Ghar Me Wapsi Question Answer : जानिए घर में वापसी पाठ का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

1 minute read
Ghar Me Wapsi Question Answer

Ghar Me Wapsi Question Answer: NCERT कक्षा 11 की हिंदी टेक्स्टबुक अंतरा का पाठ ‘घर में वापसी’ सबसे महत्वपूर्ण पाठों में से एक है। घर में वापसी पाठ के लेखक सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ जी हैं जिन्होंने इस पाठ में अपने जीवन के संघर्षों और दुखों को व्यक्त किया हैं। कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इस पाठ की अच्छी समझ होनी चाहिए। ऐसे में इस लेख में आपको पाठ का सारांश, लेखक परिचय और घर में वापसी प्रश्न उत्तर के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के लिए ये लेख आपको अंत तक पढ़ना होगा। उससे पहले Ghar Me Wapsi Question Answer से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दिए गए तालिका में देख सकते हैं।

बोर्ड सीबीएसई बोर्ड
टेक्स्टबुक एनसीईआरटी
कक्षा 11
विषयहिंदी (अंतरा)
पाठ संख्या 19
पाठ का नाम घर में वापसी

लेखक परिचय

हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवियों में से एक सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ का जन्म 1936 ईं० में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के बेबली नामक गाँव में एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। धूमिल जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में ही प्राप्त की थी। सन् 1958 ई. में उन्होंने काशी के आई.टी.आई. से विद्युत विषय में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की। वहीं बचपन से ही उन्हें कवितायें लिखने का शौक भी था। वह अपनी रचनाओं में गरीबी, सामाजिक अन्याय जैसे विषयों को उठाते थे। उनका लक्ष्य था समाज में सकारात्मक बदलाव लाना। उन्हें उनकी कविताओं के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। सन् 1975 ई. में ब्रेन ट्यूमर के कारण उनका निधन हो गया। 

कविता का सारांश (घर में वापसी कविता की व्याख्या)

‘घर में वापसी’ कविता धूमिल जी द्वारा रचित है। यह कविता गरीबी से संघर्ष कर रहे धूमिल जी के परिवार की व्यथा कथा है। कवि ने इसमें यह स्पष्ट किया है कि गरीबी एक अभिशाप है जिसमें सभी रिश्ते-नातों के बीच एक दरार पड़ जाती है। एक ही परिवार में होते हुए भी लोग अजनबी बन जाते हैं। गरीबी की दीवार एक खुशहाल परिवार की सबसे बड़ी रुकावट है। गरीबी लोगों को इतना निराश कर देती है कि एक ही घर में बसने वाले लोग एक-दूसरे के सामने अपना दुख भी प्रकट नहीं कर पाते, एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। वे अपनी भावनाओं को दबाते हैं और भीतर ही भीतर घुटते रहते हैं। इसलिए कवि कहता है कि अच्छा होता, यदि ये रिश्ते मधुर बन जाते।

कठिन शब्द एवं उनके अर्थ

घर में वापसी कविता के कठिन शब्द और उनके अर्थ निम्नलिखित है : 

पड़ाव – चरण

लोहसाँय – लोहे के औजार बनाने वाली भट्टी

सलाखें – लोहे की छड़

दीवट – दीपक रखने के लिए बनाया गया स्थान

स्वजन – अपने लोग

भुन्नासी – जटिल 

यह भी पढ़ें : NCERT Solutions for Class 11 Hindi Kabeer: जानिए कबीर के पद एवं उनके अर्थ, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

पाठ्य पुस्तक के प्रश्न उत्तर

घर में वापसी के प्रश्न उत्तर निम्नलिखित है : 

प्रश्न : कवि के घर में पाँच सदस्य हैं, और कवि उन पाँच सदस्यों की तुलना 5 जोड़ी आँखों से करता है। क्यों ?

उत्तर : कवि के घर में पांच सदस्य हैं जिन्हें वह 5 जोड़ी आँखें मानता है, ऐसा इसलिए क्योंकि जिस प्रकार आँखें देखने का काम करती हैं, उसी प्रकार परिवार के सदस्य भी एक दूसरे की देखभाल करते हैं। गरीबी के कारण वे पाँचों परस्पर बात नहीं कर पाते। बस उनकी आँखों में देखकर ही उसे उनके मन की पीड़ा आभास होता है। उनके समस्त स्नेह और अपनत्व के बीच गरीबी की दीवार खड़ी हो गई है। वे बेबस होकर एक-दूसरे को देखते रह जाते हैं। एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं और एक दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखते हैं। 

प्रश्न : ‘पत्नी की आँखें, आँखें नहीं हाथ हैं, जो मुझे थामे हुए हैं’ से कवि का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर : कवि इस कथन के माध्यम से कवि यह कहना चाहता है कि उसकी पत्नी की आँखें उसके जीवन में बहुत सहारा देती है। पत्नी की आँखें कवि को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और शक्ति प्रदान करती हैं। पत्नी की आँखें कवि के लिए मार्गदर्शन का स्रोत हैं। वह अपनी पत्नी से प्रेरणा प्राप्त करके ही गरीबी से संघर्ष कर रहा है।

प्रश्न : कवि किस प्रकार के घर में वापसी की आकाँक्षा करता है ?

