Assam CEE Exam Date 2024: 2 जून को होगा एग्जाम, 12 जून को आएगा रिजल्ट

1 minute read
CEE Exam Date 2024

Assam CEE Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 2 जून को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड 18 मई को जारी कर दिया गया है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड छात्र एग्जाम से पहले डाउनलोड कर सकते हैं। Assam CEE के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 मार्च को शुरू हुई थी जो 3 अप्रैल तक चली थी। इस एग्जाम का रिजल्ट 12 जून को जारी किया जाएगा। CEE की फुलफॉर्म कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन होती है।

Assam CEE Exam Date 2024

इस एग्जाम का ब्यौरा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
14 मार्च से 3 अप्रैल 2024Assam CEE 2024 एप्लिकेशन प्रक्रिया
6 अप्रैल 2024Assam CEE 2024 एप्लिकेशन फीस भरने की लास्ट डेट
18 मई 2024Assam CEE 2024 एडमिट कार्ड
2 जून 2024Assam CEE 2024 आंसर की
2 जून 2024Assam CEE Exam Date 2024
12 जून 2024Assam CEE 2024 रिजल्ट

यह भी पढ़ें: Today’s Current Affairs in Hindi | 28 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

Assam CEE का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Assam CEE का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट astu.ac.in विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर “CEE-2024 ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म” लिंक खोजें और उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लिकेशन फॉर्म नंबर और पासवर्ड भरने होंगे।
  • अब ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  • असम सीईई 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब सभी वर्तमान विवरणों को अच्छे से जांचें।
  • इसके बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Assam CEE के लिए एग्जाम पैटर्न

Assam CEE के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

एग्जाम मोडऑफलाइन
एग्जाम ड्यूरेशन3 घंटे
एग्जाम मीडियमइंग्लिश, असामी
सेक्शंसफिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स
क्वेश्चन टाइपऑब्जेक्टिव टाइप MCQs
क्वेश्चन नंबर120 
टोटल मार्क्स480
मार्किंग स्कीम-हर सही उत्तर के लिए 4 मार्क्स
-हर गलत उत्तर के लिए 1 मार्क काटा जाएगा

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (28 May) : स्कूल असेंबली के लिए 28 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

Assam CEE रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

Assam CEE रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स का पालन करें-

  • कंडक्टिंग बॉडी की ऑफिशियल वेबसाइट astu.ac.in विजिट करें।
  • अब होमपेज पर “असम सीईई परिणाम” लिंक ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
  • अब असम सीईई 2024 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

उम्मीद है कि CEE Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*