Today’s Current Affairs in Hindi | 09 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

09 जनवरी 2024 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में गांधी नगर के महात्‍मा मंदिर में 10वें ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का आयोजन किया जाएगा।
  2. हाल ही में बांगलादेश राष्ट्रीय चुनाव में ‘आवामी लीग पार्टी’ ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है।
  3. हाल ही में श्रीलंका में वर्ष 2023 में पर्यटन के स्रोत बाजारों में ‘भारत’ शीर्ष पर रहा है।
  4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर्थस्थलों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से देशभर में ‘स्वच्छ मंदिर’ अभियान शुरू किया है।
  5. हाल ही में भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी: एन ऑटोबायोग्राफी’ लिखी है।
  6. हाल ही में ‘Oppenheimer’ ने Golden Globe Awards 2024 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीता है।
  7. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ‘सर्वानन्‍द सोनोवाल’ ने कोलकाता में अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद की पहली बैठक की अध्‍यक्षता की है।
  8. हाल ही में गोवा राज्य में ‘इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट 2024’ शुरू हुआ है।
  9. हाल ही में नई दिल्ली में तीन दिवसीय ‘भारत गतिशील वैश्विक प्रदर्शनी 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  10. हाल ही में 09 जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ मनाया जाएगा।
  11. हाल ही में टाटा पॉवर ने ‘तमिलनाडु’ राज्य में 70,000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है।
  12. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फ़ूड स्ट्रीट ‘प्रसादम’ का उद्घाटन किया है।
  13. हाल ही में संयुक्त राज्य अमीरात (UAE) में भारत सरकार द्वारा ‘भारत पार्क’ बनाया जाएगा।
  14. हाल ही में ONGC कंपनी द्वारा ‘कृष्ण गोदावरी बेसिन’ में पहली बार तेल उत्पादन शुरू किया गया है।
  15.  हाल ही में ‘अमनप्रीत सिंह’ ने ISSF विश्‍व निशानेबाजी प्रतियोगिता में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्‍पर्धा में ‘स्वर्ण पदक’ जीता है। 

यह भी पढ़ें – 1811 में आज ही के दिन विश्व में पहली बार आयोजित हुआ था महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट

09 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश की धावक ‘बीट्राइस चेबेट’ ने 05 किमी दौड़ में महिलाओं का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है?
(A) नाइजीरिया
(B) केन्या
(C) ब्राजील
(D) इंडोनेशिया

उत्तर- केन्या

2. हाल ही में भारत सरकार के किस मंत्रालय ने ‘प्रेरणा प्रोग्राम’ की शुरुआत की है?
(A) गृह मंत्रालय
(B) रक्षा मंत्रालय
(C) संस्कृति मंत्रालय
(D) शिक्षा मंत्रालय

उतर- शिक्षा मंत्रालय

3.हाल ही में किसे ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड’ (SEBI) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है?
(A) पी संतोष
(B) डॉ राजीव शाह
(C) जी राम मोहन राव
(D) वी श्रीनिवासन

उतर- जी राम मोहन राव

4. हाल ही में भारत और किस देश ने हाइड्रोजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) बहरीन
(B) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
(C) अल्जीरिया 
(D) गुयाना गणराज्य

उतर- गुयाना गणराज्य

5. हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘फ्यूल सेल तकनीक’ का सफल परीक्षण किया है?
(A) NASA
(B) CNES
(C) ISRO
(D) KazCosmos

उतर- ISRO

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*