Gazal Class 11 Question Answer : जानिए गजल का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

1 minute read
Gazal Class 11 Question Answer

NCERT कक्षा 11 की हिंदी टेक्स्टबुक आरोह के ग़ज़ल सबसे महत्वपूर्ण पाठों में से एक है। ‘ग़ज़ल’ के कवि दुष्यंत कुमार जी है जिन्होंने इस पाठ में कवि यह कहना चाहते हैं कि भारत की आजादी के वक्त जिस खुशहाल भारत का सपना देखा था वो अभी तक पूरा नहीं हो पाया हैं। लोग अभी भी मूलभूत सुख-सुविधाओं से वंचित हैं। कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इस पाठ की अच्छी समझ होनी चाहिए। ऐसे में इस लेख में आपको कविता का सारांश, लेखक परिचय और Gazal Class 11 Question Answer के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के लिए ये लेख आपको अंत तक पढ़ना होगा। 

उससे पहले गजल पाठ से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दिए गए तालिका में देख सकते हैं।

बोर्ड सीबीएसई बोर्ड
टेक्स्टबुक एनसीईआरटी
कक्षा 11
विषयहिंदी (आरोह)
पाठ संख्या 13 
पाठ का नाम ग़ज़ल 

कवि का परिचय

हिंदी के प्रसिद्ध कवि, गीतकार और लेखक दुष्यंत कुमार का जन्म 1933 में उत्तर प्रदेश के राजपुर नवादा गाँव में हुआ था। उनका बचपन का नाम दुष्यंत नारायण था। उन्होंने प्रयाग विश्वविद्यालय से एम. ए. किया और वहीं से उनका साहित्यिक जीवन भी शुरू हुआ। इस दौरान वे परिमल (एक साहित्यिक संस्था) की गोष्ठियों में भाग लेते थे। इसके साथ ही वह आकाशवाणी और मध्यप्रदेश के राजभाषा विभाग में भी कार्यरत थे। उनकी रचनाओं में “साहित्य के झरोखे”, “एक कंठ विषपायी”, “झूठे सच”, “आँखों के आगे”, “कविताएँ” आदि शामिल हैं। वहीं 1975 में उनका देहांत हो गया।

यह भी पढ़ें : Ghar ki Yaad Class 11 Question Answer : जानिए ‘घर की याद’ पाठ का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

ग़ज़ल का सारांश 

यह ‘गजल’ ‘दुष्यंत कुमार जी’ द्वारा लिखी गई है। इस ग़ज़ल के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि भारत की आजादी के वक्त जिस खुशहाल भारत का सपना देखा था वह सपना अधूरा ही रह गया। भारत के बेबस लोग अभी भी सुख-सुविधाओं से वंचित हैं। इतना ही नहीं बल्कि जिनके हाथों में देश का विकास सौंपा गया था, वे अब भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। वे जनता के विश्वास को धोखा दे रहे हैं और अपने निजी स्वार्थों के लिए देश को लूट रहे हैं। वहीं जनता को अब यह विश्वास हो चुका हैं कि वो कुछ भी कर लें लेकिन इस व्यवस्था को बदलना नामुमकिन है। इसीलिए अब उन्होंने अपने हक़ के लिए लड़ना और विरोध करना भी छोड़ दिया हैं जो शासक वर्ग के लिए बहुत अच्छा हैं। हालाँकि कवि इस व्यवस्था को बंद करना चाहते हैं। कवि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहते हैं वह अपने हक के लिए लड़ सकें और एक सुखी व समृद्ध जीवन स्वाभिमान व आत्मसम्मान के साथ जी सके।

कठिन शब्द एवं उनके अर्थ

Gazal Class 11 Question Answer के माध्यम से आप कठिन शब्द और उनके अर्थ जान पाएंगे : 

हरेक – प्रत्येक
मयस्सर – उपलब्ध
दरख्त – पेड़
साए – छाँव
मुनासिब – उचित, वाजिब, ठीक, योग्य, काबिल
ख्वाब – सपना, स्वप्न
मुतमइन – इतमीनान से, आश्वस्त
बेकरार – बेचैन, व्याकुल, विकल
असर – प्रभाव, छाप, दबाव, फल
निजाम – राज़
एहतियात – सावधानी
बहर – छंद

पाठ्य पुस्तक के प्रश्न उत्तर

गजल पाठ की व्याख्या class 11 के प्रश्न उत्तर निम्नलिखित है : 

प्रश्न 1 :  गजल के तीसरे शेर में कवि का इशारा किस तरह के लोगों की ओर है?

