Sabse Khatarnak Class 11 Question Answer: कवि परिचय, कठिन शब्दार्थ, महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1 minute read
sabse khatarnak class 11 question answer

हिंदी कक्षा 11 की पुस्तक में कई महत्वपूर्ण पाठ हैं, उसी में से एक सबसे खतरनाक भी है। Sabse khatarnak class 11 question answer से संबंधित प्रश्नोत्तर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यहाँ Sabse khatarnak class 11 question answer से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के साथ साथ वे आँखें कविता का सारांश भी दिया जा रहा है।  

सबसे खतरनाक कविता को पाश की सबसे सर्वश्रेष्ठ कविताओं में से एक है। सबसे खतरनाक कविता की विशेषता यह है कि यह कविता मूल रूप से लिखी गई थी। लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे हिंदी में अनूदित किया गया। इस कविता का महत्व इसी बात से समझ आता कि यह कविता कई स्कूल बोर्ड और यूनिवर्सिटीज़ में सिलेबस में पढ़ाया जाता है।  

कक्षा 11वीं 
विषय हिंदी 
सत्र 2024 – 25 
भाषा हिंदी 
पाठ का नाम सबसे खरनाक (कविता)

कवि परिचय 

Sabse Khatarnak class 11 question answer

अवतार सिंह संधू “पाश” सत्तर के दशक के पंजाबी काव्य जगत के सबसे इंकलाबी कवियों में से एक थे। इन्होने बहुत कम समय में भारतीय काव्य जगत में अपनी एक पहचान बनाई थी। पाश ने काव्य जगत में अपने योगदान के साथ साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी कलम का हुनर दिखाया है। पाश की लिखी हुई कविताएं अनेक विश्वविद्यालयों और स्कूल सिलेबस में पढ़ाई जाती हैं। 

पंजाबी काव्य के प्रसिद्ध कवि अवतार सिंह संधू उर्फ ‘पाश’ का जन्म 9 सितंबर 1950 को पंजाब के जालंधर जिले के तलवंडी सेलम में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने जैन हाईस्कूल में नौवीं क्लास की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 1976 में दसवीं की पढ़ाई पूरी की और पंजाबी में ‘ज्ञानी’ की डिग्री’ भी ली। 

बता दें कि महज 15 वर्ष की आयु से ही पाश ने कविता लिखनी शुरू कर दी थी। उनकी पहली कविता वर्ष 1967 में प्रकाशित हुई थी। पंजाबी में उनके कई कविता संग्रह प्रकाशित हुए। ‘पाश’ की कविताओं में जहाँ गांव की मिट्टी की महक महसूस होती है, वहीं इंसानी भावनाओं, दुखों की अभिव्‍यक्ति भी उनकी कविताओं में नज़र आती है। पाश की काव्य प्रतिभा को देखते हुए ‘पंजाब साहित्य अकादमी’ ने वर्ष 1950 में उन्हें एक साल का फेलोशिप दिया था। वहीं उनका पहला काव्य संग्रह वर्ष 1970 में ‘लौहकथा’ नाम से प्रकाशित हुआ जिसने पंजाबी साहित्य जगत में उनकी पहचान दर्ज करा दी।

पाश का जीवन काल अल्प रहा किंतु उन्होंने हमेशा अपने काव्य और पत्रिकाओं के माध्यम से शोषण और दमन के खिलाफ मुखर स्वर में आवाज उठाई। यहीं कारण था कि महज 39 वर्ष की आयु में 23 मार्च 1988 को आतंकवादियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वहीं मृत्यु के बाद वर्ष 1988 में ‘लड़ेगें साथी’ शीषर्क से उनका चौथा काव्य संग्रह आया जिसमें उनकी प्रकाशित व अप्रकाशित कविताएं संकलित हैं। यह संयोग हो सकता है कि भगत सिंह के शहीदी दिवस अर्थात 23 मार्च को ही पंजाब में पैदा हुए अवतार सिहं संधू ‘पाश’ भी शहीद होते हैं। 

