणाचल प्रदेश
  9. किसे मसालों की रानी कहते हैं?
    उत्तर: इलायची
  10. गिद्दा किस राज्य का प्रमुख लोकनृत्य है?
    उत्तर: पंजाब
  11. कौन सा जानवर है जिसे चोट लगने पर वह मनुष्य की तरह रोता है?
    उत्तर: भालू
  12. एशिया महाद्वीप में स्थित किस देश में सबसे लंबी रेलवे लाइन है?
    उत्तर: भारत
  13. कागज और बारूद दोनों का आविष्कार किस देश में हुआ है?
    उत्तर: चीन
  14. गांधी जयंती प्रत्येक वर्ष हम किस दिन मनाते हैं?
    उत्तर: 2 अक्टूबर को
  15. रामायण के रचयिता कौन हैं?
    उत्तर: महर्षि वाल्मीकि
  16. रेगिस्तानी क्षेत्रों में उगने वाले पौधों को क्या कहते हैं?
    उत्तर: कैक्टस
  17. वह कौन सा जानवर है जो कभी भी नहीं बैठता है?
    उत्तर: घोड़ा
  18. मानव शरीर में खून को साफ करने का काम किस अंग का है?
    उत्तर: किडनी
  19. कौन सा जानवर बिना पानी पिए कई दिनों तक जिंदा रह सकता है?
    उत्तर: ऊंट
  20. Discovery of India पुस्तक के लेखक कौन हैं?
    उत्तर: पं. जवाहरलाल नेहरू
  21. एवरेस्ट पर किस भारतीय महिला ने पहली बार कदम रखा था?
    उत्तर: बछेंद्री पाल
  22. सूरज किस दिशा में उगता है?
    उत्तर: पूरब
  23. Wings of Fire पुस्तक किसने लिखी है?
    उत्तर: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और अरुण तिवारी
  24. लावणी किस राज्य का पारंपरिक नृत्य है?
    उत्तर: महाराष्ट्र
  25. उस गैस का नाम बताइए जो गुब्बारों में भरी जाती है?
    उत्तर: हीलियम
  26. पृथ्वी पर सबसे गहरी समुद्री खाई का नाम बताइए?
    उत्तर: मारियाना ट्रेंच
  27. बुखारेस्ट किस देश की राजधानी है?
    उत्तर: रोमानिया
  28. सबसे लंबे जानवर का नाम बताइए?
    उत्तर: जिराफ़
  29. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है?
    उत्तर: सहारा रेगिस्तान
  30. टेबल टेनिस का दूसरा नाम क्या है?
    उत्तर: पिंग पांग
  31. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?
    उत्तर: बाघ
  32. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है?
    उत्तर: मोर
  33. ताजमहल कहाँ स्थित है?
    उत्तर: आगरा, उत्तर प्रदेश
  34. भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है?
    उत्तर: कमल
  35. कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?
    उत्तर: चार्ल्स बैबेज
  36. स्वतंत्रता दिवस भारत में कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 15 अगस्त को
  37. गणतंत्र दिवस भारत में कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 26 जनवरी को
  38. भारत का पहला प्रधानमंत्री कौन था?
    उत्तर: पं. जवाहरलाल नेहरू
  39. पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?
    उत्तर: H₂O
  40. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
    उत्तर: एशिया
  41. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
    उत्तर: राजस्थान
  42. कौन सा ग्रह सबसे बड़ा है?
    उत्तर: बृहस्पति (Jupiter)
  43. भारत में कुल कितने राज्य हैं?
    उत्तर: 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश
  44. मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन सा है?
    उत्तर: त्वचा
  45. सूरजमुखी का फूल किस दिशा में घूमता है?
    उत्तर: सूर्य की ओर
  46. झीलों की नगरी किसे कहा जाता है?
    उत्तर: उदयपुर, राजस्थान
  47. रेडियो का आविष्कार किसने किया था?
    उत्तर: गुग्लिएल्मो मार्कोनी
  48. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?
    उत्तर: माउंट एवरेस्ट
  49. दूध में कौन सा प्रमुख पोषक तत्व पाया जाता है?
    उत्तर: कैल्शियम
  50. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?
    उत्तर: हॉकी
