Today’s Current Affairs in Hindi | 23 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 23 April 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 23 अप्रैल के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस’ (World Book and Copyright Day) मनाया जाता है।
  2. ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ वर्ष 2023 में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाला देश बना है।
  3. केरल में सबसे बड़ा मंदिर महोत्सव ‘त्रिशूर पूरम 2024’ मनाया गया है।
  4. फ्रेंच ऑटोमेकर कंपनी सिट्रोएन ने पूर्व भारतीय कप्तान ‘महेंद्र सिंह धोनी’ को सिट्रोएन इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
  5. भारतवंशी प्रोफेसर ‘कौशिक राजशेखर’ को जापान की इंजीनियरिंग अकादमी द्वारा अंतराष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।
  6. भारतीय मिल्क ब्रांड ‘नंदिनी’ आगामी T20 विश्वकप में स्कॉटलैंड और आयरलैंड टीम का स्पॉन्सर बना है।
  7. रॉयटर्स फोटोग्राफर ‘मोहम्मद सलेम’ ने वर्ष 2024 का ‘वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार’ जीता है।
  8. हाल ही में ‘कुवैत’ में पहली बार हिंदी रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ है।
  9. ‘ब्राजील’ के घने वर्षावनों में बाघ (क्लाउडेड टाइगर कैट) की एक नई प्रजाति खोजी गई है।
  10. ग्रेट निकोबार की ‘शोम्पेन जनजाति’ ने पहली बार मतदान में भाग लिया है।
  11. एएफएमएस और ‘IIT दिल्ली’ ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 
  12. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने सिविल सेवा में मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए ‘कंबोडिया’ के सिविल सेवा मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 

यह भी पढ़ें – 1990 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ का 160वां सदस्य बना था नामीबिया

23 अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन कहां किया?

(A) वाराणसी 
(B) उज्जैन  
(C) नई दिल्ली
(D) रांची     
उत्तर- नई दिल्ली 

2. ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड’ (NSG) के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(A) नलिन प्रभात
(B) दलबीर सिंह चौधरी
(C) विक्रम कौशिक 
(D) मनोज कुमार शर्मा 
उत्तर- नलिन प्रभात

3. आर्टेमिस समझौते में शामिल होने वाला 39वां देश कौन बना है?

(A) फ़िनलैंड 
(B) स्लोवेनिया
(C) सिंगापुर  
(D) हंगरी  
उत्तर- स्लोवेनिया   

4. किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का टाइटल जीता है?

(A) आर प्रग्गनानंद
(B) डी गुकेश 
(C) निहाल सरीन
(D) रौनक साधवानी
उत्तर- डी गुकेश 

5. भारतीय नौसेना के लिए DRDO द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस (SPACE) का कहाँ उद्घाटन किया गया है?

(A) तमिलनाडु 
(B) आंध्र प्रदेश
(C) कर्नाटक 
(D) केरल  
उत्तर- केरल  

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*