उत्तर – गजल के तीसरे शेर में कवि दुष्यंत कुमार ने उन बेबस और मजबूर लोगों की ओर इशारा किया हैं जिन्होंने भ्रष्टाचारी शासन के खिलाफ लड़ना छोड़ दिया। और वर्तमान परिस्थितियों को अपने भाग्य के भरोसे छोड़ दिया। दुष्यंत कुमार ने उन लोगों की ओर इशारा किया है जो हर स्थिति को आसानी से स्वीकार कर लेते हैं और अन्याय का विरोध नहीं करते।

प्रश्न 2 – कहाँ तय था चिरागाँ हरेक घर के लिए,….. चलो यहाँ से चल और उम्र भर के लिए।” इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – इन पंक्तियों के माध्यम से कवि ने सत्ता के शासन की सच्चाई को दर्शाया है। कवि ने कहा है कि नेताओं ने केवल वादे ही किए हैं लेकिन उनको पूरा नहीं किया। आज के नेता आम जनता का शोषण करते जा रहे हैं। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जिन संस्थाओं का काम किसी वृक्ष के रूप में लोगों को छाव देना है यानी कि लोगों की मदद करना है। वह संस्थाएं अब भ्रष्टाचारी होकर लोगों को नुकसान पहुंचा रहीं हैं और उनका शोषण कर रही हैं।

प्रश्न 3– एक शायर की जुबान पर कौन पाबंदी लगा सकता है?

उत्तर – एक शायर की जुबान पर पाबंदी सत्ता में होने वाला शासक वर्ग लगा सकता है। एक शायर भ्रष्टाचारी सत्ता के विरूद्ध लोगो को जागरुक करता है। लोगों को उनके अधिकार याद दिलाता है। लेकिन शासक शायर की जुबान पर पाबंदी लगाने का प्रयास करता है क्योंकि शासक की शक्तियों के कम होने का खतरा रहता है।

प्रश्न 4 – कवि कहाँ से चले जाना चाहता है? और क्यों?

उत्तर – कवि ऐसी बस्ती से चले जाना चाहता है जहाँ पालन करने वाले ही शोषण करने लग जाएँ, क्योंकि ऐसी स्थिति में सुख-सुविधाएं नहीं मिलती। 

प्रश्न 5 – कवि ने देश की राजनीतिक स्थिति पर क्या व्यंग्य किया है?

उत्तर – कवि देश की राजनीतिक व्यवस्था का वर्णन करते हुए कहता है कि आज देश की स्थिति ऐसी है कि पूरे शहर को रोशनी देने के लिए एक भी चिराग़ उपलब्ध नहीं है। नेताओं ने बड़े बड़े वादे किये थे और लोगों को विभिन्न प्रकार की सुख-सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आश्वासन दिया था लेकिन वह आश्वासन, आश्वासन ही रह गए। किसी को भी सुख-सुविधाएँ नहीं मिल पाई। राजनीतिज्ञ बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं लेकिन कभी उन्हें पूरा नहीं करते। 

यह भी पढ़ें : Meera Ke Pad Class 11 Question Answer : जानिए मीरा के पद एवं उनके अर्थ, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

MCQs

Gazal Class 11 Question Answer के माध्यम से हम ग़ज़ल पाठ के MCQs जान पाएंगे : 

प्रश्न 1 : “चिरागाँ” शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है

(क) दीपक के लिए
(ख) खुशहाली और सुख सुविधाओं के लिए
(ग) बच्चों के लिए
(घ) मानवों के लिए

उत्तर : खुशहाली और सुख सुविधाओं के लिए

प्रश्न 2 : समाज में परिवर्तन के लिए कवि किसे आवश्यक मानते हैं? 