  51. मंगल ग्रह पर इसरो मिशन का नाम क्या था?
    उत्तर: मंगलयान
  52. विक्टोरिया मेमोरियल किस शहर में स्थित है?
    उत्तर: कोलकाता
  53. गंगा नदी किस समुद्र में गिरती है?
    उत्तर: बंगाल की खाड़ी
  54. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 21 फरवरी
  55. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी का नाम बताएं?
    उत्तर: स्टेपीज़
  56. गिर राष्ट्रीय वन कहाँ स्थित है?
    उत्तर: गुजरात
  57. भारत और बांग्लादेश के लिए राष्ट्रगान किसने लिखा है?
    उत्तर: रविंद्रनाथ टैगोर
  58. दुनिया की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
    उत्तर: माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर)
  59. 1912 में प्रसिद्ध टाइटैनिक किस समुद्र में डूब गया था?
    उत्तर: उत्तरी अटलांटिक महासागर
  60. दुनिया में कितने अजूबे हैं?
    उत्तर: सात
  61. पौधे कौनसी गैस एब्सॉर्ब करते हैं?
    उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड
  62. सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?
    उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
  63. “मालगुड़ी डेज़” के लेखक कौन हैं?
    उत्तर: आर. के. नारायण
  64. सापेक्षता का सिद्धांत (थ्योरी ऑफ़ रिलेटिविटी) किसने दिया?
    उत्तर: अल्बर्ट आइंस्टीन
  65. सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम (यूनिवर्सल लॉ ऑफ ग्रेविटेशन) किसने दिया?
    उत्तर: आइजैक न्यूटन
  66. पृथ्वी का एक प्राकृतिक उपग्रह कौन सा है?
    उत्तर: चंद्रमा
  67. प्रथम विश्व युद्ध किस वर्ष शुरू हुआ था?
    उत्तर: 1914
  68. किस प्रसिद्ध खोजकर्ता ने क्यूबा की खोज की थी?
    उत्तर: क्रिस्टोफर कोलंबस
  69. विश्व का सबसे घना जंगल कौनसा है?
    उत्तर: अमेज़न रेनफॉरेस्ट
  70. जापान की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
    उत्तर: बीवा
  71. एक घंटे में कितने सेकंड होते हैं?
    उत्तर: 3600
  72. एक दिन में कितने सेकंड होते हैं?
    उत्तर: 86400
  73. पृथ्वी पर सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
    उत्तर: अमेजन नदी
  74. भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है?
    उत्तर: कंचनजंगा
  75. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन सा है?
    उत्तर: गंगा नदी डॉल्फिन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज

FAQs

एक लीप वर्ष में _____ दिन होते हैं।

एक लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं। 

ताजमहल किस नदी के तट पर स्थित है?

ताजमहल यमुना नदी के तट पर स्थित है। 

हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह का नाम बताइए

हमारे सौरमंडल में बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है। 

हमारे सौर मंडल में _____ ग्रह हैं?

हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह है। 

कक्षा 4 के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान क्यों महत्वपूर्ण है?

सामान्य ज्ञान छात्रों की सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाता है, उनकी जागरूकता बढ़ाता है, और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक मजबूत आधार बनाता है।

सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की तैयारी के लिए छात्रों को क्या करना चाहिए?

छात्रों को समाचार पत्र, सामान्य ज्ञान की किताबें पढ़ना, क्विज़ खेलना, और GK से जुड़े यूट्यूब वीडियो देखना चाहिए।

भारत की राजधानी क्या है?

नई दिल्ली

आशा करते हैं कि आपको GK questions for class 4 in Hindi का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

1 comment