Idgah Question Answer Class 11 : जानिए ‘ईदगाह’ पाठ का सारांश, लेखक परिचय और ईदगाह प्रश्न उत्तर

1 minute read
ईदगाह प्रश्न उत्तर

NCERT कक्षा 11 की हिंदी टेक्स्टबुक आरोह का पाठ ‘ईदगाह’ सबसे महत्वपूर्ण पाठों में से एक है। ‘ईदगाह’ पाठ के लेखक मुंशी प्रेमचंद जी है जिन्होंने इस बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से हमें जीवन के सच्चे मूल्यों को सिखाया है। कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इस पाठ की अच्छी समझ होनी चाहिए। ऐसे में इस लेख में आपको पाठ का सारांश, लेखक परिचय और ईदगाह पाठ के प्रश्न उत्तर के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के लिए Idgah Question Answer Class 11 आपको अंत तक पढ़ना होगा। 

उससे पहले Idgah Question Answer Class 11 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दिए गए तालिका में देख सकते हैं।

बोर्ड सीबीएसई बोर्ड
टेक्स्टबुक एनसीईआरटी
कक्षा 11
विषयहिंदी (आरोह)
पाठ संख्या 1
पाठ का नाम ईदगाह

लेखक परिचय

हिंदी के सर्वश्रेष्ठ कहानीकार मुंशी प्रेमचंद जी का जन्म 31 जुलाई, 1880 ई० को वाराणसी ज़िले के लमही नामक गाँव में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा गाँव में हुई थी। बचपन में ही उनके पिता का देहांत हो गया जिससे घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ पड़ी थी। ऐसे में दसवीं पास करने के बाद वह प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बन गए। और इसी के साथ साथ उन्होंने अपने बी.ए. की डिग्री भी प्राप्त कर ली। बी.ए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने शिक्षा विभाग में सबडिप्टी-इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स के रूप में कार्य किया। फिरउन्होंने  साहित्य-लेखन द्वारा देश सेवा करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने अपना छापाखाना खोला तथा ‘हंस’ नामक पत्रिका का संपादन किया। सन् 1936 में उनका देहांत हो गया।

यह भी पढ़ें : जामुन का पेड़ कक्षा 11

पाठ का सारांश

मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी गई कहानी “ईदगाह” का आरम्भ ईदगाह के मेले में जाने की तैयारी के साथ शुरू होता है। ईदगाह का मेला एक माह के रोजे के बाद आया है जिसमें जाने के लिए सभी तैयारी कर रहे हैं। उन सब में चार साल का हामिद भी है जो अपनी दादी अमीना के साथ रहता है। कहानी के अनुसार हामिद के माता-पिता का हाल ही में देहांत हुआ है। दादी अमीना बहुत गरीब हैं, लेकिन वह हामिद को बड़े ही प्यार से पालती हैं। ईदगाह के मेले में हामिद भी जाना चाहता है, लेकिन दादी के पास पैसे नहीं हैं। लेकिन अंत में दादी हामिद को थोड़े ही पैसे देकर ईदगाह भेज देती हैं। ईदगाह में हामिद को बहुत रंग-बिरंगे खिलौने, मिठाइयाँ और नए कपड़े पसंद आते हैं लेकिन उसके पास खरीदने के लिए इतने पैसे नहीं हैं। फिर वह सोचता है कि वह अपनी दादी के लिए कुछ खरीदेगा। ऐसे में हामिद मेले से एक चिमटा खरीदता है और दादी को दे देता है। दादी चिमटा देखकर खुश हो जाती हैं और हामिद को गले लगा लेती हैं। यह कहानी हमें सिखाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, हमें हमेशा खुशी और प्यार की तलाश करनी चाहिए।

कठिन शब्द एवं उनके अर्थ

ईदगाह प्रश्न उत्तर के इस ब्लॉग में हम ईदगाह पाठ के कठिन शब्द और उनके अर्थ जानेंगे : 

  • प्रयोजन – मतलब
  • ईं मुहर्रम होना – खुशियाँ का गम में बदलना
  • राई का पर्वत बनाना – बढ़ा-चढ़ा कर कहना
  • निगोड़ी – अभागी
  • विल कचोटन – भय लगना
  • बिसात – हैसियत
  • जिन्न – भूत, प्रेत
  • हराम का माल – मुफ्त का माल
  • जाजिम – फर्श पर बिछ्छाने वाली दरी
  • प्रदीप्त – प्रकाशित
  • भ्रातृत्व – भाईचारा
  • रोज़े – व्रत
  • आँखें बदल लेना – नाराज़ होना
  • हैज़े की भेंट होना – हैज़े से मरना
  • नियामते – दुल्लभ पदार्थ
  • आँखों नहीं लगना – अच्छा न लगना
  • खैरियत – कुशलता
  • तकदीर – भाग्य
  • तीन कौड़ी का – व्यर्थ का
  • प्रतिवाद – विरोध
  • लेई पूँजी – जमा रकम
  • विपन्नता – गरीबी
  • कतार – पंक्ति
  • अपूर्व – अद्भुत
  • धावा बोलना – आक्रमण करना।
  • कोष – खजाना।
  • फ़ैर करना – गोली दागना
  • नेमत – अलभ्य पदार्थ, दुर्लभ वस्तु
  • फायदा – लाभ
  • मिज्ञाज – स्वभाव
  • माटी का चोला माटी में मिलना – नष्ट होना, मर जाना
  • बिरादरी- जाती 
  • विद्वत्ता – बुद्धिमानी
  • सबील – प्याऊ
  • सलूक – व्यवहार
  • विधर्मी – धर्म बदलने वाला
  • मैदान मारना – विजय प्राप्त करना
  • प्रतिष्ठानुकूल – मान-मर्यादा के अनुसार

यह भी पढ़ें : NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan : जानिए ‘विदाई संभाषण’ पाठ का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

पाठ्य पुस्तक के प्रश्न उत्तर

कक्षा 11 ईदगाह पाठ के प्रश्न-उत्तर निम्नलिखित है : 

प्रश्न : हामिद ईदगाह क्यों जाना चाहता था?

