Essay on Mango in Hindi: आम पर निबंध

1 minute read
Essay on Mango in Hindi

Essay on Mango in Hindi: आम को इसके मीठे स्वाद और स्वादिष्ट सुगंध के कारण फलों का राजा कहा जाता है। यह सबसे पसंदीदा फलों में से एक है, खासकर भारत में, जहाँ यह गर्मियों के मौसम में बहुतायत में उगता है। इसका स्वाद, रंग और आकार हमें बहुत पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में आमरस पीना भला किसे पसंद नहीं है। बच्चों के द्वारा तो आम को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। एक महत्वपूर्ण फल होने के कारण कई बार छात्रों को आम पर निबंध लिखने के लिए दिया जाता है। क्योंकि आम पर निबंध केवल एक मजेदार विषय नहीं है, बल्कि छात्रों को लेखन संरचना, रचनात्मकता और शब्दावली सिखाने का एक स्मार्ट तरीका भी है। इस ब्लॉग में छात्रों के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में आम पर निबंध (Essay on Mango in Hindi) दिए गए हैं। 

आम पर निबंध 100 शब्दों में 

आम पर निबंध (Essay on Mango in Hindi) 100 शब्दों में इस प्रकार है: 

आम सबसे पसंदीदा और स्वादिष्ट फलों में से एक है, जिसे बच्चे-बूढ़े सभी लोग बहुत पसंद करते हैं। इसे फलों का राजा कहा जाता है, क्योंकि इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आम गर्मियों में ज़्यादा मिलता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है। आम की कई किस्में होती हैं जैसे अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा और केसर आदि। हर किस्म का स्वाद और रंग अलग होता है। इसमें विटामिन A, C और E होते हैं। आम को ऐसे ही खाया जा सकता है या फिर इसका जूस, शेक, अचार और मिठाइयाँ भी बनाई जाती हैं।

आम पर निबंध 200 शब्दों में

आम पर निबंध (Essay on Mango in Hindi) 200 शब्दों में इस प्रकार है:

आम एक ऐसा फल है जो गर्म इलाकों में उगता है और अपने रसीले और मीठे स्वाद के लिए बहुत पसंद किया जाता है। यह दुनिया के सबसे पुराने फलों में से एक है और माना जाता है कि भारत में यह 4,000 साल से उगाया जा रहा है। भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत से आम कई देशों में भेजे जाते हैं, जिससे यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी जरूरी है। दुनिया में 1,000 से भी ज्यादा किस्मों के आम पाए जाते हैं। अल्फांसो, तोतापुरी और हिमसागर, लंगड़ा इसकी कुछ प्रमुख किस्में हैं। आम में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन A जो आँखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है, विटामिन C जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है और फाइबर जो पाचन को ठीक रखता है।

आम का उपयोग जूस आइसक्रीम, जैम और सलाद बनाने में भी किया जाता है। भारत में आम के लिए विशेष मेले भी लगते हैं। दिल्ली में हर साल अंतरराष्ट्रीय आम महोत्सव मनाया जाता है, जिसमें देश-विदेश से लोग आते हैं। आम यह भारत की परंपरा और संस्कृति का भी हिस्सा है। यह प्राचीन समय से लोगों की पसंद बना हुआ है और आज भी सबको खुशी देता है।

आम पर निबंध 500 शब्दों में

आम पर निबंध (Essay on Mango in Hindi) 500 शब्दों में इस प्रकार है:

प्रस्तावना 

भारत में फलो का राजा कहे जाने वाला आम न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल भी है। यह फल भारत की पहचान और गौरव है। आम का नाम सुनते ही बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के मुँह में पानी आ जाता है। भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और यह हमारी संस्कृति और परंपरा से भी जुड़ा है। आम की कई किस्में जैसे अल्फांसो, दशहरी, केसर और तोतापुरी बहुत प्रसिद्ध हैं। आम खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जैसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और पाचन सुधारना। आम से आम का रस, आइसक्रीम, अचार, जैम जैसे कई स्वादिष्ट उत्पाद बनाए जाते हैं। 

