Ghar ki Yaad Class 11 Question Answer : जानिए ‘घर की याद’ पाठ का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

1 minute read
Ghar ki Yaad Class 11 Question Answer

NCERT कक्षा 11 की हिंदी टेक्स्टबुक आरोह का पाठ घर की याद सबसे महत्वपूर्ण पाठों में से एक है। ‘घर की याद’ पाठ के लेखक भवानी प्रसाद मिश्र जी है जिन्होंने इस कविता में अपने घर और परिवार के प्रति प्रेम और लगाव का वर्णन किया है। कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इस पाठ की अच्छी समझ होनी चाहिए। इस कड़ी में यह लेख उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस लेख में पाठ का सारांश, लेखक परिचय और Ghar ki Yaad Class 11 Question Answer के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के लिए ये लेख आपको अंत तक पढ़ना होगा। 

उससे पहले Ghar ki Yaad Class 11 Question Answer से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दिए गए तालिका में देख सकते हैं।

बोर्ड सीबीएसई बोर्ड
टेक्स्टबुक एनसीईआरटी
कक्षा 11
विषयहिंदी (आरोह)
पाठ संख्या 5 (काव्य भाग)
पाठ का नाम घर की याद

लेखक परिचय

हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि, लेखक और नाटककार भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म 1913 ई. में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में हुआ था। उन्हें बचपन से ही लिखने में रुचि थी। इन्होंने जबलपुर से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद शिक्षक के रूप में कार्य किया। इसके साथ साथ ही वह कल्पना पत्रिका, आकाशवाणी व गाँधी जी की कई संस्थाओं से जुड़े रहे। छायावादी कविताओं के लिए प्रसिद्ध भवानी प्रसाद मि अपने कविताओं में प्रकृति, प्रेम, देशभक्ति और मानवतावाद जैसे विषयों का वर्णन करते थे। ऐसे में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया। वहीं इनका देहावसान 1985 ई. में हुआ।

पाठ का सारांश

भवानी प्रसाद मिश्र द्वारा लिखी गयी इस कविता में कवि ने अपने घर और परिवार के प्रति प्रेम और लगाव का वर्णन किया है। उन्होंने यह कविता सन् 1942 में अपने जेल प्रवास के दौरान लिखी थी। आपको बता दें कि उनके जेल जाने का कारण था ‘भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेना। इस आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें तीन साल के लिए जेल में डाल दिया गया था। इसी दौरान उन्हें सावन के मौसम में तेज़ बारिश होती देख अपने घर और परिवार की याद आगयी। वो अपने घर से दूर हैं और ऐसे में सावन को संदेशवाहक बनाकर माता-पिता को अपनी कुशलता का संदेश भेजते हैं। वे नहीं चाहते कि उनके माता-पिता उनके दुःख और निराशा के बारे में जानें। वे बारिश से कहते हैं कि वे खूब बरसें और माता-पिता को उनकी कुशलता का संदेश दें। इसके साथ ही यह कविता सावन के मौसम की सुंदरता का वर्णन करती है।

कठिन शब्द एवं उनके अर्थ

Ghar ki Yaad Class 11 Question Answer में आप इस पाठ के कठिन शब्द एवं उनके अर्थ भी जान पाएंगे। 

  • प्राण मन धिरना – प्राणों और मन में छा जाना
  • खुशी का पूर – खुशी का भंडार
  • परिताप – कष्ट
  • गढ़ी – डूबी
  • पसारा – फैलाव
  • झांझा – तूफान
  • लरजता – काँपता
  • व्यापा – फैला
  • अभागा – भाग्यहीन
  • लीक – परंपरा
  • कोख को लजाना – माँ को लज्जित करना
  • धीर खोना – धैर्य खोना
  • अस्त – निराश

पाठ्य पुस्तक के प्रश्न उत्तर

Ghar ki Yaad Class 11 Question Answer निम्नलिखित है : 

प्रश्न : पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है?

उत्तर: कवि जेल में कैद है और अपने घर से बहुत दूर है। इसी दौरान आकाश में बादल घिरकर बारिश शुरू हो जाती है और उन्हें घर की याद सताने लगती है जैसे-जैसे पानी गिरता है, वैसे-वैसे कवि को अपने परिजनों की याद आने लगती हैं। पानी के बरसने के कारण ही कवि का मन घर की याद में व्याकुल हो जाता है। बारिश की तीव्रता के साथ-साथ कवि के मन में घर की याद भी तीव्र होती जाती है।

प्रश्न. मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?

