Malgudi Days in Hindi: जानिए आर.के नारायण की अमर कृति ‘मालगुडी डेज़’ के बारे में 

1 minute read
Malgudi Days in Hindi: जानिए आर.के नारायण की अमर कृति ‘मालगुडी डेज़’ के बारे में

Malgudi Days in Hindi: क्या आप जानते हैं ‘मालगुडी डेज़’ (Malgudi Days) प्रारंभिक भारतीय अंग्रेजी साहित्य के विख्यात लेखक आर.के नारायण द्वारा रचित एक काल्पनिक गाँव था। सन 1980 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला यह टेलीविजन सीरियल दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ था। आज भी मालगुडी डेज़ सीरियल का टाइटल सॉग “ताना ना ना ना ना” लोग नहीं भूले हैं। इस सीरियल में तमाम ऐसी कहानियां हैं जो मनोरजन के साथ साथ हमें कुछ सीख भी देती हैं। आइए अब हम इस प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल Malgudi Days in Hindi के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

मालगुडी डेज़ के बारे में 

Malgudi Days in Hindi: आर.के नारायण की बहुत सी रचनाएँ उनके द्वारा बनाए गए दक्षिण भारत के एक काल्पनिक गाँव ‘मालगुडी’ पर आधारित थी। उनके प्रथम उपन्यास ‘स्वामी एंड फ्रेंड्स’ में स्वामीनाथन नाम के स्कूली लड़के और उनके दल के मनोरजक कार्यों और और वहाँ रहने वाले स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन का वर्णन हैं। इसी के तर्ज पर कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक ‘शंकर नाग’ ने इस पर सन 1986 में एक टीवी सीरियल का निर्देशन किया जिसे मालगुडी डेज (Malgudi Days) कहते है। 

आपको बता दें कि आर. के नारायण के छोटे भाई ‘आर.के लक्ष्मण’ थे जो कि मशहूर भारतीय कार्टूनिस्ट, चित्रकार और हास्यकार थे। उन्होंने ही ‘मालगुडी डेज़’ (Malgudi Days) सीरियल में दिखाएं गए चित्रों को बनाया था। इस सीरियल के 39 एपिसोड दूरदर्शन पर सन 1980 में प्रसारित किए गए थे। बता दें कि इन सीरियल की अवधि 20 से 25 मिनट की होती थी। 

यह भी पढ़ें – मालगुडी डेज़ बनाने वाले ‘आर.के. नारायण’ के बारे में कितना जानते हैं आप? 

यू तो मालगुडी कोई सचमुच का शहर नहीं था बल्कि लेखक आर.के नारायण के द्वारा बनाया गया एक काल्पनिक गांव था। 1980 से 1990 के दशक में मालगुडी डेज़ एक लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और जिसे लोग आज तक नहीं भूले हैं। मालगुडी डेज़ की कहानियां इतनी जीवंत होती थी कि लोग उन्हें अपने जीवन से जुड़ा महसूस करते थे। 

अंग्रेजी साहित्य में रचना करने वाले आर.के नारायण ने हिंदी भाषी समाज को भी ‘मालगुडी डेज़’ से जोड़ा था। जिसे लोग आज तक नहीं भूले और आर.के नारायण को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इस टीवी सीरियल की अनूठी धुन “ताना ना ना ना ना” आज भी याद की जाती हैं जिसे आज भी आसानी से पहचाना जा सकता हैं। 

आशा है कि आपको Malgudi Days in Hindi पर हमारा यह लेख पसंद आया होगा। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी और प्रसिद्ध व्यक्तियों के जीवन परिचय पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*