NCERT Solutions For Class 11 Hindi Neend Uchat Jaati Hai: नींद उचट जाती है पाठ के प्रश्न उत्तर,  पाठ का सारांश और लेखक परिचय

2 minute read
NCERT Solutions For Class 11 Hindi Neend Uchat Jaati Hai

कक्षा 11 की पुस्तक में कई महत्वपूर्ण पाठ हैं, नींद उचट जाती भी है। 11वीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा में NCERT Solutions For Class 11 Hindi Neend Uchat Jaati Hai से संबंधित प्रश्नोत्तर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यहाँ NCERT Solutions For Class 11 Hindi Neend Uchat Jaati Hai से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के साथ साथ नींद उचट जाती है कविता का सारांश भी दिया जा रहा है।  

यह कविता हमें सिखाती है कि जीवन में दुखों का सामना करना पढ़ता है। इसके बावजूद हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। चाहे मन कितना भी निराश क्यों न हो, हमें आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए। 

कक्षा 11वीं 
विषय हिंदी 
सत्र 2024 – 25 
भाषा हिंदी 
पाठ का नाम नींद उचट जाती है 

कवि परिचय

नरेंद्र शर्मा हिंदी साहित्य के बड़े कवियों में गिने जाते हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी कलम से बहुत योगदान दिया है। उनकी रचनाओं में सामजिक चेतना, मानवतावाद और प्रगतिशील विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। वे अपनी सहज और सरल भाषा शैली के लिए जाने जाते हैं। वे हिंदी के प्रख्यात कवि, नाटककार और आलोचक के रूप में जाने जाते हैं। 

नरेंद्र शर्मा का जन्म 2 फरवरी, 1923 को गाँव जहाँगीरपुर, ज़िला, बुलंदशहर (उ० प्र०) में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती गंगादेवी और पिता का नाम पं पूरनमल शर्मा था। नरेंद्र शर्मा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव से ही प्राप्त की थी। इसके बाद ये उच्च शिक्षा के लिए इलाहबाद चले गए। सन 1936 में इन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में एमए की डिग्री प्राप्त की। 

वर्ष 1940 में नरेंद्र शर्मा काशी विद्यापीठ में शिक्षक के पद पर कार्यरत हुए। उन्होंने पंडित नेहरू के सचिव के रूप में भी काम किया था। वे इस कारण से स्वतंत्रता संग्राम में भी बड़े सक्रीय रहे और उन्हें इस कारण से जेल भी जाना पड़ा। नरेंद्र शर्मा ने बॉलीवुड में भी काम किया और हिंदी फिल्मों के लिए कुछ गीत भी लिखे। इन्होने आकाशवाणी में भी अपनी सेवाएं दीं। 11 फरवरी 1989 को हिंदी साहित्य जगत के महान कवि नरेंद्र शर्मा ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

प्रमुख रचनाएं

नरेंद्र शर्मा की प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं : 

काव्य संग्रह प्रभात फेरी, प्रवासी के गीत, पलाश वन, प्रीति-कथा, मिट्टी के फूल, कामिनी, हैंस भाला, रक्तचंदन, कदली वन, प्यासा निर्दर, सुवर्ण, बहुत रात गए, उत्तर-जय आदि।
खंड काव्य द्रौपदी 
प्रसिद्ध गीत परणिति का फल, क्यों प्रकाश हँसता है, जीवन शक्ति, कामना, गति और गंतव्य, युग की संध्या, राहें, मेरा मन, कायर मत बन, होली 

नींद उचट जाती है कविता का सारांश 

यहाँ NCERT Solutions For Class 11 Hindi Neend Uchat Jaati Hai कविता का सारांश दिया जा रहा है : 

इस कविता के माध्यम से कवि ने व्यक्ति और समाज में व्याप्त निराशा को उजागर किया है। इस कविता में कवि ने ऐसी रात का वर्णन किया है। कवि ने इस रात को कभी समाप्त न होने वाली रात कहा है। इस लम्बी रात में कवि अनेक डरावने सपने देखता है। इस कारण से उसकी नींद उचट जाती है। उन्हें चारों तरफ अँधेरा दिखाई देता है। वह अनुभव करता है कि मन के अंदर समाए हुए डर के मुकाबले में बाहर का डर अधिक खतरनाक है। कवि के मन में समाया डर खत्म नहीं हो रहा है जिसके कारण से वह सो नहीं पा रहा है और करवटें बदल रहा है। समाज में व्याप्त दुःख दर्द उसे सोने नहीं दे रहे हैं। 

नींद उचट जाती है कविता कविता के प्रश्नोत्तर 

यहाँ NCERT Solutions For Class 11 Hindi Neend Uchat Jaati Hai से संबंधित प्रश्नोत्तर दिए जा रहे हैं : 

