NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan : जानिए ‘विदाई संभाषण’ पाठ का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

1 minute read
NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan

NCERT कक्षा 11 की हिंदी टेक्स्टबुक आरोह का पाठ विदाई संभाषण सबसे महत्वपूर्ण पाठों में से एक है। ‘विदाई संभाषण’ पाठ के लेखक बालमुकुंद गुप्त है जिन्होंने इस पाठ में बंगाल के विभाजन की ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत किया है। कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इस पाठ की अच्छी समझ होनी चाहिए। इस कड़ी में यह लेख उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस लेख में पाठ का सारांश, लेखक परिचय और NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan के मह्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर बताए जाएंगे, जिसे जानने के लिए ये लेख आपको अंत तक पढ़ना होगा। उससे पहले NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दिए गए तालिका में देख सकते हैं।

बोर्ड सीबीएसई बोर्ड
टेक्स्टबुक एनसीईआरटी
कक्षा 11 
विषयहिंदी (आरोह)
पाठ संख्या 
पाठ का नाम विदाई संभाषण

लेखक परिचय

NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan
नामबालमुकुंद गुप्त
जन्म14 नवंबर 1865 हरियाणा
पिता का नामपूरणमल गोयल
प्रमुख रचनाएंशिव शंभू के चिट्ठे चिट्ठे और खत
मृत्यु1907 
जीवन आयु42 साल 

बालमुकुंद गुप्त का जन्म 1865 ई. में हरियाणा के रोहतक जिले के गुड़ियानी गाँव में बहुत ही साधारण से परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम लाला पूरनमल था। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उर्दू भाषा में अपने गांव से ही प्राप्त की थी। इसके बाद में इन्होंने हिंदी भाषा सीखी। आगे चलकर वह हिंदी साहित्य के स्तंभों में से एक बन गए। वहीं 15 वर्ष की ही आयु में इनका विवाह रेवाड़ी के एक प्रतिष्ठित परिवार में अनार देवी के साथ होगया। इन्होंने इसके बाद में हिंदी के समाचार-पत्रों ‘हिंदुस्तान’, हिंदी बंगवासी’ आदि का संपादन भी किया। इनका देहांत बहुत ही कम उम्र में 1907 ई. में हो गया। 

पाठ सारांश

“विदाई संभाषण” पाठ के लेखक बालमुकुंद गुप्त जी हैं। इस पाठ में लेखक ने लॉर्ड कर्जन के भारत छोड़ने पर व्यंग्यात्मक ढंग से उनकी विदाई का वर्णन किया है। इस पाठ में लॉर्ड कर्जन के शासनकाल (1899-1905) में भारत के नागरिकों की स्थिति का व्यंग्यात्मक चित्रण प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने कर्जन के विकास कार्यों की आड़ में छिपे उनके मुख्य उद्देश्य – अंग्रेजी शासन द्वारा भारत को उपनिवेश बनाना और भारत के संसाधनों का अंग्रेजों के हित में उपयोग करना – को उजागर किया है। इस पाठ में भारतीय नागरिकों की बेबसी, दुख और लाचारी को कर्जन की लाचारी से जोड़कर कर्मों का फल दर्शाया गया है। यह पाठ हमें सिखाता है कि अत्याचार और अन्याय का अंत हमेशा अपमानजनक होता है। और हमारे द्वारा किये गए कर्मों का फल अवश्य मिलता है।

कठिन-शब्दों के अर्थ

NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan में कठिन शब्दों में अर्थ निम्नलिखित हैं-

  • चिरस्थायी – टिकाऊ
  • विषाद – दुःख
  • आविर्भाव – प्रकट होना
  • सृत्रधार – जिसके हाथ में संचालन की बागडोर हो
  • पायमाल – नष्ट
  • लीलामय – नाटकीय
  • अदना – छोटा सा 
  • तिलांजलि – त्याग देना
  • लॉर्ड-स्वामी। 
  •  दीन-गरीब।

पाठ्य पुस्तक के प्रश्न उत्तर

विदाई संभाषण पाठ के प्रश्नोत्तर निम्नलिखित हैं-

प्रश्न 1: शिवशंभु की दो गायों की कहानी के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है?
उत्तर : लेखक शिवशंभु की दो गायों की कहानी से यह बताना चाहते हैं कि भारत में मनुष्य और पशु दोनों में ही भावनाएं होती हैं। मनुष्य या पशु जो भी हो वे स्वयं को दुखी पहुंचाने वाले व्यक्ति के बिछुड़ने पर भी दुखी हो जाते हैं। विदाई का समय करुणा उत्पन्न करने वाला होता है, और इस दौरान सभी वैर-भाव को भुला दिया जाता है। लेखक इस कहानी के माध्यम से भारत के गौरव को प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