यह भी पढ़ें: Pash Poems in Hindi : पढ़िए पाश की वो कविताएं, जिन्होंने साहित्य जगत में उनका परचम लहराया

सबसे खतरनाक कविता का सारांश

सबसे खतरनाक कविता में कवि ने बताया है कि कौन सी चीज़ खतरनाक है। जैसे किसी की मेहनत से कमाई संपत्ति का लुट जाना खतरनाक नहीं होता। क्योंकि लूट को दुबारा पाया जा सकता है। पुलिस की मार भी खतरनाक नहीं होती। लेकिन किसी का धोखा देना या घूस खाना खतरनाक होता है। कवि ने इस कविता में जीवन की कई खतरनाक स्थितियों के बारे में बताया है। जैसे सबसे खरनाक वे हालात होते हैं जिनमें मनुष्य एक मशीन बन जाता है। वह घर से काम पर जाता है और काम से घर आता है। इस बीच उसके जीवन में कुछ भी बेहतर करने के लिए उसके अंदर साहस नहीं बच पाता है। कवि के अनुसार जब इंसान के अंदर से अच्छाई की चाह खत्म हो जाती है तो ऐसी स्थिति को कवि ने सबसे खतरनाक माना है। सबसे खतरनाक कवि ने उस स्थिति को माना है जब लोगों का स्वाभिमान मर जाता है और उनमें सच के साथ खड़े होने की ताकत नहीं रहती। इस कविता के माध्यम से कवि ने यह सन्देश देने का प्रयास किया है कि व्यक्ति को अपने जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में समझदारी से काम लेना चाहिए। 