उत्तर : कवि एक ऐसे घर में वापसी की आकाँक्षा करता है जहँ कवि सुरक्षित और आराम महसूस करे, घर के सभी सदस्य एक-दूसरे से प्रेम करे और एक दूसरे की परवाह करे। आपस में अपनापन हो, कोई दिखावट न करें, सभी एक-दूसरे के साथ ईमानदार रहे। सभी एक-दूसरे को अपने दुख-दर्द बाँट सके। गरीबी और अभाव के कारण बिखराव न हो। 

यह भी पढ़ें : Sabse Khatarnak Class 11 Question Answer: कवि परिचय, कठिन शब्दार्थ, महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

घर में वापसी MCQs

घर में वापसी MCQ निम्नलिखित है : 

1. कवि के घर में कुल कितनी जोड़ी आंखें हैं? 

  • 2 जोड़ी 
  • 4 जोड़ी
  • 5 जोड़ी
  • 8 जोड़ी

उत्तर: 5 जोड़ी 

2. निम्नलिखित में से घर का पर्यायवाची क्या है?

  • मंदिर
  • सड़क
  • छत
  • दुकान 

उत्तर: मकान  

3. निम्नलिखित में से गरीब का विलोम शब्द क्या है?

  • गरीबी
  • दया
  • अमीर
  • अमीरी

उत्तर: अमीर  

4. ‘घर वापसी’ कविता किस पर आधारित है? 

  • परिवार और सदस्यों पर 
  • पड़ोसियों पर 
  • दोस्तों पर 
  • गुरुओं पर 

उत्तर: परिवार और सदस्यों पर  

5. “दो दिए हैं” कवि ने यह किसके संदर्भ में कहा है?

  • बेटी के
  • बेटे के
  • दोस्त के
  • भाई के 

उत्तर: बेटी के 

6. कवि को किसने थामे रखा है?

  • उनकी पत्नी ने
  • उनकी बेटी ने
  • उनके दोस्तों ने
  • उनके पड़ोसियों ने

उत्तर: उनकी पत्नी ने

7. कवि का निधन कैसे हुआ था?

  • ब्रेन ट्यूमर के कारण
  • कैंसर के कारण
  • हार्ट अटैक के कारण
  • अस्थमा के कारण 

उत्तर: ब्रेन ट्यूमर के कारण

8. सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ का जन्म कब हुआ था?

  • 1936 में
  • 1930 में
  • 1928 में 
  • इनमें से कोई नहीं 

उत्तर: 1936 में

9. धूमिल की प्रथम रचना कब प्रकाशित हुई थी?

  • सन् 1982 में 
  • सन् 1952 में 
  • सन् 1972 में
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: सन् 1972 में

10. धूमिल जी का निधन कब हुआ था?

  • सन् 1975 ई. में
  • सन् 1975 ई. में
  • सन् 1975 ई. में
  • सन् 1975 ई. में

उत्तर: सन् 1975 ई. में

FAQs

घर में वापसी कविता के आधार पर घर में कितनी जोड़ी आंखें हैं?

घर में वापसी कविता के आधार पर कवि के घर में कुल पाँच जोड़ी आंखें हैं।

कवि ने अपनी पत्नी की आँखों की तुलना हाथों से क्यों की?

कवि ने अपनी पत्नी की आँखों की तुलना हाथों से इसलिए की है क्योंकि जिस प्रकार हम सब हाथों का सहारा लेकर जीवन में आगे बढ़ते हैं, उसी प्रकार कवि को अपनी पत्नी की आँखों से प्रेरणा, शक्ति और मार्गदर्शन मिलता है। कवि को अपनी पत्नी की आँखों में जीवन का सहारा दिखता है।

‘मेरे घर में पाँच जोड़ी आँखें हैं’ कवि ने ऐसा क्यों कहा? 

‘मेरे घर में पाँच जोड़ी आँखें हैं’ कवि ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उनके घर में पाँच सदस्य हैं। और वह अपने घर के सदस्यों की तुलना आँखों से इसलिए करते हैं क्योंकि आँखों की तरह, परिवार के सदस्य भी महत्वपूर्ण हैं और उनके बिना जीवन अधूरा है।

आशा है कि आपको Ghar Me Wapsi Question Answer से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*