(क) जनता की आवाज को
(ख) पेड़-पौधों को
(ग) नेताओं को
(घ) समाज सेवकों को

उत्तर : जनता की आवाज को

प्रश्न 3 : इस ग़ज़ल में कवि किसकी जुबान सिलने की बात कर रहा है?

(क) जनता की
(ख) मंत्रियों की
(ग) स्वयं की
(घ) अन्य कवियों की

उत्तर : स्वयं की

प्रश्न 4 : सरकार की भ्रष्ट नीतियों का विरोध करने की बजाय , आम जनता क्या करती है?

(क) शासक वर्ग का साथ देती है
(ख) शासक वर्ग के अन्याय का विरोध करती है
(ग) शासक वर्ग के अन्याय को चुपचाप सहन करती है
(घ) शासक वर्ग के अन्याय को नज़रअंदाज़ करती है

उत्तर : शासक वर्ग के अन्याय को चुपचाप सहन करती है

प्रश्न 5 : कवि किसके खिलाफ लोगो को जागरूक करता है?

(क) अन्य कवियों के खिलाफ
(ख) शासन की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ
(ग) भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : शासन की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ

प्रश्न 7 : “गुलमोहर”, शब्द का प्रयोग किस चीज के लिए किया गया है –

(क) फूलों के लिए
(ख) पीड़ित जनता के लिए
(ग) नेताओं के लिए
(घ) व्यक्ति के आत्म सम्मान व स्वाभिमान के लिए

उत्तर : व्यक्ति के आत्म सम्मान व स्वाभिमान के लिए

प्रश्न 8 : कवि के अनुसार व्यक्ति को अपना जीवन कैसे जीना चाहिए?

(क) स्वाभिमान व आत्मसम्मान के साथ
(ख) निडरता के साथ
(ग) विरोध करते रहने के साथ
(घ) नेताओं के साथ हाँ में हाँ मिलाकर

उत्तर : स्वाभिमान व आत्मसम्मान के साथ

प्रश्न 9 : “वे मुतमइन हैं कि पत्थर पिघल नहीं सकता”, इस पंक्ति में “मुतमइन” का क्या अर्थ है –

(क) मजबूत होना
(ख) आश्वस्त होना
(ग) नाराज होना
(घ) खुश होना

उत्तर : आश्वस्त होना

प्रश्न 10 : “पत्थर पिघल” , में कौन सा अलंकार है –

(क) उपमा अलंकार
(ख) श्लेष अलंका
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) रूपक अलंकार

उत्तर : अनुप्रास अलंकार

यह भी पढ़ें : NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan : जानिए ‘विदाई संभाषण’ पाठ का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

FAQs

ग़ज़ल के माध्यम से कवि क्या सन्देश देना चाहते हैं?

इस ग़ज़ल के माध्यम से कवि यह कहना चाहता हैं कि हमें गुलमोहर से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपना जीवन में हर पल स्वाभिमान से जीना चाहिए। 

पाँवों से पेट ढंकने का अर्थ क्या है?

इस मुहावरे का इस्तेमाल गरीबी और अभाव की स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जा सकता है। इस कविता में गरीबी व शोषण के कारण लोगों में विरोध करने की क्षमता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में वे न्यूनतम वस्तुएँ उपलब्ध न होने पर भी अपना गुजारा कर लेते हैं।

आज की स्थिति के विषय में कवि क्या बताना चाहता है?

आज स्थिति को कवि बेहद निराशाजनक बताते हैं। वे कहते हैं पूरे शहर में कहीं भी जनसुविधाएँ नहीं हैं और आज लोगों का निर्वाह मुश्किल से होता है। 

आशा है कि आपको Gazal Class 11 Question Answer से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*