सबसे खतरनाक  कविता के प्रश्नोत्तर 

यहाँ छात्रों के लिए सबसे खतरनाक कविता के प्रश्नोत्तर दिए जा रहे हैं-

  1. कवि ने किस कारण से मेहनत, पुलिस की मार को खतरनाक नहीं माना है? 
    उत्तर : कवि मेहनत की लूट और पुलिस की मार को बिलकुल भी खतरनाक नहीं माना है। इसका कारण यह है कि इनका प्रभाव सीमित होता है और वक्त के साथ इनके असर से बाहर निकला जा सकता है। 
  1. सबसे खतरनाक शब्द किस प्रकार से बार बार प्रयोग होने के कारण कविता को प्रभावशाली बनाता है?
    उत्तर : सबसे खतरनाक शब्द का प्रयोग कई बार करने से यह सन्देश मिलता है कि हमें जागरूक हो जाना चाहिए वरना हमारा जीवन अँधेरे से भर जाएगा।  
  1. कवि ने कविता में कई जगह “बुरा तो है” पंक्ति का प्रयोग किया है। यहाँ “तो” शब्द का प्रयोग करने से कविता में क्या सौंदर्य आ गया है?
    उत्तर : कवि के द्वारा कविता में “तो” शब्द का प्रयोग करने से पाठकों पर यह प्रभाव पड़ता है कि हमारे आसपास बहुत सी ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जिनको हम बुरा नहीं मानते परन्तु वास्तव में वे बुरी होती हैं। 
  1. कवि ने “सपनों के मर जाने” को सबसे खतरनाक क्यों माना है?
    उत्तर : मनुष्य के भीतर कुछ नया करने की इच्छा का समाप्त हो जाना उसके सपनों के मर जाने का संकेत होता है। कवि ने ऐसी स्थिति को सबसे ख़तरनाक माना है क्योंकि ऐसी स्थिति में इंसान एक जीवित मृत शरीर के भाँती बन जाता है।  
  1. “मुर्दा शान्ति से मर जाना” इस पंक्ति से क्या आशय है? 
    उत्तर : मुर्दा शांति से मर जाना का आशय यहाँ निष्क्रियता, जड़ता और प्रतिक्रिया शून्यता का होना। ऐसी स्थिति को कवि ने खतरनाक माना है। ऐसा व्यक्ति समाज में न्याय के लिए लड़ने के लिए कभी खड़ा नहीं हो पाता है।  
  1. “वह चाँद सबसे  खतरनाक होता है जो हर हत्याकांड के बाद आपकी आँखों में मिर्चे की तरह नहीं गड़ता है।” इस पंक्ति का आशय समझाएं।
    उत्तर : यहाँ कवि लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। यहाँ कवि यह बताना चाहता है कि आजकल लोग अपने सामने किसी की हत्या को देखकर भी शांत बैठे रहते हैं। उन्हें इससे कोई फरक नहीं पड़ता है। कवि ने ऐसी स्थिति को सबसे खतरनाक माना है।  
  1. “सबसे खरतनाक” कविता को लिखने के पीछे कवि का क्या उद्देश्य रहा होगा? 
    उत्तर : “सबसे खतरनाक” इस कविता के माध्यम से कवि लोगों को उनके आसपास होने वाले अन्याय और कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए जागरूक बनाना चाहता है।  
  1. कवि ने इस कविता में “घड़ी” शब्द का प्रयोग किन दो भिन्न अर्थों में किया है?
    उत्तर : इस कविता की पंक्ति “सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है, जो आपकी कलाई पर चलते हुए भी आपकी निगाहों में रुकी होती है।” इस पंक्ति में कवि ने घड़ी शब्द का प्रयोग दो अर्थों में किया है। एक आशय उस यंत्र से है जो हमारी कलाई पर बंधी रहती है। यहाँ घड़ी से दूसरा आशय जीवन के समय से है। 
  1. आत्मा का सूरज डूब जाने से कवि का क्या आशय है? 
    उत्तर : आत्मा का सूरज डूब जाने से आशय मनुष्य की आत्मा के डूब जाने से है। आत्मा ही इंसान को सही गलत का बोध करना सिखाती है। किन्तु जब मनुष्य की आत्मा डूब जाती है तो मनुष्य अपना विवेक खो बैठता है और गलत कामों को करने लगता है। 
  1. कवि ने मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती से कविता की शुरुआत की है और अंत भी इसी पंक्ति से किया है। आपके विचार से कवि ने ऐसा क्यों किया होगा? 
    उत्तर : कवि ने मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती” इस पंक्ति से कविता की शुरुआत की है और अंत भी इसी से किया है। ये पंक्तियाँ खतरनाक और सबसे खतरनाक के बीच का अंतर बताती हैं। यह पंक्ति यह बताती है कि स्थितियां सुधर सकती हैं लेकिन इनसे भी अधिक खतरनाक बातों पर समाज को सोचना होगा।  

