कर्नाटक पर आधारित जीके क्वेश्चंस

1 minute read
41 views
Karnataka GK in Hindi

अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाना वाला राज्य कर्नाटक दक्षिण भारत में है। यह देश का छठा सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी बैंगलोर है। अन्य राज्यों की  तरह कर्नाटक में  भी कई भाषाएं बोली जाती हैं, मगर यहां की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है। यह राज्य दक्षिण भारत की नृत्य शैली और भरतनाट्यम को संरक्षित करता है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। हम आपसे Karnataka GK in Hindi  में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

कर्नाटक के बारे में

कर्नाटक जीके क्वेश्चंस में कर्नाटक के बारे में पूछा जाता है। यह राज्य 1,91,791 वर्ग किलोमीटर में अपनी खूबसूरती समेटे हुए है। यहां का राजकीय फूल कमल और राजकीय पेड़ चंदन है। राज्य का सबसे बड़ा नगर बैंगलोर है और यह IT (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) का हब जाना जाता है। यक्षगान, कुनीता, कर्गा आदि यहां के  लोकनृत्य हैं और कावेरी, कृष्‍णा, तुंगभद्रा, सरस्‍वती, कालिंदी आदि प्रमुख नदियां हैं। गोवा, महाराष्‍ट्र, आंध्र  प्रदेश, तमिलनाडु, केरल आदि राज्य की सीमाएं हैं। यहां 30 जिले हैं। राजनीतिक तौर पर  भी राज्य की स्थिति सामान्य है। यहां लोकसभा की 28 और राज्यसभा  की 12 सीटों पर चुनाव होता है। वृंदावन गार्डन, मैसूर पैलेस, हिम्‍पी, गुलबर्मा आदि प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहां सोना, लौह खनिज, तांबा, मैंगनीज, चूना पथ्‍थर, क्रोमाइट आदि प्रमुख उद्योग हैं। 

महत्वपूर्ण 60 क्वेश्चंस Karnataka GK in Hindi

हम आपको बता रहे हैं कर्नाटक जीके के 60 महत्वपूर्ण क्वेश्चं- 

1-कर्नाटक का स्‍थापना दिवस कब होता है?
उत्तर- 1 नवंबर 1956

2-कर्नाटक की राजधानी क्या है
उत्तर- बैंगलोर

3-कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- श्री के चेंगलाराय रेड्डी जी

4-कर्नाटक के पहले राज्‍पालकौन थे?
उत्तर- श्री जयचमराजा वोडेयार बहादुर जी

5-कर्नाटक की राजकीय भाषा कौनसी है?
उत्तर- कन्‍नड़

6-कर्नाटक का राजकीय पशु कौनसा है?
उत्तर- हाथी

7-कर्नाटक का राजकीय फूल कौनसा है?
उत्तर- कमल

8-कर्नाटक का राजकीय पेड़ कौनसा है?
उत्तर- चंदन का पेड़

9-कर्नाटक का राजकीय पक्षी कौनसा है?
उत्तर- इंडियन रोलर

10- कर्नाटक का क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर- 191791 वर्ग किलोमीटर

11-कर्नाटक का सबसे बड़ा नगर कौन सा है?
उत्तर- बैंगलोर

12-किस पुस्तक के लिए कुवेम्पु ने 1967 में ज्ञानपीठ पुरस्कार जीता था?
उत्तर- श्री रामायण दर्शनम

13- मैसूर राज्य का नाम किस वर्ष में बदलकर कर्नाटक किया गया था?
उत्तर- 1973

14-कर्नाटक में राष्ट्रीय उद्यान की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर- 5

15-कर्नाटक में लोकसभा की कितनी सीटें हैं?
उत्तर-28

15-कर्नाटक में राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
उत्तर- 12

16-कर्नाटक से भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
उत्तर- विश्वेश्वरैया

