Chandrayaan 3 Live Status Today | चंद्रयान-3 अभी कहां है और क्या है स्थिति? 

1 minute read
Chandrayaan 3 Live Status Today

भारतीय स्पेश एजेंसी ISRO ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया था। मिशन के लाॅन्च होने के बाद इसे चांद तक पहुंचने को लेकर कई सवाल उठते हैं कि चंद्रयान-3 अभी कहां है, इसकी स्थिति कैसी है और इसे चांद पर पहुंचने में कितना समय और लगेगा आदि। इस ब्लाॅग Chandrayaan 3 Live Status Today में हम चंद्रयान-3 की अभी की स्थिति के बारे में जानेंगे।

मिशन का नामChandrayaan-3
बाॅडीISRO
लाॅन्चिंग डेट14 जुलाई 2023
चंद्रमा पर पहुंचने की डेट23 अगस्त (संभावित)
चंद्रयान-3 लाॅन्चिग जगहआंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से।
चंद्रयान-3 मिशन की डायरेक्टरसाइंटिस्ट ऋतु करिधाल
चंद्रयान-3 की रफ्तार1,627 किमी प्रति घंटा।
चंद्रयान-3 का वजन करीब 3,900 किलोग्राम है
ऑफिशियल वेबसाइटisro.gov.in

चंद्रयान-3 क्या है? 

Chandrayaan 3 Live Status Today जानने के साथ ही चंद्रयान-3 के बारे में पूरी जानकारी आवश्यक है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (ISRO) की ओर से 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया गया और इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। Chandrayaan-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी।

चंद्रयान-3 अभी कहां है?

चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक एक स्टेप आगे बढ़ चुका है और अब चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की आर्बिट के सभी चक्कर को तय समय में पूरा कर लिया है। Chandrayaan 3 Live Status Today को लेकर इसरो की ओर से बताया गया कि यदि सब सही रहा तो यह 5 अगस्त को ही चंद्रमा की आर्बिट में प्रवेश कर जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रयान-3 अभी 38 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चांद की ओर बढ़ रहा है। 

चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Live Status Today) की क्या स्थिति है?

बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) चंद्रयान-3 पर नजर रखे हुए है और इसरो ने अन्य लोगों के लिए लाइव ट्रैकर लाॅन्च किया है। एक अनुमान के मुताबिक इस समय चंद्रयान-3 चांद की सर्फेश से तकरीबन 40 हजार किमी दूर होगा और जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा और आर्बिट की ओर बढ़ने पर इसकी स्पीड कम होगी।

चंद्रयान-3 कब तक चांद पर पहुंचेगा?

चंद्रयान-3 को चंद्रमा तक पहुंचने में 40 दिन तक का समय लग सकता है और 23 अगस्त 2023 को इसकी चांद की सतह पर उतरने की तिथि अनुमानित है। हालांकि, इसमें बदलाव हो सकता है। चंद्रयान में ईंधन की मात्रा सीमित है और इसे सीधे चंद्रमा पर भेजेंगे तो सारा ईंधन खर्च हो जाएगा। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसकी रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा और लॉन्चिंग के 108 सेकंड बाद 45 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा।

सम्बंधित आर्टिकल
चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?

FAQs

ISRO की फुल फाॅर्म क्या है?

ISRO की फुल फाॅर्म Indian Space Research Organization है।

चंद्रयान-3 की घोषणा कब की गई थी?

Chandrayaan-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी।

चंद्रयान 3 की स्पीड कितनी है?

चंद्रयान-3 की शुरुआती रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा है।

चंद्रयान-3 का बजट क्या है?

चंद्रयान-3 का अनुमानित बजट INR 615 करोड़ रुपये है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Chandrayaan 3 Live Status Today की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*