DSSSB 2024 Exam Schedule: dsssb.delhi.gov.in पर एग्जाम शेड्यूल जारी, 12 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं

1 minute read
DSSSB 2024 Exam Schedule

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने अगस्त और सितंबर 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है, ये परीक्षाएं कई विभागों में विभिन्न पोस्ट के लिए आयोजित होने जा रहीं हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए एलिजिबल हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB 2024 Exam Schedule: परीक्षा से संबंधित जानकारी

DSSSB 2024 परीक्षा से संबंधित जानकारी निम्नवत हैं;

  • इस साल, DSSSB विभिन्न विभागों, GNCTD के विभिन्न पोस्ट कोड के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा आयोजित करेगा।
  • DSSSB परीक्षाएं 12 अगस्त 2024 से शुरू होंगी और 26 सितंबर 2024 को समाप्त होंगी।
  • एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “ई-एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र के नाम, तिथि और समय की जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।”
  • आयोग द्वारा आगामी परीक्षाओं का आयोजन तीन शिफ्टों में कराया जाएगा, जिसमें पहली शिफ्ट का समय सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट का समय शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक  निर्धारित किया गया है।

DSSSB 2024 Exam Schedule को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 29 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

DSSSB 2024 Exam Schedule: ऐसे करें एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड

DSSSB 2024 Exam Schedule को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें;

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in देखें।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘DSSSB 2024 Exam Schedule’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपको फुल एग्जाम शेड्यूल दिखाई देगा।
  • इसके बाद आप एग्जाम शेड्यूल का रिव्यु करें और इसे सेव करें।
  • भविष्य में इसके उपयोग के लिए आप DSSSB 2024 Exam Schedule डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (29 July) : स्कूल असेंबली के लिए 29 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*