उत्तर: उत्तर भारत में सावन का महीना बहन-बेटियों के मायके आने का महीना है। ऐसे में कवि को अपने बहनों की याद आती है। कवि जानते हैं कि इस वर्ष उनकी बहनों को केवल चार भाई मिलेंगे और पाँचवें भाई (कवि स्वयं) की अनुपस्थिति घर में दुख भर देगा। पांचवा भाई घरवालों से दूर होकर जेल में यातना झेल रहा है। इसीलिए वह घर को परिताप (दुख) का घर कह रहा है

प्रश्न : कविता में कवि ने पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा है?

उत्तर: कविता में कवि ने पिता के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं को उकेरा गया है-

  • पिता जी पूरे स्वस्थ हैं। बुढ़ापे ने उन्हें छुआ तक नहीं है। 
  • वे खिलखिलाकर हँसते हैं, दौड़ लगाते हैं।
  • वे मौत के सामने आने पर भी नहीं डरते।
  • वे देश-प्रेमी हैं और उनकी प्रेरणा से ही कवि ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन में आंदोलन में भाग लिया।

MCQs

घर की याद कविता के MCQs निम्नलिखित है : 

 1. .’घर की याद’ कविता को कवि ने कहाँ पर लिखा था। 

 A. घर में
 B. जेल में
 C. विद्यालय में
 D. नदी के किनारे

उत्तर : जेल में

2. कवि को जेल में क्यों कैद किया गया था?

 A. सन् 1942 के आंदोलन में भाग लेने के कारण
 B. चोरी के मामले में
 C. वाद विवाद के मामले में
 D. देशद्रोह के मामले में

उत्तर : सन् 1942 के आंदोलन में भाग लेने पर 

3. कवि किसकी गोद में सर रखकर अपने दुःख दर्द भूल जाता था?

 A. माता की 
 B. बहन की 
 C. पत्नी की 
 D. बेटी की

उत्तर : माता की 

4. “झांझा” का अर्थ क्या है? 

 A. झाड़ू 
 B. पक्षी
 C. बादल
 D. तूफान

उत्तर : तूफान

5. कवि के पिता किसके आगे नहीं हिचकते थे?

 A. कवि के आगे
 B. अपने परिवार के आगे
 C. मौत के आगे
 D. ईश्वर के आगे 

उत्तर : मौत

6. कवि ने ‘सोने पर सुहागा’ किसके लिए कहा है?

 A. पिता के लिए
 B. अपने लिए
 C. भाइयों के लिए
 D. बहनों के लिए

उत्तर : अपने लिए 

7. कवि के पिता ने “स्वर्ण बेटे” किसके लिए कहा है?

 A. अपनी बेटिओं को 
 B. कवि के अन्य भाइयों को
 C. देश के सैनिकों को 
 D. कवि को

उत्तर : कवि के अन्य भाइयों को

8. कविता में ‘पाँव पीछे हटाना’ का अर्थ क्या है?

 A. हाथ के बल चलना
 B. पीछे की ओर चलना
 C. किसी संघर्ष में हार स्वीकार करना।
 D. उलटी तरफ जाना

उत्तर : किसी संघर्ष में हार स्वीकार करना।

9. कवि अपना संदेश किसके माध्यम से भेजना चाहता है?

 A. डाकिए
 B. बादल
 C. देशभक्त
 D. अपने मित्र

उत्तर : बादल

10. ‘घर की याद’ किस मौसम में रचित कविता है?

 A. बसंत
 B. पतझड़
 C. ग्रीष्म
 D. वर्षा

उत्तर :वर्षा

FAQs

घर की याद कविता में बारिश का वर्णन कैसे किया गया है?

बारिश को कवि के मन की उदासी और बेचैनी का प्रतीक बताया गया है। बारिश की बूंदों को कवि के आंसुओं के रूप में देखा जा सकता है।

घर की याद कविता में ‘घर’ का क्या महत्व है?

घर कवि के लिए केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। कवि अपने घर की याद में खो जाता है और वहाँ वापस जाने की इच्छा व्यक्त करता है।

घर की याद कविता की भाषा-शैली कैसी है?

कविता की भाषा सरल और सहज है। कवि ने भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सरल शब्दों का प्रयोग किया है।

आशा है कि आपको Ghar ki Yaad Class 11 Question Answer से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*