प्रश्न 2: कर्जन को इस्तीफा क्यों देना पड़ गया?
उत्तर – कर्जन को 1905 में इस्तीफा देना पड़ा। कर्ज़न द्वारा इस्तीफा देने के कारण निम्नलिखित हैं-

  • बंगाल विभाजन : 1905 में कर्जन द्वारा बंगाल विभाजन लागू किया गया। इसके खिलाफ पूरा देश खड़ा हो गया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण कर्जन की सरकार पर बहुत दबाव पड़ा और अंततः उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 
  • दूसरा मुख्य कारण था कर्जन का व्यक्तित्व और उसकी नीतियां : कर्जन बहुत ही घमंडी और अहंकारी व्यक्ति था। उसके इस व्यक्तित्व के कारण उसे भारतीयों का समर्थन नहीं मिला। वहीं उसकी नीतियां भी भारत के हित में नहीं थीं। कर्जन की नीतियों से भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचा। ऐसे में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

प्रश्न 3: पूरे भारत में लार्ड कर्जन के किस निर्णय का विरोध होने लगा?
उत्तर –  1905 में, कर्जन ने बंगाल को दो भागों में विभाजित कर दिया : पूर्वी बंगाल और असम, और पश्चिमी बंगाल। कर्जन के इस निर्णय से पूरे भारत में विरोध होने लगा। देशवासियों को लार्ड कर्जन का यह निर्णय बिलकुल भी उचित नहीं लगा इसी कारण पूरा देश उनके खिलाफ हो गया था। 

प्रश्न 4: लेखक के द्वारा लार्ड कर्जन को किसकी भावनाओं का सम्मान न करने का दोष दिया गया?
उत्तर – लेखक का यह कहना है कि लार्ड कर्जन ने भारत की जनता के साथ अन्याय किया। भारत की प्रजा ने लार्ड कर्जन को वह वैभव दिया जो उन्हें अपने पूरे जीवन में और कहीं से नहीं मिल सकता था। लेकिन तब भी कर्जन ने भारत की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, भारत की जनता की इच्छाओं को अनदेखा किया। जनता को लार्ड कर्जन से बहुत उम्मीद थी परंतु कर्जन ने जनता की साड़ी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत की जनता की मांग थी कि कर्जन बंगाल का विभाजन न करें, परन्तु उनकी उम्मीद के विपरीत हुआ और लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल का विभाजन कर दिया जिससे भारत की जनता की भावनाएं आहत हुईं।

प्रश्न 5: लार्ड कर्जन को ब्रिटिश शासकों ने उनके पद से हटा दिया, क्यों?
उत्तर : लार्ड कर्जन को ब्रिटिश शासकों द्वारा उनके पद से हटाए जाने के पीछे कई कारण थे, जैसे कि-

  • बंगाल विभाजन – 1905 में कर्जन द्वारा बंगाल विभाजन किया गया जिससे पूरा देश उनके खिलाफ हो गया। 
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से टकराव- कर्जन का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के साथ लगातार टकराव होता रहा।
  • कर्जन का अहंकार: कर्जन को अहंकारी और तानाशाह माना जाता था।
  • ब्रिटिश सरकार में मतभेद: कर्जन की कई नीतियों को ब्रिटिश सरकार के कुछ सदस्यों द्वारा समर्थन नहीं दिया गया था।

MCQs

NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan के MCQs इस प्रकार से हैं:

प्रश्न 1.  ‘विदाई-संभाषण’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(क) प्रेमचंद
(ख) बालमुकुंद गुप्त
(ग) कृष्णा सोबती
(घ) सत्यजित राय
उत्तर : बालमुकुंद गुप्त

प्रश्न 2. लेखक ने यह विदाई-संभाषण किस अंग्रेज शासक की विदाई के समय लिखा था?
(क) लार्ड विलियम
(ख) लार्ड हैस्टिग्ज़
(ग) लार्ड कार्नवालिस
(घ) लॉर्ड कर्जन
उत्तर : लॉर्ड कर्जन

प्रश्न 3. लार्ड कर्ज़न भारत में कितनी बार आए थे?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर : दो

प्रश्न 4. ‘दुर्बल गाय बलशाली गाय के चले जाने से प्रसन्न नहीं हुई।’ इस कथन में दुर्बल गाय से क्या आशय है?
(क) इंग्लैण्ड की जनता
(ख) भारतीय जनता
(ग) सम्राट एडवर्ड
(घ) लार्ड कर्जन
उत्तर : भारतीय जनता