उत्तर : हामिद पहले कभी ईदगाह नहीं गया था। इसलिए वह एक नया अनुभव करना चाहता था। वहां जाकर वह रंग-बिरंगे खिलौने, मिठाइयाँ और नए कपड़े खरीदना चाहता था और अन्य बच्चों के साथ खेलना चाहता था। हामिद ईदगाह में जाकर उत्सव का आनंद लेना चाहता था और हामिद अपनी दादी के लिए भी एक उपहार खरीदना चाहता था। वह अपनी दादी से बहुत प्यार करता था। 

प्रश्न : चौधरी ने हामिद को दस रुपये क्यों दिए?

उत्तर : हामिद ने चौधरी को ईमानदारी से बताया कि उसने चिमटा अपनी दादी के लिए खरीदा ताकि रोटियां बनाते समय उनकी उंगलियां न जलें। हामिद की इस मासूमियत ने चौधरी का दिल छू लिया। दादी और पोते के इस प्यार ने चौधरी को प्रेरित कर दिया। चौधरी चाहते थे कि हामिद इसी तरह आगे बढ़े और सफल हो। इसलिए उन्होंने हामिद को दस रुपये देकर प्रोत्साहित किया।

प्रश्न : चौधरी का चरित्र कैसा था?

उत्तर : चौधरी गाँव के मुखिया थे। उनका चरित्र बहुत ही दयालु, उदार और प्रेरणादायक था। वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते थे और उनका सम्मान भी करते थे।

यह भी पढ़ें : Meera Ke Pad Class 11 Question Answer : जानिए मीरा के पद एवं उनके अर्थ, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

ईदगाह प्रश्न उत्तर MCQs 

ईदगाह पाठ के MCQs निम्नलिखित है : 

1. ईदगाह कहानी किसके द्वारा लिखी गयी है?

(क) कबीरदास

(ख) सूरदास

(ग) मुंशी प्रेमचन्द

(घ) सुंदरलाल बहुगुणा

उत्तर : मुंशी प्रेमचन्द।

2. ईदगाह कहानी का प्रमुख पात्र कौन है ?

(क) हामिद

(ख) अमीना

(ग) महमूद

(घ) मोहसिन

उत्तर : हामिद।

3. हामिद की दादी उसको कितने पैसे देती है ?

(क) दस पैसे

(ख) सात पैसे

(ग) तीन पैसे

(घ) दो पैसे

उत्तर : तीन पैसे

4. हामिद ने अपनी दादी को क्या दिया था?

(क) खिलौना

(ख) साड़ी

(ग) सूट

(घ) चिमटा

उत्तर : चिमटा

5. हामिद के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी ?

(क) सड़क दुर्घटना के कारण

(ख) हैजे के कारण

(ग) कैंसर के कारण

(घ) मलेरिया के कारण

उत्तर : हैजे के कारण

6. हामिद की दादी का क्या नाम है ?

(क) फहीमन

(ख) अमीना

(ग) राज्या

(घ) फिरोजा

उत्तर : अमीना

7. रेवड़ी दिखाकर हामिद को कौन चिढ़ाता है ?

(क) मोहसिन

(ख) सम्मी

(ग) नूर

(घ) महमूद

उत्तर : मोहसिन

8. झूला झूलने के लिए कितने पैसे देने पड़ रहे थे ?

(क) दस पैसे

(ख) तीन पैसे

(ग) एक पैसे

(घ) 2 पैसे

उत्तर : एक पैसे

9. महमूद अपने लिए कौन-सा खिलौना लेता है ?

(क) गुड़िया

(ख) वकील

(ग) सिपाही

(घ) गाडी 

उत्तर : सिपाही

10. मोहसिन के पास कितने पैसे थे?

(क) 12 पैसे

(ख) 13 पैसे

(ग) 15 पैसे

(घ) 11 पैसे

उत्तर : 15 पैसे

FAQs 

हामिद की कहानी क्या है?

ईदगाह पाठ में हामिद नाम के एक चार साल के अनाथ बालक की कहानी बताई गयी है। हामिद, हाल ही में अपने माता-पिता को खो चुका है, फिर भी ईद की खुशी मनाने की उम्मीद रखता है। वहीं गरीब दादी भी अपने पोते को खुश देखने के लिए अपना सब कुछ दे देती हैं। प्रेमचंद द्वारा लिखी गयी ये कहानी हमें यह सिखाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, हमें आशा कभी नहीं छोड़नी चाहिए, हमेशा खुशी और प्यार की तलाश करनी चाहिए।

हामिद ने मेले से चिमटा क्यों खरीदा?

हामिद ने अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदा क्योंकि दादी के पास चिमटा नहीं था और वह अपने नंगे हाथों से आग पर चपातियाँ घुमाती थी जिससे उनकी उंगलियाँ जल जाती थीं। हामिद को यह देखकर बहुत दुःख होता था इसलिए उसने अपने लिए कुछ न खरीद कर दादी के लिए चिमटा खरीदा। 

ईद के दिन अमीना (हामिद की दादी) उदास क्यों थी?

ईद के दिन अमीना के घर में खाने के लिए दाना तक नहीं था इसलिए वह उदास थी।

आशा है कि आपको कक्षा 11 ईदगाह प्रश्न-उत्तर से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*