  1. नींद उचट जाती है कविता के कवि कौन हैं? 
    उत्तर : नरेंद्र शर्मा 
  1. इस पाठ का मुख्य भाव क्या है? 
    उत्तर : इस पाठ का मुख्य भाग कवि की चिंता और जीवन की चेतना है। 
  1. कवि किस प्रकार के भय का वर्णन करते हैं?
    उत्तर : कवि मृत्यु के भय का वर्णन करते हैं।  
  1. मृत्यु को नींद कहा गया है? 
    उत्तर : मृत्यु को नींद इसलिए कहा गया है क्योंकि वह जीवन का अल्प विराम होती है। जैसे मृत्यु होती है।  
  1. नदी का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है? 
    उत्तर : नदी का प्रवाह जीवन का प्रतीक है। 
  1. अंतर्मन शब्द का अर्थ क्या है? 
    उत्तर : अंतर्मन का अर्थ आत्मा या चेतना है।  
  1. अँधेरा किसका प्रतीक है? 
    उत्तर : अँधेरा अज्ञात व्यक्ति का प्रतीक है। 
  1. आकाश किसका प्रतीक है?
    उत्तर : आकाश अनंतता का प्रतीक है।  
  1. नींद उचट जाती है पाठ का सन्देश क्या है? 
    उत्तर : नींद उचट जाती है पाठ का सन्देश यह है कि मनुष्य को जीवन के हर पल का आनंद लेना चाहिए और मृत्यु से भयमुक्त होकर जीवन का आनंद लेना चाहिए।  
  1. कवि रातभर करवटें क्यों बदलता रहता है? 
    उत्तर : कवि रातभर करवटें इसलिए बदलता रहता है क्योंकि वह आंतरिक दुःख और बाहरी अव्यवस्था से परेशान है। 

 नींद उचट जाती है कविता के MCQs

  1. यहाँ नींद उचट जाती है कविता के MCQ दिए जा रहे हैं : 

(क) प्रेम 

(ख) प्रकृति 

 (ग)  सामजिक समस्याएं 

(घ) आत्मचिंतन 

उत्तर :   (घ) आत्मचिंतन 

  1. कविता में कवि किस बारे में सोच रहे हैं? 

(क) अपने प्रियतम के बारे में 

(ख) अपने जीवन के बारे में 

 (ग) समाज के बारे में 

(घ) प्रकृति के बारे में 

उत्तर : (ख) अपने जीवन के बारे में 

  1. कविता में नींद क्या महत्व है? 

(क) यह शान्ति का प्रतीक है। 

(ख) यह आत्मचिंतन का प्रतीक है।  

 (ग)  यह मृत्यु का प्रतीक है।  

 (घ) यह प्रेम का प्रतीक है। 

   उत्तर : (ख) यह आत्मचिंतन का प्रतीक है।

  1. कविता में आँखों में कसैलापन का क्या अर्थ है? 

(क) आँखों में जलन 

(ख) आँखों में खुशी   

 (ग) आँखों में उदासी   

 (घ) आँखों में डर  

उत्तर :  (ग)  आँखों में उदासी

  1. कविता में दुखों की ज्वाला का अर्थ है? 

(क) प्रेम की ज्वाला 

(ख) आशा की ज्वाला   

 (ग)  क्रोध की ज्वाला   

 (घ) कष्टों की ज्वाला 

उत्तर :  (घ) कष्टों की ज्वाला 

  1. कविता में “अँधेरे को चीरती हुई” का क्या अर्थ है?

(क) प्रेम की शक्ति 

(ख) आशा की शक्ति   

 (ग)  क्रोध की शक्ति    

 (घ) दुखों की शक्ति  

उत्तर : (ख) आशा की शक्ति 

  1. कविता में उज्ज्वल भविष्य का क्या अर्थ है? 

(क) प्रेम से भरा भविष्य 

(ख) आशा से भरा भविष्य   

 (ग)  क्रोध से भरा भविष्य 

 (घ) दुखों से भरा भविष्य 

उत्तर : (ख) आशा से भरा भविष्य  

  1. कविता का अंत किस भावना से होता है? 

(क) प्रेम की भावना 

(ख) आशा की भावना    

 (ग)  क्रोध से भावना  

 (घ) दुख की भावना 

उत्तर : (ख) आशा की भावना

  1. कविता में कौनसे अलंकार का प्रयोग नहीं हुआ है? 

(क) उपमा 

(ख) रूपक     

 (ग)  यमक   

 (घ) उत्प्रेक्षा  

उत्तर : (ग) यमक 

  1. कविता की भाषा कैसी है? 

(क) सहज और सरल 

(ख) कठिन    

 (ग)  प्रतीकात्मक   

 (घ) भावनात्मक  

उत्तर : (घ) भावनात्मक 

कठिन शब्द 

यहाँ नींद उचट जाती है कविता के कुछ कठिन शब्द दिए जा रहे हैं : 

  • अँधेरा = अन्धकार 
  • अंतर्मन = मन की गहराई 
  • कसैलापन = खुजली 
  • आंसू  = अश्रु        
  • उज्ज्वल =  प्रकाशमय  
  • ज्वाला =       आग 
  • जीवन =        जिंदगी 
  • धरती  =        पृथ्वी        
  • नींद   =         निंद्रा      
  • रक्त   =         खून 

FAQs

नींद उचट जाने पर कवि क्या चाहता है?

इस कविता के माध्यम से कवि ने व्यक्ति और समाज में व्याप्त निराशा को उजागर किया है। इस कविता में कवि ने ऐसी रात का वर्णन किया है। कवि ने इस रात को कभी समाप्त न होने वाली रात कहा है।

नींद उचट जाती है कविता के रचनाकार कौन हैं?

नरेंद्र शर्मा

कवि की नींद अचानक किसी रात को क्यों उचट उचट जाती है?

इस लम्बी रात में कवि अनेक डरावने सपने देखता है। इस कारण से उसकी नींद उचट जाती है। उन्हें चारों तरफ अँधेरा दिखाई देता है।

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लॉग से NCERT Solutions For Class 11 Hindi Neend Uchat Jaati Hai के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के पाठ्यपुस्तक के पाठ से जुड़े इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*