17-कर्नाटक में कौन सी नदी पूर्व में बहती है?
उत्तर- तुंगा नदी

18-पहली कन्नड़ फिल्म कौन सी है?
उत्तर- सती सुलोचना

19-बैंगलोर विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर- 1886

20-कर्नाटक में कितने प्रशासनिक विभाग हैं?
उत्तर- 4 प्रशासनिक विभाग

21-कर्नाटक का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर- गुलबर्गा

22- कर्नाटक में सबसे तेजी से बढ़ने वाला शहर कौन सा है?
उत्तर- हुब्बली

23-कर्नाटक का प्रसिद्ध शहर कौन सा है?
उत्तर- बैंगलोर

24- कर्नाटक का स्वच्छ शहर कौन सा है?
उत्तर- मैसूर

25- 2011 के अनुसार कर्नाटक की कुल जनसंख्या  कितनी है?
उत्तर: 61,130,704

26- कर्नाटक राज्य का राज्य प्रतीक क्या है?
उत्तर-  गैंडाबेरुंडा

27- कर्नाटक राज्य का राज्य पशु कौन सा है?
उत्तर- भारतीय हाथी

28- कर्नाटक में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर- 5 राष्ट्रीय उद्यान और 21 वन्यजीव अभयारण्य

29- कर्नाटक में कुल कितने बाघ हैं?
उत्तर- 406 बाघ

30- नागरहोल नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व का क्षेत्र क्या है?
उत्तर- 642.4 वर्ग किमी

31- नागरहोल नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- सन 1988

32-जोग जलप्रपात किसके द्वारा निर्मित है?
उत्तर- शरवती नदी

33- कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर-  डी। देवराज उर्स

34- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान को बाघ आरक्षित वन के रूप में कब स्थापित किया गया था?
उत्तर- सन 1974

35- किस शहर को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है?
उत्तर- बैंगलोर

36- कर्नाटक में लोक नृत्य क्या है?
उत्तर- गुड़िया कुनिथा

37- कर्नाटक में कौन सा त्योहार मनाया जाता है?
उत्तर- लोहड़ी / माघी लोहड़ी

38- कर्नाटक की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर- कृष्णा

39- कर्नाटक में किस नदी का जलमार्ग सबसे अधिक है?
उत्तर- कावेरी

40- कर्नाटक में  कौन  सी नदी कावेर की सहायक नदी नहीं है?
उत्तर- भीम

41-कर्नाटक में राष्ट्रीय उद्यान की कितने हैं?
उत्तर- 5

42- पहला एंग्लो-मैसूर युद्ध लड़ा गया था?
उत्तर- सन 1767

43- कर्नाटक में सबसे तेजी से बढ़ने वाला शहर कौन सा है?
उत्तर- हुब्बली

44-भारत में कर्नाटक की राज्य जनसंख्या रैंक कितनी है?
उत्तर- 8 वीं

45- कर्नाटक का घनत्व कितना है?
उत्तर- (830 / वर्ग मील)

46- 2011 के अनुसार कर्नाटक की साक्षरता कितनी है?
उत्तर- 75.36 प्रतिशत

47- कर्नाटक का राज्य गीत कौन सा है?
उत्तर- जया भरत जननि तनुजते

48- कर्नाटक का राज्य प्रतीक क्या है?
उत्तर- गैंडाबेरुंडा

49-कर्नाटक में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर- 5 राष्ट्रीय उद्यान 

50- कर्नाटक में कितने बाघ हैं?
उत्तर- 406 बाघ

51- कर्नाटक में नागरहोल नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व का क्षेत्र कितना है?
उत्तर- 642.4 वर्ग किलोमीटर

52- कर्नाटक में नागरहोल नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 1988

53-कर्नाटक का सबसे पुराना बांध कौन सा है?
उत्तर- वाणी विलास सागर

54- कर्नाटक में विधानसभा सदस्य कितने  हैं?
उत्तर-224

55- कर्नाटक में विधान परिषद सदस्य कितने हैं?
उत्तर-75

56-कर्नाटक की प्रमुख दो झीलें कौन सी हैं?
उत्तर- उल्सूर, पम्पा सरोवर

57-कर्नाटक में लिंगानुपात कितना है?
उत्तर- 968 महिलायें प्रति 1000 पुरुष

58-कर्नाटक की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर- www.karnataka.gov.in

