हिंदी साहित्य के महानायक धर्मवीर भारती की प्रमुख रचनाएं

1 minute read
धर्मवीर भारती की प्रमुख रचनाएं

धर्मवीर भारती हिंदी साहित्य के उन प्रमुख लेखक, कवियों, उपन्यासकारों, नाटककार और पत्रकारों में से एक थे, जिनकी लेखनी ने समाज का सदैव ही मार्गदर्शन किया। धर्मवीर भारती की प्रमुख रचनाएं समाज और व्यक्ति के भीतर के संघर्ष का बखूबी चित्रण किया, इसके साथ ही उनकी रचनाएं मानवीय संवेदनाओं का भी नेतृत्व करती हैं। धर्मवीर भारती ने अपनी कविताओं और रचनाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य को समृद्ध करने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जिससे प्रेरणा पाकर आज भी अनेक युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरे करने का साहस मिलता है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप हिंदी साहित्य के महानायक धर्मवीर भारती की प्रमुख रचनाएं पढ़कर अपने जीवन को सही दिशा प्रदान कर पाएंगे।

धर्मवीर भारती के बारे में

हिन्दी साहित्य की अनमोल मणियों में से एक बहुमूल्य मणि धर्मवीर भारती थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन हिंदी साहित्य को समर्पित किया। धर्मवीर भारती एक साहित्यकार, उपन्यासकार, आलोचनकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि और भी थे। धर्मवीर भारती का जन्म 25 दिसंबर 1926 को उत्तर प्रदेश के इलाहबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था।

धर्मवीर भारती ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद के ‘डी.ए.वी हाई स्कूल’ से प्रारंभ की थी, इसके बाद उन्होंने वर्ष 1945 में ‘इलाहबाद विश्वविद्यालय’ से बी.ए की परीक्षा पास की। वर्ष 1950 में उन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आधुनिक काल (प्रेमचंदोत्तर युग) के महान साहित्यकारों में से एक धर्मवीर भारती ने उपन्यास, कहानी, निबंध, नाटक, संस्मरण, आलोचना, कविता, एकांकी, यात्रा  वृतांत, अनुवाद आदि विधाओं में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया।

जीवन भर हिंदी साहित्य के प्रति स्वयं को समर्पित करने वाले धर्मवीर भारती को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘पद्मश्री’, ‘संगीत नाटक अकादमी’, ‘भारत-भारती पुरस्कार’ आदि से सम्मानित किया गया। धर्मवीर भारती का निधन 4 सितंबर 1997 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिंदी के विख्यात साहित्यकार धर्मवीर भारती का जीवन परिचय

धर्मवीर भारती की प्रमुख रचनाएं

धर्मवीर भारती की प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं, जिनमें कुछ लोकप्रिय कविताएं भी शामिल हैं –

  • यात्रा चक्र (यात्रा विवरण)
  • धर्मवीर से साक्षात्कार (साक्षात्कार)
  • प्रगतिवाद- एक समीक्षा (आलोचना)
  • मानव मूल्य और साहित्य (आलोचना)
  • ऑस्कर वाइल्ड की कहानियाँ (अनुवाद)
  • देशांतर (इक्कीस देशों की आधुनिक कविताएँ) – (अनुवाद)
  • अक्षर अक्षर यज्ञ (पत्र संकलन)
  • सिद्ध साहित्य (शोध प्रबंध)
  • शब्दिता (संस्मरण)
  • अभ्युदय (संपादन)
  • संगम (संपादन)
  • हिन्दी साहित्य कोष (कुछ अंश) – (संपादन)
  • आलोचना (संपादन)
  • निकष (संपादन)
  • धर्मयुग (संपादन)
  • कुछ चेहरे कुछ चिंतन (रेखाचित्र) इत्यादि।

यह भी पढ़ें : भीष्म साहनी की प्रमुख रचनाएं, जो बनी समाज का दर्पण

धर्मवीर भारती के लोकप्रिय उपन्यास

  • गुनाहों का देवता
  • सूरज का सातवाँ घोड़ा
  • ग्यारह सपनों का देश (प्रारंभ और समापन) इत्यादि।