सबसे खतरनाक कविता के MCQs 

Sabse Khatarnak class 11 question answer की कड़ी में नीचे MCQs दिए गए हैं-

  1. प्रत्येक मनुष्य किस अंधी दौड़ में दौड़ रहा है?
    (क) प्रगति की
    (ख) हीनता की
    (ग) अवनति की
    (घ) ओलम्पिक की
    उत्तर : प्रगति की 
  1. किसी की मृत्यु पर गाया जाने वाला गाना कहलाता है? 
    (क) मृतगान
    (ख) मरसान 
    (ग) मरसिया 
    (घ) मरसीना
    उत्तर :  (ग) मरसिया 
  1. सबसे खतरनाक मूल रूप से किस भाषा में लिखी गई थी? 
    (क) पंजाबी 
    (ख) मराठी
    (ग) तमिल
    (घ) तेलुगु
    उत्तर : (क) पंजाबी
  1. समाज में फ़ैली खतरनाक स्थितियों का कारण क्या है? 
    (क) राजनीति 
    (ख) बेईमानी
    (ग) इंसान
    (घ) भ्रष्टाचार
    उत्तर : (ग) इंसान 
  1. सबसे खतरनाक होती है? 
    (क) मेहनत की लूट 
    (ख) रोटी की लूट
    (ग) जेवर की लूट 
    (घ) पैसे की लूट
    उत्तर : (क) मेहनत की लूट 
  1. कवि ने किसकी लौ में पढ़ना बुरा माना है?
    (क) बल्ब की
    (ख) ट्यूब लाइट की
    (ग) मोमबत्ती की
    (घ) जुगनू की
    उत्तर :(घ) जुगनू की। 
  1. गीदड़ कौनसी आवाज़ करता है?
    (क) हुआँ हुआँ
    (ख) हूँ हूँ  
    (ग) घूं घूं
    (घ) भों भों
    उत्तर : (क) हुआँ हुआँ 
  1.  कवि पाश की कविताओं में विचारों के अलावा किस विशेषता का समन्वय देखने को मिलता है? 
    (क) अनुभूति का
    (ख) भाव का 
    (ग) ईर्ष्या का 
    (घ) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : (ख) भाव का 
  1. सबसे खतरनाक कविता के कवि कौन हैं?
    (क) रामधारी सिंह दिनकर
    (ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
    (ग) हरिवंश राय बच्चन
    (घ) अवतार सिंह पाश
    उत्तर : (घ) अवतार सिंह पाश 
  1. सपनों का मर जाना कैसा होता है? 
    (क) अच्छा
    (ख) बुरा
    (ग) अन्यायपूर्ण
    (घ) सबसे खतरनाक
    उत्तर : (घ) सबसे खतरनाक 
  1. कवि ने जमी बर्फ से किसे सम्बोधित किया है?
    (क) आँख को
    (ख) अनुभूति को
    (ग) प्रेम को 
    (घ) डर को
    उत्तर : (क) आँख को
  1. रूह का अर्थ होता है?
    (क) आत्मा
    (ख) सुगंध 
    (ग) दुर्गन्ध
    (घ) आग 
    उत्तर : (क) आत्मा 
  1. “सबसे खरनाक” कविता के अनुसार किसकी मार खतरनाक नहीं होती?
    (क) समय की
    (ख) लोभ की 
    (ग) डर की
    (घ) पुलिस की
    उत्तर : (घ) पुलिस की 
  1. पाश का मूल नाम क्या है?
    (क) प्रभाकर सिंह
    (ख) नवजोत सिंह 
    (ग) अवतार सिंह
    (घ) प्रताप सिंह
    उत्तर : (ग) अवतार सिंह 
  1. अवतार सिंह मूल रूप से किस भाषा के कवि हैं? 
    (क) हिंदी
    (ख) पंजाबी
    (ग) गुजराती
    (घ) उर्दू
    उत्तर : (ख) पंजाबी 

कठिन शब्द 

यहाँ सबसे खतरनाक कविता के कुछ कठिन शब्द और उनके अर्थ दिए जा रहे हैं : 

  1. मेहनत – श्रम
  2. लूट – लूटने का काम 
  3. खतरनाक – घातक 
  4. गद्दारी – धोखा 
  5. लोभ – लालच 
  6. बैठे बिठाए – अचानक 
  7. कपट – छल 
  8. लौ – रोशनी 

FAQs 

आत्मा का सूरज डूबने से कवि का क्या आशय है?

आत्मा का सूरज डूबने से मनुष्य अपने अंदर की आवाज सुन नहीं पाता और उसके जीवन का उल्लास समाप्त हो जाता है जिससे उसका जीवन निराशा से भर जाता है।

कविता में कौन से पेड़ हैं?

कविता में कवि ने अपने घर को पेड़ बताया है। 

सपनों के मर जाने को सबसे खतरनाक क्यों कहा गया है?

सपनों के मर जाने को कवि ने खतरनाक इसलिए कहा है क्योंकि सपनों के मर जाने के बाद व्यक्ति लक्ष्यहीन हो जाता है। 

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लॉग से sabse khatarnak class 11 question answer/सबसे खतरनाक
के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के पाठ्यपुस्तक के पाठ से जुड़े अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*