CA इंटरमीडिएट का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, मधुर जैन ने किया पूरे भारत में टॉप 

1 minute read
CA Intermediate ka final result hua jaari

ICAI CA Inter, Final November 2023 Result Updates: CA के स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा एग्जाम अपडेट जारी हुआ है। ICAI नवम्बर 2023 का फ़ाइनल रिज़ल्ट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही ICAI के द्वारा मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स icai.nic.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।  

जयपुर के मधुर जैन ने किया पूरे देश में टॉप 

ICAI नवम्बर 2023 के फ़ाइनल एग्जाम में जयपुर के मधुर जैन ने पूरे भारत में टॉप किया है। उन्होंने 77.38 अंक प्राप्त किए हैं। मुंबई की संस्कृति अतुल परोलिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।  

इन वेबसाइट्स से करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

ICAI CA Inter, Final November 2023 Result डाउनलोड करने के लिए ICAI की ओर से दो ऑफिशियल वेबसाइट्स जारी की गई हैं। स्टूडेंट्स icai.org और icai.nic.in. पर जाकर रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें ICAI CA इंटरमीडिएट का फाइनल रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ ICAI का फाइनल रिज़ल्ट डाउनलोड करने की विधि बताई जा रही है : 

  • सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज पर जाएं और CA Final November 2023 Result’ and CA Inter November 2023 पर क्लिक करें।  
  • अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी।  
  • अब अपना रोल नंबर और बाकी डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें।  
  • अब आपके सामने CA Final November 2023 Result’ and CA Inter November 2023 का रिज़ल्ट आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।  
  • स्टूडेंट्स चाहे तो भविष्य के लिए रिज़ल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।  

ऐसा रहा रिज़ल्ट 

CA Final November 2023 Result के एग्जाम में कुल 1,17,304 स्टूडेंट्स बैठे थे जिसमें से केवल  8,650 स्टूडेंट्स ही सफल हो सके। CA Final November 2023 Result’ and CA Inter November 2023 के एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50% मार्क्स प्राप्त करने थे और प्रत्येक पेपर में कुल 40% मार्क्स प्राप्त करने थे।  

आशा है कि आपको CA Final November 2023 Result के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*