कहानी संग्रह

  • मुर्दों का गाँव
  • स्वर्ग और पृथ्वी
  • चाँद और टूटे हुए लोग
  • बंद गली का आख़िरी मकान
  • साँस की कलम से (पुष्पा भारती द्वारा संपादित सम्पूर्ण कहानियाँ) इत्यादि।

धर्मवीर भारती के सुप्रसिद्ध नाटक

  • नदी प्यासी थी (एकांकी नाटक)
  • अँधा युग (पद्यनाटक)

धर्मवीर भारती की लोकप्रिय कविताएं

  • अँजुरी भर धूप
  • आँगन
  • उतरी शाम
  • उत्तर नहीं हूँ
  • उदास तुम
  • उपलब्धि
  • एक वाक्य
  • क्या इनका कोई अर्थ नहीं
  • कविता की मौत
  • गुनाह का गीत
  • चुम्बन के दो उदात्त वैष्णवी बिम्ब
  • टूटा पहिया
  • डोले का गीत
  • ढीठ चांदनी
  • तुम्हारे चरण
  • थके हुए कलाकार से
  • दिन ढले की बारिश
  • नवम्बर की दोपहर
  • निराला के प्रति
  • प्रार्थना की कड़ी
  • फागुन की शाम
  • फिरोज़ी होठ
  • बरसों के बाद उसी सूने-आंगन में
  • बोआई का गीत
  • ये अनजान नदी की नावें
  • विदा देती एक दुबली बाँह
  • शाम-दो मनःस्थितियाँ
  • साँझ के बादल
  • साबुत आईने
  • सुभाष की मृत्यु पर इत्यादि।

धर्मवीर भारती के प्रसिद्ध काव्य संग्रह

  • देशान्तर
  • ठण्डा लोहा तथा भारती की अन्य कविताएँ
  • सपना अभी भी
  • आद्यन्त
  • अन्धा युग
  • कुछ लम्बी कविताएँ
  • कनुप्रिया (लम्बी रचना)
  • मेरी वाणी गैरिक वासना
  • सात गीत वर्ष इत्यादि।

धर्मवीर भारती द्वारा लिखित लोकप्रिय निबंध

  • ठेले पर हिमालय
  • कहनी अनकहनी
  • साहित्य विचार और स्मृति
  • पश्यंती इत्यादि।

यह भी पढ़ें : भगवतीचरण वर्मा की रचनाएँ, जो बनीं इतिहास और कल्पना का अद्भुत संगम

FAQs

धर्मवीर भारती की दो रचनाएं कौन सी है?

धर्मवीर भारती की दो प्रमुख रचनाएं गुनाहों का देवता और सूरज का सातवां घोड़ा हैं, साथ ही ग्यारह सपनों का देश भी उनकी एक प्रमुख रचना है।

धर्मवीर भारती का सदाबहार उपन्यास कौन सा है?

धर्मवीर भारती का सदाबहार उपन्यास गुनाहों का देवता है, जिसका प्रकाशन वर्ष 1949 में हुआ था।

धर्मवीर भारती की काव्य कृति क्या है?

धर्मवीर भारती की प्रमुख काव्य कृति अन्धा युग, सात गीत वर्ष, ठण्डा लोहा, कनुप्रिया इत्यादि हैं।

धर्मवीर भारती का जन्म कब हुआ?

धर्मवीर भारती का जन्म 25 दिसंबर 1926 को उत्तर प्रदेश के इलाहबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था।

संबंधित आर्टिकल

प्रताप नारायण मिश्र की प्रमुख रचनाएं, जो आपका मार्गदर्शन करके आपको प्रेरित करेंगीचतुरसेन शास्त्री की रचनाएं, जो बनीं इतिहास और कल्पना का अद्भुत संगम
शिवमंगल सिंह सुमन की प्रमुख रचनाएं, जो करेंगी आपका मार्गदर्शनप्रताप नारायण मिश्र की प्रमुख रचनाएं 

आशा है कि धर्मवीर भारती की प्रमुख रचनाएं और उनके जीवन की आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी, साथ ही यह पोस्ट आपको इंफॉर्मेटिव और इंट्रस्टिंग लगी होगी। इसी प्रकार साहित्य से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*