Today’s Current Affairs in Hindi | 18 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. ताज महोत्सव 2024 उत्तर प्रदेश के आगरा में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
  2. भारतीय वायु सेना ने जैसलमेर के पोकरण में ‘वायु-शक्ति अभ्यास’ किया है। 
  3. मशहूर गीतकार और कवि ‘गुलजार’ को प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
  4. एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में ‘हरमिलन बैंस’ ने गोल्ड मेडल जीता है।
  5. ग्रीस के प्रधानमंत्री ‘किरियाकोस मित्सोटाकिस’ भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।
  6. 60वें म्‍युनिख सुरक्षा सम्‍मेलन’ का आयोजन जर्मनी में किया गया है।
  7. हाल ही में चाइल्ड आर्टिस्ट ‘सुहानी भटनागर’ का 19 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।
  8. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023′ का आयोजन असम राज्य में किया गया है।
  9. 12वें वार्षिक यात्री समीक्षा पुरस्कार 2024 में ‘हिमाचल प्रदेश’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  10. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘IIT रुड़की’ के साथ समझौता किया है।

यह भी पढ़ें –  1911 में आज ही के दिन भारत में विमान से पहली बार डाक पहुंचाने का हुआ था काम

18 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ‘प्रबोवो सुबियांतो’ किस देश के नए राष्ट्रपति बने हैं?

(A) मलेशिया
(B) पुर्तगाल
(C) मिस्र
(D) इंडोनेशिया
उत्तर- इंडोनेशिया

2. ‘16वीं विश्व समाजिक मंच’ की बैठक कहाँ शुरू हुई है?

(A) काठमांडू
(B) ढाका
(C) नई दिल्ली
(D) बेरूत 
उत्तर- काठमांडू

3.’मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना’ का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है?

(A) नागालैंड
(B) उत्तर प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) पंजाब
उत्तर- राजस्थान

4. बोइंग डिफेंस इंडिया (BID) के प्रबंध निदेशक कौन बने है?

(A) दलजीत सिंह
(B) निखिल जोशी
(C) शांतनु झा
(D) मनोज सिंह
उत्तर- निखिल जोशी

5. ‘INS जटायु’ किस केंद्र शासित प्रदेश में अपना नौसैनिक बेस बनाएगा?

(A) चंडीगढ़
(B) लक्षद्वीप
(C) जम्मू कश्मीर
(D) अंडमान निकोबार
उत्तर- लक्षद्वीप 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 202

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*