59-कर्नाटक का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर-320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. ( जनगणना 2011 के अनुसार )

60-कर्नाटक का सर्वोच्च शिखर कौन  सा है?
उत्तर-मुलयानगरी पर्वत (1929 मीटर)

कर्नाटक के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Karnataka GK in Hindi के बारे में कुछ रोचक तथ्य, जिन्हें  आप जरूर जानें- 

  • कर्नाटक दक्षिण पठार के पश्चिमी किनारे स्थित है।
  • कृष्णा, भीमा, मालप्रभा, घाटप्रभा, तुंगभद्रा और वेदवती, कावेरी, हेमवती, शिमशा, अर्कावती, लक्ष्मण तीर्थ और कबिनो आदि प्रमुख नदियां हैं।
  • देश के उत्पादन में से 59 प्रतिशत कॉफी कर्नाटक में होती है।
  • गलनाड, यक्षगान, वीरागेस, कमसेल, कोलार तथा डोलुकुनिता यहां की प्रचलित नृत्य शैलियां हैं। कर्नाटक का प्रमुख नृत्य ‘ भरतनाट्‌यम ‘ है।
  • कर्नाटक संगीत का शास्त्रीय संगीत में प्रमुख स्थान है। पुरन्दर दास को कर्नाटक संगीत का पितामह कहा जाता है । गंगूबाई हंगल, भीमसेन जोशी, मल्लिकार्जुन आदि अन्य कलाकार भी यहीं से  हैं ।
  • कर्नाटक में 25 वन्यजीव अभ्यारण्य व 5 राष्ट्रीय उद्यान हैं। इनमें बानेरघाटा, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख हैं।
  • पर्यटन के लिहाज से इस राज्य में मैसूर स्थित महाराजा पैलेस, पश्चिमी घाट, पत्तदकल (UNESCO की सूची में ), ऐहोल के पाषाण मन्दिर, चालुक्य स्थापत्य, गोल गुम्बद, जोग प्रपात (सबसे ऊंचा), गोकक प्रपात, उंचल्लीं प्रपात, भगोड़ प्रपात, एब्बे प्रपात, शिवसमुद्रम प्रपात आदि धरोहर संजोए हैं।
  • कर्नाटक की चेंचू, भील, गोण्ड, मलेरू, बेड़ा  आदि जनजातियां हैं।
  • गणेश चतुर्दशी, युगाडी, हम्पी आदि कर्नाटक के प्रमुख त्योहार हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (बैंगलोर), भारतीय विज्ञान संस्थान (बैंगलोर), इण्डियन इंस्टीट्‌यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (बैंगलोर)  प्रमुख संस्थान हैं।
  • कर्नाटक देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादकों से है । कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के पास 21 डेयरी प्रसंस्करण संयन्त्र हैं, जिनकी क्षमता 26.45 लाख लीटर प्रतिदिन है और 42प्रतिशत शीत केंद्रों की क्षमता 14.60 लाख लीटर है।
  • कर्नाटक में 16.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी होती है । इसमे 101 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होता है । केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 171.29 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।

कर्नाटक जीके के लिए बुक्स 

कर्नाटक जीके के लिए कुछ पुस्तकें, जिनकी मदद से  पा सकते हैं सफलता-  

पुस्तक पब्लिशर-राइटर
कर्नाटक जीके काशमाश बुकहीव
Know our Karnataka प्रकाश नारायण
मेक इन कर्नाटक निर्मला तेवा

FAQs

कर्नाटक राज्य की स्थापना कब हुई थी?

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक की स्थापना 1 नवंबर 1956  को हुई थी।

कर्नाटक  की प्रमुख जनजातियां  कौन सी हैं?

चेंचू, भील, गोण्ड, मलेरू आदि  कर्नाटक की प्रमुख जनजातियां हैं।

कर्नाटक में कौन सा शहर सिलिकान वेली के नाम से जाना जाता है?

बैंगलोर

Karnataka GK in Hindi के ब्लाग में हमने कर्नाटक राज्य से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी व प्रश्नों के उत्तर साझा किए, जोकि आपकी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगे। ऐसी ही महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert