CBSE Admit Card 2024 : जारी हुए 10वीं, 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
CBSE Admit Card 2024

CBSE Admit Card 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर क्लास 10th और 12th एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। CBSE के सम्बंधित स्कूल परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करने के बाद CBSE Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें की स्टूडेंट्स स्कूल से अपने एडमिट कार्ड को लें सकेंगे, जिसमें छात्रों को उनके रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय आदि पता चल जाएगा। स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड में परीक्षा के समय के साथ महत्वपूर्ण निर्देशों का भी उल्लेख किया गया होगा, जिनका छात्रों को अनिवार्य रूप से पढ़कर पालन करना होगा।

CBSE Class 10th, 12th Admit Card कैसे करें डाउनलोड-

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • संबंधित कक्षा 10वीं या 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं।
  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • हॉल टिकट सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  •  एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें। 

CBSE Admit Card 2024 direct link

आपको बता दें की इस बार 12वीं में लगभग 35 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 से और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 02 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएँगी। 

उम्मीद है आप सभी को CBSE Admit Card 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*