आम का इतिहास और महत्व 

आम का इतिहास भारत में लगभग 4,000 वर्ष पुराना माना जाता है। इसे संस्कृत में आम्र कहा जाता है और यह भारतीय संस्कृति, धर्म और साहित्य में विशेष स्थान रखता है। प्राचीन ग्रंथों में आम का उल्लेख कई बार हुआ है। आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि इसकी पत्तियाँ पूजा-पाठ में, लकड़ी फर्नीचर में और बीज औषधीय उपयोग में काम आते हैं। आम भारत की कृषि, परंपरा और भोजन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है और आज भी लोकप्रिय है।

आम की किस्में

हमारे प्यारे भारत में आम की कई प्रसिद्ध और स्वादिष्ट किस्में पाई जाती हैं। इनमें अल्फांसो महाराष्ट्र का जाना-माना आम है, जिसे उसकी खुशबू और मिठास के लिए पसंद किया जाता है। लंगड़ा उत्तर प्रदेश की खास किस्म है, जिसकी बनावट मुलायम और स्वाद जबरदस्त होता है। दशहरी भी उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है, जबकि चौसा आम उत्तर भारत और खासकर बिहार में लोकप्रिय है। बदामी आम कर्नाटक में मिलता है और केसर आम गुजरात की खास पहचान है। हर किस्म में स्वाद, रंग और गंध का खास अनुभव मिलता है।

आम के फायदे 

आम हमारे मन को प्रसन्न करने के साथ-साथ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने का भी कार्य करता है। आम में विटामिन ए सी और आई पाया जाता है। यह आम हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का कार्य करता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का कार्य भी करता है। आम का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और बच्चों के लिए भी यह एक स्वादिष्ट ऊर्जा का स्रोत है। 

आम से बने उत्पाद

आम को खाने के साथ-साथ हम इससे कई प्रकार की वस्तुएं बना सकते हैं। आम से कई स्वादिष्ट और लोकप्रिय उत्पाद बनाए जाते हैं जो हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। आम से बना अचार तीखा और मसालेदार होता है जो भोजन का स्वाद बढ़ा देता है। आम की चटनी गर्मियों में ठंडक देती है और खाने के साथ खूब पसंद की जाती है। आम का रस बनाया जाता है जो ताजगी और ऊर्जा से भरपूर होता है। आम की कुल्फी और आइसक्रीम गर्मियों की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है।

उपसंहार 

आम न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि यह भारत की समृद्ध कृषि संस्कृति और परंपरा का प्रतीक भी है। गर्मियों में आम का आनंद लेना हर किसी की पसंद होती है। इसका स्वाद और उपयोगिता इसे फलों का राजा बनाती है। हमें गर्व है कि भारत जैसे देश को आम जैसा फल मिला है।

आम पर 10 लाइन

आम पर 10 लाइन इस प्रकार हैं: 

  1. आम को वैज्ञानिक रूप से मैंगिफ़ेरा इंडिका के नाम से जाना जाता है। यह दक्षिण एशिया का एक उष्णकटिबंधीय फल है।
  2. आम में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
  3. आम में फाइबर होता है, यह पाचन में सहायता करता है और कब्ज को रोकता है।
  4. आम बीटा-कैरोटीन और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है।
  5. आम में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गर्मियों में हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने का कार्य करता है।
  6. आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम की मौजूदगी हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करती है और रक्तचाप को नियंत्रित करती है।
  7. आम में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो इसे एक बेहतरीन ऊर्जा बढ़ाने वाला नाश्ता बनाती है।
  8. आम में मैंगिफेरिन जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो अपने सूजन-रोधी और रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं।
  9. आम, अल्फांसो, दशहरी और केसर जैसी विभिन्न किस्मों में आता है। इन सभी का स्वाद और बनावट खास होती है।
  10. आम को अक्सर इसके स्वादिष्ट स्वाद और कई स्वास्थ्य लाभों के कारण फलों का राजा कहा जाता है।

आम पर निबंध कैसे लिखें?