प्रश्न 5. “आपके और यहाँ के निवासियों के बीच कोई तीसरी शक्ति भी है।” यहाँ ‘तीसरी शक्ति’ से क्या आशय है?
(क) महाशक्ति
(ख) ईश्वर
(ग) ब्रिटेन की महारानी
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर : ईश्वर

प्रश्न 6. ‘आविर्भाव’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) भाव
(ख) छोटा भाव
(ग) प्रकट होना
(घ) बड़ा भाव
उत्तर : प्रकट होना

प्रश्न 7. लेखक के अनुसार कौन-सा समय करुणोत्पादक होता है?
(क) जन्म का
(ख) मृत्यु का
(ग) बिछुड़ने का
(घ) मिलन का
उत्तर : बिछुड़ने का

प्रश्न 8. बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया था?
(क) लॉर्ड डलहौजी
(ख) लॉर्ड विलियम
(ग) लॉर्ड कर्जन
(घ) लॉर्ड कार्नवालिस
उत्तर : लॉर्ड कर्जन

प्रश्न 9. इस पाठ में “सूत्रधार” शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(क) रानी विक्टोरिया के लिए
(ख) लॉर्ड कर्जन के लिए
(ग) अंग्रेजों के लिए
(घ) भारतीयों के लिए
उत्तर: लॉर्ड कर्जन के लिए

प्रश्न 10. “विदाई संभाषण” पाठ में , “घमंडी खिलाड़ी” किसे कहा गया है?
(क) रानी विक्टोरिया को
(ख) लार्ड कर्जन को
(ग) भारतीयों को
(घ) लेखक को
उत्तर : लार्ड कर्जन को

प्रश्न 11. ‘नींद और भूख हराम करना’ का अर्थ है?
(क) नींद और भूख समाप्त होना
(ख) नींद और भूख में आराम करना
(ग) परेशानी में डालना
(घ) आराम करना
उत्तर : परेशानी में डालना

प्रश्न 12. किसकी मृत्यु के बाद लेखक कोअपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी?
(क) माँ की
(ख) पिता की
(ग) दादा की
(घ) दादा और पिता की
उत्तर :  दादा और पिता की

प्रश्न 13: बालमुकुन्द की मृत्यु किस आयु में हुई थी?
(क) बयालीस वर्ष की आयु में
(ख) बावन वर्ष की आयु में
(ग) बासठ वर्ष की आयु में
(घ) बहत्तर वर्ष की आयु में
उत्तर :  बयालीस वर्ष की आयु में

प्रश्न 14. विदाई संभाषण लेख में लेखक ने किस पर व्यंग्य किया है?
(क) सरकार पर
(ख) लॉर्ड कर्जन पर 
(ग) जनता पर
(घ) किसी पर नही
उत्तर : लॉर्ड कर्जन पर 

प्रश्न 15. ‘चिरस्थाई’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) करुणा पैदा करने वाला
(ख) शक्तिशाली
(ग) कारण
(घ) हमेशा रहने वाला
उत्तर : हमेशा रहने वाला

FAQs 

लॉर्ड कर्जन को भारत छोड़ने पर इतना दुख क्यों हो रहा था?

लॉर्ड कर्जन को भारत छोड़ने पर इतना दुख इसलिए हो रहा था क्योंकि उन्हें भारत से बहुत लगाव था। उन्हें भारत के भविष्य की चिंता थी और उन्हें डर था कि उनके जाने के बाद भारत की स्थिति खराब हो सकती है।

लॉर्ड कर्जन ने भारत में अपने शासनकाल के दौरान क्या-क्या महत्वपूर्ण कार्य किए?

लॉर्ड कर्जन ने भारत में अपने शासनकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें शामिल हैं:
1. उन्होंने भारत में शिक्षा प्रणाली में सुधार किया और कई नए स्कूल और कॉलेज खोले।
2. उन्होंने भारत में प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार किया और कई नए विभागों का गठन किया।
3. उन्होंने भारत की सेना को मजबूत बनाया। 
4. उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाया।

लॉर्ड कर्जन के व्यक्तित्व की क्या विशेषताएं थी?

लॉर्ड कर्जन के व्यक्तित्व की कुछ विशेषताएं इस प्रकार थी:
1. वे एक महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी नेता थे। 
2. वे एक कुशल प्रशासक थे। 
3. वे एक विद्वान और इतिहासकार थे।
4. वे एक कट्टर साम्राज्यवादी थे

आशा है कि आपको NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*