CBSE Board Result 2022 Topper List: जानिए कौन रहे साल 2022 के टॉपर्स

1 minute read
cbse toppers list 2022

CBSE Board Result 2023 जल्द ही घोषित किए जाने वाले हैं। रिज़ल्ट डिक्लेअर होने पर साल 2023 की टॉपर लिस्ट जारी की जाएगी। तब तक आईये जान लेते हैं कि कौन रहे पिछले साल 2022 के CBSE Board Result के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स। 

CBSE Board Results 2023 Live Updates

CBSE 10th Result 2022 Topper List 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 2022 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में कंडक्ट किया गया था। इन दोनों टर्म में 50- 50 फ़ीसदी सिलेबस को शामिल किया गया था। जान लें, कि पिछले साल टर्म 2 एग्ज़ाम 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 को कंडक्ट किए गए थे। 

cbse toppers list 2022
साल 2022 में CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स 100% स्कोर के साथ दिया नामदेव और मयंक यादव रहे।
स्टूडेंट का नाम स्कोर 
दिया नामदेव 100% (500/500)
मयंक यादव 100% (500/500)
भूमिस्ति दास 99.6%
विराज उदय सिंह 99.6%
कविता हेमा किदाम्बी 99%
साई तनिष्कषा श्रवण कुमार 98%
प्राची प्रभाकर 97.8%
किशनंदु विनोद कुमार 97%
जनिशा सोनीगारा 96.8%

सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2022 में, कुल 20,93,978 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 19,76,668 उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार, सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 2022 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.40% रही। लड़कियों ने लड़कों को 1.41% से मात दी। सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणामों में, लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.21% रहा जबकि लड़कों के लिए यह 93.80% रहा।

CBSE 12th Result 2022 Topper List 

CBSE Board Result 2022 में कुल 92.7 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही उत्तीर्ण हुए। साल 2022 में छात्राओं का दबदबा रहा। साल 2022 में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.54 रहा, जबकि लड़कों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 91.25 प्रतिशत रहा। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि CBSE Board Result 2022, 22 जुलाई 2022 को CBSE की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए थे। 

cbse toppers list 2022
साल 2022 में CBSE कक्षा 12वीं के टॉपर्स 100% स्कोर के साथ युवाक्षी विग और तान्या सिंह रहे।
टॉपर का नाम स्कोर 
युवाक्षी विग 500/500 
तान्या सिंह 500/500 
मृगांक पावगी 499/500 

यह थी CBSE toppers list 2022 से जुड़ी जानकारी। ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहें Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*