आम पर निबंध (Essay on Mango in Hindi) इस प्रकार लिख सकते हैं:

  • निबंध की शुरुआत आम के परिचय से करें। जैसे, यह फलों का राजा क्यों कहलाता है और इसकी लोकप्रियता कितनी है।
  • आम का भारत में ऐतिहासिक महत्व बताएं, जैसे कि इसका उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है और यह संस्कृति में कैसे जुड़ा है।
  • भारत में पाई जाने वाली प्रमुख किस्मों का उल्लेख करें जैसे अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा आदि।
  • आम में पाए जाने वाले विटामिन्स और उसके स्वास्थ्य पर असर की बात करें।
  • आम से बनने वाली चीजों का जिक्र करें जैसे जूस, आइसक्रीम, अचार आदि।
  •  निबंध को आम की लोकप्रियता, स्वाद और उपयोगिता को दोहराते हुए समाप्त करें।

FAQs 

आम की विशेषता क्या होती है?

आम की विशेषता यह है कि यह स्वादिष्ट, रसीला और पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसकी खुशबू मीठी और आकर्षक होती है, और यह गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। आम में विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसके अनेक प्रकार होते हैं जैसे अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा और चौसा, जिनकी अलग-अलग स्वाद और बनावट की खासियत होती है।

भारत का राष्ट्रीय फल क्या है?

आम भारत का राष्ट्रीय फल है और यह सबसे पसंदीदा फलों में से एक है। आम एक उष्णकटिबंधीय फल है, यानी यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की गर्म जलवायु में अच्छी तरह से उगता है। ज़्यादातर आम अंडाकार होते हैं और आम के छिलके का रंग हरा, पीला से लेकर लाल और हरा तक होता है।

आम के क्या फायदे हैं?

आम का एक 3/4 कप आपके दैनिक विटामिन ए का 8%, आपके दैनिक विटामिन सी का 50% और आपके दैनिक विटामिन बी6 का 8% प्रदान करता है। आम का एक सर्विंग फोलेट का भी एक अच्छा स्रोत है, जो आपकी दैनिक आवश्यकता का 15% बनाता है और कॉपर भी, जो आपकी दैनिक ज़रूरत का 15% बनाता है।

आम में कितने गुण होते हैं?

आम में कई पोषक गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यह विटामिन C और A का अच्छा स्रोत है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है जो शरीर को ऊर्जा देती है, साथ ही आयरन की मात्रा भी होती है जो खून की कमी को दूर करने में सहायक होती है।

आम पर निबंध (Essay on Mango) की शुरुआत कैसे करें?

आम पर निबंध (Essay on Mango) की शुरुआत एक आकर्षक प्रस्तावना से करें, जिसमें आप आम को फलों का राजा के रूप में प्रस्तुत करें। इसके अलावा, आप यह भी बता सकते हैं कि यह फल भारत और अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में कितना लोकप्रिय है।

आम का दूसरा नाम क्या है?

मैंगीफेरा इंडिका आम का वैज्ञानिक नाम है, इसे मैंगो या आम के नाम से भी जाना जाता है।

आम के फल से क्या मिलता है?

दरअसल आम एक रसदार स्वादिष्ट फल है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है। आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन और फोलेट, जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है।

संबंधित ब्लाॅग्स

प्रकृति पर निबंधजीएसटी पर निबंध
प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंधबाल दिवस पर निबंध
संयुक्त परिवार पर निबंधजल संरक्षण पर निबंध
गरीबी पर निबंधपिकनिक पर निबंध
समय के सदुपयोग पर निबंधस्वामी विवेकानंद पर निबंध
मेरे जीवन के लक्ष्य पर निबंधपेड़ों के महत्व पर निबंध
बंकिम चंद्र चटर्जी पर निबंधरानी दुर्गावती पर निबंध
अच्छी आदतों पर निबंधदुर्गा पूजा पर निबंध
विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंधव्यायाम पर निबंध
राष्ट्रीय एकता पर निबंधबरसात के दिन पर निबंध
आपदा प्रबंधन पर निबंधमेरे भाई पर निबंध
‘स्वयं’ पर निबंधयोग पर निबंध
कबीर दास पर निबंधलाल किला पर निबंध
उत्तर प्रदेश पर निबंधक़ुतुब मीनार पर निबंध
भारतीय संस्कृति पर निबंधसुभाष चंद्र बोस पर निबंध
जलवायु परिवर्तन पर निबंधहरित ऊर्जा पर निबंध

उम्मीद है, इस ब्लॉग में दिए आम पर निबंध (Essay on Mango in Hindi) के सैंपल आपको पसंद आए होंगे। इसी तरह के अन्य निबंध से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*