CSIR UGC NET 2024 Exam City Slip: csirnet.nta.ac.in एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां हैं डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक 

1 minute read
CSIR UGC NET 2024 Exam City Slip

CSIR UGC NET 2024 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)स् ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR UGC NET) 2024 जून सत्र के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर CSIR UGC NET 2024 परीक्षा सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैंडिडेट इस सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 17 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

CSIR UGC NET 2024 Exam City Slip में कैंडिडेट का नाम, परीक्षा केंद्र का शहर आदि होगा। CSIR UGC NET 2024 एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना CSIR UGC NET 2024 एडमिट कार्ड भी लाना होगा। कैंडिडेट ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

CSIR UGC NET 2024 Exam City Slip: इन स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार CSIR UGC NET 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं। 
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गये CSIR UGC NET 2024 Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3: अब कैंडडिेट के सामने नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4: कैंडिडेट अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट का बटन दबाएं।
स्टेप 5: कैंडिडेट के सामने अब उनका एग्जाम सिटी स्लिप होगा। 

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिप करें 

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, CSIR NET 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय उत्तरों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 17 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां


इसी और अन्य प्रकार के  Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*